ShareChat
click to see wallet page
search
#कबीर #विश्वमेंशांति_भाईचारा_कैसेहो अनमोल पुस्तक जीने की राह पढ़िए……………) 📖📖📖📖📖 जीने की राह पार्ट - 40 पृष्ठ: 93-94 "रंका-बंका की कथा" परमेश्वर कबीर जी से चम्पाकली ने पूछा कि हे भगवान ! इस पाप की संपत्ति और रूपये का क्या करूं? परमेश्वर कबीर जी ने कहा कि बेटी! इस नरक के धन को दान कर दे। घर पर जाकर चम्पाकली ने विचार किया कि यदि सर्व धन दान कर दिया तो खाऊँगी क्या? कोई कार्य और है नहीं। चम्पाकली सत्संग में अधिक समय जाने लगी। एक दिन सत्संग में बताया गया कि :- रंका (पुरुष) तथा बंका (स्त्री) परमात्मा के परम भक्त थे। तत्वज्ञान को ठीक से समझा था। उसी आधार से अपना जीवन यापन कर रहे थे। उनकी एक बेटीथी जिसका नाम अबंका था। (अंबिका को अबका कहते थे। एक दिन नामदेव भक्त ने अपने गुरू जी से कहा कि गुरुदेव आपके भक्त रंका व बंका बहुत निर्धन है। आप उन्हें कुछ धन दे दो तो उनको जंगल से लकडियों चुगकर लाकर शहर में बेचकर निर्वाह न करना पडे़। दोनों जंगल में जाते हैं। लकडियाँ चुगकर लाते हैं। भोजन का काम कठिनता से चलता है। गुरूदेव बोले, भाई। मैंने कई बार घन देने की कोशिश की है, परंतु ये सब दान कर देते हैं। दो-तीन बार तो मैं स्वयं वेश बदलकर लकडी खरीदने वाला बनकर गया है। उनकी लकडियों की कीमत अन्य से सौ गुणा अधिक दी थी। उनकी लकडियाँ प्रतिदिन दो-दो आन्ना की बिक मैंने दस रूपये में खरीदी थी। उन्होंने चार आन्ना रखकर शेष रूपये मेरे को सत्संग में दान कर दिए। अब आप बताओ कि कैसे धन दूँ? भक्त नामदेव जी ने फिर आग्रह किया कि अबकी बार धन देकर देखो, अवश्य लेंगे। गुरू तथा नामदेव जी उस रास्ते पर गए जिस रास्ते से रंका-बंका लकड़ी लेकर जंगल से आते थे।गुरु जी ने रास्ते में सोने (Gold) के बहुत सारे आभूषण डाल दिए जो लाखों रुपयों की कीमत के थे। नामदेव तथा गुरूदेव एक झाड़ के पीछे छिपकर खड़े हो गए। रंका आगे-आगे चल रहा था सिर पर लकडियाँ रखकर तथा उसके पीछे लकड़ियाँ लेकर बंका दो सौ फुट के अंतर में चल रही थी। भक्त रंका जी ने देखा कि स्वर्ण आभूषण बेशकीमती हैं और बंका नारी जाति है, कहीं आभूषणों को देखकर लालच आ जाए और अपना धर्म-कर्म खराब कर ले। इसलिए पैरों से उन आभूषणों पर मिट्टी लगा। भक्तमति बंका भी पूरे गुरू की चेली थी। उसने देखा कि पतिदेव गहनों मिट्टी डाल रहा है, उद्देश्य भी जान गई। आवाज लगाकर बोली कि चले जी! क्यों मिट्टी पर मिट्टी डाल रहे हो। बंका जी समझ गए कि इरादे की पक्की है, कच्ची नहीं है। दोनों उस लाखों के धन का उल्लंघन करके नगर को चले गुरू जी ने कहा कि देख लिया भक्त नामदेव जी! भक्त हों तो ऐसे। एक दिन शाम 4 बजे गुरू जी सत्संग कर रहे थे। सत्संग स्थल रंका जी की झोंपड़ी से चार एकड़ की दूरी पर था। रंका तथा बंका दोनों सत्संग सुनने गए हुए थे। उनकी बेटी अबंका (आयु 19 वर्ष) झोंपड़ी के बारह चारपाई पर बैठी थी। झोंपड़ी में आग लग गई। सब सामान जल गया। अबंका दौड़ी-दौड़ी आई और देखा कि सत्संग चल रहा था। गुरू जी सत्संग सुना रहे थे। श्रोता विशेष ध्यान से सुनने में मग्न थे। शांति छायी थी। अबंका ने जोर-जोर से कहा कि माता जी! झोंपड़ी में आग लग गई। सब सामान जल गया। माता बंका उठी और बेटी एक ओर ले गई और पूछा कि क्या बचा है? बेटी अबंका ने बताया कि एक चारपाई बाहर थी, वही बची है। भक्त रंका भी उठकर आ गया था। दोनों ने कहा कि उस चारपाई को भी आग के हवाले करके आजा, सत्संग सुन ले। झोंपडी नहीं। तो आग नहीं लगती, आग नहीं लगती तो सत्संग के वचनों का आनंद भंग नहीं होता। अबंका गई और चारपाई को झोंपड़ी