वेदांत वास्तु ज्योतिष
ShareChat
click to see wallet page
@199190791abhi
199190791abhi
वेदांत वास्तु ज्योतिष
@199190791abhi
वास्तुज्योतिर्विद् अभिलाषाचार्य भारत
#शुभ मंगलवार #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔 हर महादेव 🙏🏻 🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 🌤️ दिनांक - 12 मई 2026 🌤️ दिन - मंगलवार 🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082) 🌤️ शक संवत -1948 🌤️ अयन - उत्तरायण 🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख) 🌤️ पक्ष - कृष्ण 🌤️ तिथि - दशमी दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात एकादशी 🌤️ नक्षत्र - पूर्वभाद्रपद 13 मई रात्रि 01:17 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद 🌤️ योग - वैधृति रात्रि 11:20 तक तत्पश्चात विष्कंभ 🌤️राहुकाल - शाम 03:52 से शाम 05:30 तक 🌤️ सूर्योदय - 06:03 🌤️ सूर्यास्त - 07:07 👉 दिशाशूल - उत्तर दिशा मे 🚩 व्रत पर्व विवरण- 💥 विशेष - 🚩~सनातन पंचांग ~🚩 🌷 एकादशी व्रत के लाभ 🌷 ➡️ 12 मई 2026 मंगलवार को दोपहर 02:52 से 13 मई, बुधवार को दोपहर 01:29 तक एकादशी है। 💥 विशेष - 13 मई, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे। 🙏🏻 जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । 🙏🏻 जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । 🙏🏻 एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है । 🙏🏻 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है । 🙏🏻 कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है । 🙏🏻 परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है । 🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷 🙏🏻 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l 🙏🏻 🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 🌷 एकादशी के दिन ये सावधानी रहे 🌷 🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है... 🙏🏻 🚩 ~ सनातन पंचाग ~ 🚩 🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹 आपका जन्मदिन: 12 मई अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आपके लिए खास शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9 शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। मेष राशि आज आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल रहेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना भी होगी। शायद कोई पुरस्कार भी मिल जाए। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा। बस ध्यान रखें, आपका भला सोचने का स्वभाव कुछ लोगों को गलत समझ आ सकता है। परिवार की छोटी टेंशन प्यार से सुलझ जाएगी। वृषभ राशि आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। प्रमोशन या तरक्की की खबर दिल खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। निवेश करते समय खासकर शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। मिथुन राशि आज का दिन सामान्य लेकिन मौके से भरा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। कोई दोस्त किसी बात पर नाराज हो सकता है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने की खुशी मिलेगी। कर्क राशि आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। सिंह राशि आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी और आप नाम कमाएंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है, लेकिन आय पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान न देने पर छात्रों को दिक्कत हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात आपके बिजनेस को नई दिशा देगी। कन्या राशि आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान के करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी होगा। माताजी से किया वादा भूलना भारी पड़ सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। बैंकिंग या निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। तुला राशि आज जल्दबाजी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा परेशानी खड़ी कर सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को उधार देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। मां की सेहत का खास ध्यान रखें। वृश्चिक राशि आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खान-पान में लापरवाही न करें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है, जिसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी। बाकी कामों में थोड़ी ढिलाई रह सकती है। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से मन उदास हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां निभानी ही होंगी। धनु राशि आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्च करते समय अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। लेकिन बेवजह घूमने-फिरने से बचें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। मकर राशि आज बिजनेस में शानदार लाभ के योग हैं। आपकी योजनाएं आपको आगे बढ़ाएंगी। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में एकता बनाए रखना जरूरी होगा। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है। ऑफिस में बॉस की बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। कुंभ राशि आज आपका नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। काम में मेहनत ही सफलता दिलाएगी, इसलिए किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां से बातचीत आपको सही दिशा देगी। मीन राशि आज बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी, वरना बात बिगड़ सकती है। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। बिजनेस की परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी नई कोशिशें सफलता लाएंगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी।
#शुभ मंगलवार #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔
शुभ मंगलवार - शुभ मंगलवार सुप्रभात 43  राभ राम जी[ शुभ मंगलवार सुप्रभात 43  राभ राम जी[ - ShareChat
