संगीतकार एआर रहमान फिल्मी सिनेमा को कम्युनल
कहकर बुरे फंस चुके हैं. अब कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "डियर, एआर रहमान, फिल्म उद्योग में मुझे भगवा पार्टी का समर्थन करने के कारण बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, फिर भी मैं ये कहना चाहूंगी कि मैंने आपसे अधिक पूर्वाग्रही और हेटफुल व्यक्ति नहीं देखा. मैं आपको अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की कहानी सुनाना चाहती थी, लेकिन कहानी सुनाने की बात तो दूर, आपने मुझसे मिलने से भी इनकार कर दिया. मुझे बताया गया कि आप प्रचार फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते. विडंबना यह है कि 'इमरजेंसी' को सभी आलोचकों ने उत्कृष्ट कृति बताया, यहां तक कि विपक्षी दल के नेताओं ने भी फिल्म की सराहना करते हुए मुझे प्रशंसा पत्र भेजे, लेकिन आप अपनी नफरत से अंधे हो गए हैं. मुझे आपके लिए खेद है."
#new