वाली आग में डालकर सत्संग सुनने गई। सत्संग के पश्चात् घर गए। उस समय का खाना सत्संग में लंगर में खा लिया था। रात्रि में जली झोंपड़ी के पास एक पेड़ के नीचे बिना बिछाए सो गए। भक्ति करने के लिए वक्त से उठे तो उनके ऊपर सुंदर झोंपड़ी थी तथा सर्व बर्तन तथा आटा-दाल आदि-आदि मिट्टी के घड़ों में भरा था। उसी समय आकाशवाणी हुई कि भक्त परिवार! यह परमात्मा की मेहर है। आप इस झोंपड़ी में रहो, यह आज्ञा है गुरूदेव की। तीनों प्राणियों ने कहकि जो आज्ञा गुरूदेव ! सूर्योदय हुआ तो नगर के व्यक्ति देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि जो झोंपड़ी दूसरे वृक्ष के साथ डली थी, उस पुरानी की राख पड़ी थी। नई झोंपड़ी एक सप्ताह से पहले बन नहीं सकती थी। सबने कहा कि यह तो इनके गुरू जी का चमत्कार है। नगर के लोग देखें और गुरू जी से दीक्षा लेने का संकल्प करने लगे। हजारों नगरवासियों ने दीक्षा ली। (यह सब लीला परमेश्वर कबीर जी ने काशी शहर में प्रकट होने से लगभग दो सौ वर्ष पूर्व की थी। उस समय भक्त नामदेव जी को भी शरण में लिया था।) उपरोक्त कथा प्रसंग सुनकर भक्तमति चम्पाकली के मन का भय समाप्त हो गया और सर्व सम्पत्ति तथा धन परमात्मा कबीर गुरु जी को समर्पित कर दिया। परमात्मा ने कहा कि बेटी! जब तू ही मेरी हो गई तो सम्पत्ति तो अपने आप ही मेरी हो गई। इस मेरी सम्पत्ति को उतनी रख ले जितने में तेरा निर्वाह चले, शेष दान करती रह। भक्तमति चम्पाकली ने वैसा ही किया। मकान रख लिया और अधिकतर रूपये गुरू जी की आज्ञानुसार भोजन-भण्डारे (लंगर) में दान कर दिए। ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• आध्यात्मिक जानकारी के लिए आप संत रामपाल जी महाराज जी के मंगलमय प्रवचन सुनिए। Sant Rampal Ji Maharaj YOUTUBE चैनल पर प्रतिदिन 7:30-8.30 बजे। संत रामपाल जी महाराज जी इस विश्व में एकमात्र पूर्ण संत हैं। आप सभी से विनम्र निवेदन है अविलंब संत रामपाल जी महाराज जी से नि:शुल्क नाम दीक्षा लें और अपना जीवन सफल बनाएं। https://online.jagatgururampalji.org/naam-diksha-inquiry Supreme Sant Rampal Ji
कबीर - रंका बँका की अद्भुत परीक्षा बंदीछोड़ सतगुरु  रामपाल जी महाराज रंका और बंका अत्यंत गरीब होते हुउ भी परमात्मा के सच्चे भक्त थैे और ईमानदारी से जीवन यापन करते थे। गुरु ने उनकी परीक्षा लेने के लिए मार्ग में सोने के आभूषण डलवाए, पर दोनों ने लोभ न करके उन्हें मिट्ठी से ढक दिया। उनकी बेटी अंबका ने भी सत्संग को सर्वोपरि मानते हुए घर में आग लगने पर भी सत्संग नहीं छौड़ा। बाद में परमात्मा की कृपा से उनका जला हुआ घर फिर से ठीक हा गया। यह कथा सिखाती है कि सच्चे भक्त धन -लालच से दूर रहते हैं और भक्ति को सबसे ऊपर रखते हैं। 1 SPIRITUAL LEADER SANT RAMPAL JI ( @SAINTRAMPALIIM SUPREMEGODORG SAINT RAMPAL JI MAHARAJ रंका बँका की अद्भुत परीक्षा बंदीछोड़ सतगुरु  रामपाल जी महाराज रंका और बंका अत्यंत गरीब होते हुउ भी परमात्मा के सच्चे भक्त थैे और ईमानदारी से जीवन यापन करते थे। गुरु ने उनकी परीक्षा लेने के लिए मार्ग में सोने के आभूषण डलवाए, पर दोनों ने लोभ न करके उन्हें मिट्ठी से ढक दिया। उनकी बेटी अंबका ने भी सत्संग को सर्वोपरि मानते हुए घर में आग लगने पर भी सत्संग नहीं छौड़ा। बाद में परमात्मा की कृपा से उनका जला हुआ घर फिर से ठीक हा गया। यह कथा सिखाती है कि सच्चे भक्त धन -लालच से दूर रहते हैं और भक्ति को सबसे ऊपर रखते हैं। 1 SPIRITUAL LEADER SANT RAMPAL JI ( @SAINTRAMPALIIM SUPREMEGODORG SAINT RAMPAL JI MAHARAJ - ShareChat