राजद नेताओं ने पूर्व पंचायत अध्यक्ष मोo अनवारूल हक के निधन पर जताया शोक, अहले खाना से की ताज़ियत
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
मरहूम मोo अनवारूल हक राजद के एक मजबूत, वफादार और संघर्षशील सिपाही थे। उन्होंने पार्टी और समाज के लिए हमेशा समर्पण भाव से कार्य किया, जिसकी खिदमात और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मोहम्मद कारी सोहैब
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 23 मई 2026)। रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत चकथात पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष मोo अनवारूल हक का लंबी बीमारी के बाद पिछले दिनों इंतिक़ाल हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर शनिवार की शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक टीम उनके आवास पहुंची और अहले खाना से मुलाकात कर ताज़ियत पेश की।
इस अवसर पर विधान पार्षद मो. कारी सोहैब ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मरहूम मोo अनवारूल हक राजद के एक मजबूत, वफादार और संघर्षशील सिपाही थे। उन्होंने पार्टी और समाज के लिए हमेशा समर्पण भाव से कार्य किया, जिसकी खिदमात और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे तथा अहले खाना को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
ताज़ियत प्रकट करने पहुंचे नेताओं में पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, प्रधान महासचिव विपीन सहनी, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ यादव, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, राजद नेता मधुरेश सिन्हा, प्रोफेसर रामाश्रय यादव, दशरथ सहनी, सौरभ सुमन, राहुल कुमार मेहता, मो. जाकिर, करण भास्कर एवं गोविंद राय सहित कई लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #samastipur ##Bihar politics #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #moj_content #🆕 ताजा अपडेट



