V B
#शुभ रविवार# कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।
❤️❤️❤️❤️❤️❤️
❤️ राधे राधे ❤️
एक राजा के यहां बेटा पैदा नहीं हो रहा था । उसे किसी तांत्रिक ने सलाह दी की अमावस्या की रात में किसी लड़के कीबलि चढ़ा दीजिए अगले 1 साल में आपके यहां बेटा पैदा हो जाएगा। राजा ने ऐसा ही किया अगले दिन एलान करवा दिया कि जिस घर से बच्चा दिया जाएगा। उस घर को ढेर सारा धन दिया जाएगा। एक गरीब परिवार ने सुना तो अपने घर के सबसे छोटे लड़के को भेज दिया कि यह हमारे किसी काम का नहीं है। इसे रख लो। बलि चढ़ाने की पूरी तैयारी हो गई। राजा ने लड़के से पूछा "कोई तुम्हारी आखिरी इच्छा है तो बता दो। लड़का बोला "मुझे बस थोड़ी सी गिली मिट्टी ला कर दे दो । मिट्टी लाई गई तो उस लड़के ने उस मिट्टी से छोटे-छोटे चार मकान बनाए। और उसके बाद एक-एक करके तीन मकान को लात मार कर गिरा दिया। एक को रहने दिया। उसके बाद राजा के सामने हाथ जोड़कर विनती की
"अब मेरी बलि चढ़ा दो। यह देखकर राजा को बड़ा अजीब लगा । राजा ने सोचा कि बच्चे ने कोई तंत्र विद्या की है। उसने बच्चे से पूछा तूने यह क्या किया था । बच्चा बोला पहला मकान गिराया जो मेरे मां-बाप का था। जिन्होंने सिर्फ पैसों के लिए मुझे बेच दिया । दूसरा मकान रिश्तेदारों का था उन्होंने भी मेरे मां-बाप को ऐसा करने से रोका नहीं तो उनका भी मकान गिरा दिया। तीसरा मकान आपका था। इसलिए वो भी गिरा दिया क्योंकि राजा का काम तो रक्षा करना होता है।मगर आपने तो अपने लालच के लिए मेरी जिंदगी खत्म करने की सोच ली। तो मैंने आपका भी महल गिरा दिया। और यह चौथा मेरे भगवान का घर है उसके सामने मैं हाथ जोड़कर कह दिया कि अब सब तू संभाल लेना । राजा ने गहराई से सोचा कि किसी हंसती खेलती जिंदगी को खत्म करके मुझे बेटा मिल भी गया तो मेरे किस काम का । क्योंकि मेरे राज में न्याय की भूल हो सकती है लेकिन उसे ऊपर वाले की डायरी में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। राजा ने रोते हुए उस लड़के को गले लगा लिया और कहा "आज से तू ही मेरा बेटा है । इस कहानी का मतलब है कि दुनिया के सामने झुकने से कुछ नहीं होगा। क्योंकि दुनिया अपने मतलब के लिए कुछ भी कर सकती है । झुकना है तो सिर्फ ईश्वर के सामने झुको। जिसके सामने झुकने से तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । समर्पण करना है तो उसे परमपिता परमेश्वर को करो। वो जब साथ होगा। सब साथ हो जाएंगे।