Naman News
916 views 3 months ago
#🪔वट सावित्री की शुभकामनाएं 🙏 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #📰 बिहार अपडेट #💐वट सावित्री पूजा🙏🏼 #🪔🌳वट सावित्री व्रत पूजा💐🙏🏻 पटना में वट सावित्री व्रत की धूम! सुहागिनों ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर मांगी पति की लंबी उम्र | Naman News Vat Savitri Vrat Celebrations in Patna: जेठ अमावस्या के पावन अवसर पर आज पटना के चप्पे-चप्पे पर आस्था और परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर वट सावित्री का व्रत किया है। सुबह से ही शहर के पार्कों, मंदिरों और मोहल्लों में स्थित बरगद के पेड़ों के नीचे महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ​धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावित्री ने इसी व्रत के प्रभाव से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस मांग लिए थे। महिलाओं ने वट वृक्ष में रक्षा सूत्र (कच्चा सूत) लपेटकर परिक्रमा की, जल अर्पित किया और सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद लिया। 'नमन न्यूज' की इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पटना की महिलाओं का उत्साह, उनके पारंपरिक लोकगीत और इस महापर्व की महत्ता।
14 shares

More like this