♍💟♈
कोई ऐसा पल भी हुआ करे
में कहूँ तो वो बस सुना करे
मेरी फ़ुर्सतें, मेरे मसअले
सभी अपने नाम किया करे
कोई बात हो किसी शाम की
कोई ज़िक्र हो किसी रात का
जो सुनाने बैठूँ उसे कभी
वो सुने तो सुन के हँसा करे
जो में कहूँ चलो उस नगर
जहाँ जुगनुओं का हुजूम हो
वो पलट के देखे मेरी तरफ़ ""
और मुझ को पागल कहा करे..!!
❣️
#🌸 सत्य वचन #❤️जीवन की सीख #👌 अच्छी सोच👍 #🌸पॉजिटिव मंत्र

