*राजधानी दिल्ली।।*
*भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की दिल्ली में सभा सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को दी मजबूती*
*13 मई को संगठन मेरठ SSP ओफिस पर करेगा महापंचायत।।*
*नई दिल्ली:* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में संगठन के विस्तार और किसानों की समस्याओं को लेकर भावी रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व का जोरदार स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।पंचायत में पहुँचने पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी पकड़ है। उन्होंने निर्देश दिया कि:संगठन का विस्तार केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे गांव-दर-गांव और कस्बे-कस्बे तक ले जाना होगा। जब हमारा संगठन हर घर तक पहुँचेगा, तभी हम मजबूती से किसानों के हक की लड़ाई लड़ सकेंगे।" पंचायत के दौरान ही सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जन से अधिक लोगों ने संगठन की नीतियों में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की पदाधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सभा मे मौजूद सभी पदाधिकारियों को संगठन के चीफ चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि 13,05,2026 को संगठन मेरठ एस एस पी ओफिस पर वसी हत्याकांड को लेकर पंचायत करेगा ।।
*इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष (मेरठ) आकिल राणा, सम्भल जिला अध्यक्ष हाशिम तुर्की, पूर्व जिला अध्यक्ष कासिम सैफी, अजय त्यागी, दीपक तोमर, हनी बालियांन और गुल्लू पहलवान उपस्थित रहे।साथ ही NCR प्रदेश अध्यक्ष लियाकत अली, गौरव शर्मा, राजकुमार यादव, नंदू शर्मा, प्रवेश चौधरी, शाहरुख अजीज और समीर हसन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।* #भारतीय किसान यूनियन तोमर #ताजा खबरें #ताजा खबरें #ताजा खबरें #🆕 ताजा अपडेट


