ShareChat
click to see wallet page
search
बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को मिली Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में जवान, हाउस गार्ड, पायलट वाहन और बुलेटप्रूफ कार की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। इस फैसले के बाद सबसे अधिक चर्चा तेजप्रताप यादव की सुरक्षा में की गई कटौती को लेकर है। नई व्यवस्था के तहत उन्हें केवल एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, मीसा भारती को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तीन अंगरक्षक मिलेंगे, जबकि राजश्री यादव को पटना जिला बल की ओर से एक महिला अंगरक्षक प्रदान की जाएगी। दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उनकी सुरक्षा पहले की तरह बरकरार रहेगी। #LaluYadav #RabriDevi #TejPratapYadav #samratchoudhary #News4Nation #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📈 बिजनेस अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट
🗞️पॉलिटिकल अपडेट - 0@X @News4Nation लालू -राबड़ी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म तेज प्रताप को अब एक ಕೆciತೆತ सम्राट चौधरी ने घटाई सुरक्षा 0@X @News4Nation लालू -राबड़ी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म तेज प्रताप को अब एक ಕೆciತೆತ सम्राट चौधरी ने घटाई सुरक्षा - ShareChat