#🛕चार धाम यात्रा आज से शुरू, देखें🙏🙏 #🆕 ताजा अपडेट
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ आज 19 अप्रैल से हो गया है. हिंदू धर्म में बहुत शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज सबसे पहले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इसके साथ ही लाखों भक्तों की आस्था और भक्ति से जुड़ी चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है.


