बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव लंबे समय से लोगों को अपनी कॉमेडी से हँसाते आए हैं। लेकिन लोगों को हँसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों दुख में हैं। कर्ज़ न चुका पाने की वजह से उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है। कई साल पहले ‘अता पता लापता’ फिल्म के लिए यादव ने 5 करोड़ रुपये का कर्ज़ लिया था। रिलीज़ के बाद फिल्म फ्लॉप हो गई, और इस वजह से वे अपना कर्ज़ चुका नहीं पाए।
‘अता पता लापता’ फिल्म के कर्ज़ से जुड़े चेक बाउंस मामले के कारण हाल ही में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। अभी भी वे तिहाड़ जेल में ही हैं। इसकी वजह से उनके फैंस काफी दुखी हैं। फैंस लगातार उनकी मदद करने की अपील कर रहे हैं। बॉलीवुड के कलाकार भी मदद की अपील कर रहे हैं और खुद भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
हाल ही में सोनू सूद और अनीस बज्मी ने मदद करने की बात कही थी। और अब सिंगर गुरु रंधावा भी मदद के लिए आगे आए हैं। रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से राजपाल यादव की मदद करने की अपील की है और खुद ने भी मदद किया है।
रंधावा ने अपनी पोस्ट में लिखा— “आइए हम सब अपने वरिष्ठ अभिनेता राजपाल यादव सर की मदद करें। मैं अपनी आने वाली एक वीडियो में उन्हें फीचर करने के लिए अग्रिम राशि ट्रांसफर करूँगा। सोनू सूद पाजी, आपने जो शुरुआत की है, उसी राह पर चल रहा हूँ। आइए हम सब मिलकर उनकी मदद करें और उन्हें सुरक्षित घर पहुँचाएँ।” #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