#@RAJNEESH SHUKLA तुम्हीं तो हो-
जिससे कुछ छुपाना नही चाहता,
जिसे सबकुछ बताना चाहता हूं,
तुम तो मेरे रोम-रोम में बसे हो।
एक तुम्हीं तो हो-
मेरी निराशा को आशा में बदलते वाले,
मेरे लड़खड़ाने पर सम्भालने वाले,
मेरे होंठों पर मुस्कराहट लाने वाले।
एक तुम्हीं तो हो-
मुझे नींद से जगाने वाले,
मेरे ख्वाबों को हकीकत में बदलने वाले,
मुझे हिम्मत देकर आगे बढ़ाने वाले।
एक तुम्हीं तो हो-
मेरे साथ हर दौर में रहने वाले,
मुझे असफलता से सफलता दिलाने वाले,
मेरे मन को खुशी और संतुष्टी लाने वाले।