Naman News
799 views • 3 months ago
#📰 बिहार अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🆕 ताजा अपडेट #भागलपुर की खबरे
BRO ने संभाला मोर्चा, बेली ब्रिज के निर्माण के लिए भारी पुलिस बल तैनात
Vikramshila Setu Repair Update: भागलपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद पैदा हुए संकट को दूर करने के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) ने आपातकालीन मोर्चा संभाल लिया है। पुल पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए 49 मीटर लंबे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
प्रशासन ने इस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 20 दिनों का लक्ष्य रखा है, जिसके बाद छोटे और हल्के वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकेगी। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। क्या समय पर पूरा हो पाएगा यह ब्रिज? देखिये 'नमन न्यूज' की यह एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट।
14 likes
11 shares