#आज का सुविचार 🤗🙏🙏 #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔 #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र #शुभ मंगलवार
आज का सुविचार 🤗🙏🙏 - मंगलवार , १२ मई , २०२६ सुविचार आज का पागलो के झुंड में समजदारी दिखाना भी पागलपन है मंगलवार , १२ मई , २०२६ सुविचार आज का पागलो के झुंड में समजदारी दिखाना भी पागलपन है - ShareChat
#🌷शुभ सोमवार #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔 #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र शुरू से ही बहुत आलसी आदमी था पर बड़ा बनने का एक जनून था ... जब मैं सुबह जल्दी नहीं उठता था ... कोई काम समय पर नहीं करता था ... परीक्षा में कभी अच्छे नंबर नहीं लाया था ... क्लास में फेल हो जाता था और कभी किसी कंपटीशन एग्जाम को पास नहीं कर पाया तो ...उनको पक्का विश्वास हो चूका था की यह लड़का कभी कुछ नहीं कर सकता पर मुझे उनकी किसी बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता था क्योंकि मुझे नहीं लगता था की किसी एग्ल से भी उनकी बात मानने से कोई बहुत बड़ा मुक़ाम हासिल हो सकता है जबकि वह खुद मेरी नज़र में एक मध्यम वर्गीय संघर्षशील असफल लोग है उनकी बातें मानकर उनसे सिर्फ थोड़ा बडा किया जा सकता था पर मेरे सपने उनकी कल्पना से भी कहीं ज़्यादा बडे थे इनको पूरा करने के लिए मुझे एक चमत्कार की ज़रूरत थी हाँ शुरू से ही मैं वो कोई काम नहीं करता था जिसके लिए मेरा अंतर मन गवाही नहीं देता था मतलब मैं आलसी और निकम्मा तो था पर साथ में ईमानदार व सनकी भी था किसी को धोखा देने और झूठ बोलने से मुझे सख़्त नफ़रत थी मुझे ऐसे लोग बिल्कुल पसन्द नहीं हैं जिनके दोहरे चरित्र होते हैं ... मुझे जो सही नहीं लगता था उसे किसी लालच से या दबाव से कोई करवा नहीं सकता था बचपन मैं मैं बहुत अमीर आदमी बनना चाहता था क्योंकि मुझे लगता था ज़्यादा पैसे वाले लोग ज़्यादा सुखी होते हैं मैंने कई बार लाटरी के टिकट भी ख़रीदे थे अमीर बनने के लिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए सच में मुझे एक चिराग़ के जिन्न की ज़रूरत थी और कई बार पुराने कबाड़ियों की दुकानों पर ... मेरी नज़रें उस चिराग़ को तलाशती रहती थी जिसकी कहानी मैंने कई बार सुनी थी भगवान ...जिसे शायद मैं ठीक आदमी लगता था उसने बहुत बार मुझे मरने से बचाया था इसलिए मुझे लगता था की वो मेरी बात ज़रूर सुनता होगा मैंने हमेशा उससे एक चमत्कारी चीज़ माँगीं थी .... और एक दिन उसने मेरी मित्रता का क़र्ज़ चुका दिया ...मुझे वास्तु का वरदान देकर ... 😊😊😊 आज भी मैं एक आलसी आदमी हूँ और मुझे कब कहाँ जाना है या नहीं जाना ये भी मैं ही तय करता हूँ मैंने संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर की जाँब भी इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि वहाँ टाइम पर पहुँचने की टेन्शन रहती थी। आज मैं दुनिया का सबसे शक्तिशाली और अमीर आदमी हूँ क्योंकि मैं वैसे ही रहता हूँ जैसे रहना चाहता हूँ... तुम सब लोगों को वास्तु का ज्ञान सिर्फ इसलिए देना चाहता हूँ क्योंकि मुझे लगता है की तुम लोग बहुत परेशान हो ... और तुम्हें किसी की मदद की ज़रूरत है बाक़ी तुम वास्तु का मज़ाक़ उड़ाओ तुम्हारी मर्ज़ी है मैं तुम पर हँस नहीं सकता क्योंकि तुम मेरी दुनिया का ...हिस्सा हो। 🙏🙏🙏
#🌷शुभ सोमवार #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔 #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र
🌷शुभ सोमवार - चढ़ाने से शिवलिंग पर क्या क्या क्या फायदे होते है १- शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने से शत्रुओं का नाश होता है। २- शिवलिंग पर लाल मसूर दाल चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। ३- शिवलिंग पर हरे मूंग दाल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। ४- शिवलिंग पर काली उड़द दाल चढ़ाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है। ५- शिवलिंग पर चने की दाल = चढ़ाने में वृद्धि होती है। भाग्य चढ़ाने से शिवलिंग पर क्या क्या क्या फायदे होते है १- शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने से शत्रुओं का नाश होता है। २- शिवलिंग पर लाल मसूर दाल चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। ३- शिवलिंग पर हरे मूंग दाल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। ४- शिवलिंग पर काली उड़द दाल चढ़ाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है। ५- शिवलिंग पर चने की दाल = चढ़ाने में वृद्धि होती है। भाग्य - ShareChat
#ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र #🌷शुभ सोमवार #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔
ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र - ShareChat
00:04
#🌷शुभ रविवार #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔
🌷शुभ रविवार - पैसा आता पर टिकता क्यों नहीं ? पेसा कमा तो रहे हैं, पर बच नहीं पा रहा? खर्च बहीं हो जाता है, जहॉ हम सोच भी नहीं পান? इसके लिए एक सरल और प्रभावी उपाय करेंः मिदी का गुल्लक लें । एक 1 उसे घर की पशिम दिशा में रखें 2. रोज़ उसमें अपनी सामर्थ्य 3 न कुछ पेसे अनुसार कुछ डालते रहें। ४. ४३ दिन पुरे होने के बाद जो पैसा उसमें इकठा होः उससे छोटे छोटे बच्चों को कुछ खिलाऐं या गिपट दें. अगर आपकी बहन के घर में कोई दिवकत है तो उससे अपनी वहन ठी मटट करें। पैसा आता पर टिकता क्यों नहीं ? पेसा कमा तो रहे हैं, पर बच नहीं पा रहा? खर्च बहीं हो जाता है, जहॉ हम सोच भी नहीं পান? इसके लिए एक सरल और प्रभावी उपाय करेंः मिदी का गुल्लक लें । एक 1 उसे घर की पशिम दिशा में रखें 2. रोज़ उसमें अपनी सामर्थ्य 3 न कुछ पेसे अनुसार कुछ डालते रहें। ४. ४३ दिन पुरे होने के बाद जो पैसा उसमें इकठा होः उससे छोटे छोटे बच्चों को कुछ खिलाऐं या गिपट दें. अगर आपकी बहन के घर में कोई दिवकत है तो उससे अपनी वहन ठी मटट करें। - ShareChat
#🌸शुभ शुक्रवार🙏 #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔
🌸शुभ शुक्रवार🙏 - ShareChat
#🌸शुभ शुक्रवार🙏 #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔
🌸शुभ शुक्रवार🙏 - ShareChat
00:12
#🌷शुभ बुधवार #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र
🌷शुभ बुधवार - ShareChat
00:05