ShareChat
click to see wallet page
search
बुलडोजर के आगे लेटे बौद्ध भिक्षु! कल्याण में बुद्ध स्मारक पर चले प्रशासन के हथौड़े को बताया तानाशाही.... भगवान बुद्ध की नगरी कहे जाने वाले कल्याण के अशोक नगर (वालधुनी) में आज उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब 'बुद्ध भूमि फाउंडेशन' के स्मारक और बुद्ध मूर्ति पर प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा। कार्रवाई का विरोध करने के लिए बौद्ध भिक्षुओं को अपनी जान जोखिम में डालकर सीधे बुलडोजर के आगे लेटना पड़ा। बिना किसी लिखित आदेश और बिना पूर्व नोटिस के तोड़फोड़! बौद्ध भिक्षुओं और स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए, तानाशाही दिखाते हुए इस पवित्र स्थल को मलबे में तब्दील कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश है। आखिर शांति का संदेश देने वाली इस भूमि पर इस तरह की कार्रवाई के पीछे की असली सच्चाई क्या है? क्या यह वाकई प्रशासन की मनमानी है? आपकी इस पूरी घटना पर क्या राय है? #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩‍🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
00:27