केदार नाथ वर्मा
ShareChat
click to see wallet page
@2011319766
2011319766
केदार नाथ वर्मा
@2011319766
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
#गोण्डा_की_खबरें मोबाइल व हजारों रुपये नगदी समेत एक शातिर चोर गिरफ्तार गोण्डा, रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है, शातिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है। आपको बता दें आज 24 अप्रैल को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा एवं जीआरपी गोण्डा ने अभियान चलाकर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 25 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शाहिद पुत्र इजहार निवासी ग्राम- पुरंदरपुर थाना- नौतन जिला बेतिया बिहार उम्र 20 वर्ष काफी समय से चोरी की घटनाओं में शामिल था और पुलिस को इसकी तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है आरपीएफ एवं जीआरपी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह और किन-किन वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:26
#गोण्डा_की_खबरें तीन दिन बाद सफाई कर्मी की नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका गोण्डा, तीन दिन से लापता सफाई कर्मी का शव आज नाले से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताते चलें कि नगर कोतवाली क्षेत्र का मृतक पिंटू बालमीकी सफाई कर्मी पिछले 20 अप्रैल से लापता था, जिसकी परिजनों द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। एवं गोण्डा नगर कोतवाली में गुमशुदा की मुकदमा भी पंजीकृत करवाई गई थी । आज सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गोण्डा बलरामपुर स्थित साहब गंज में नाले की सफाई करने पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने नाले में एक शव देखा, आशंका के अनुसार लापता सफाई कर्मी के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराई।शव की लापता सफाई कर्मी पिंटू बालमीकी के रूप में हुई। मृतक का भाई राजू बालमीकी ने बताया कि भाई पिंटू बीते 20 अप्रैल से लापता हुआ था, 21 अप्रैल को गोण्डा नगर कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा भी पंजीकृत करवाया गया। तब से खोजबीन कर रहे थे, आज जाकर नाले में शव मिला है।शरीर पर चोट के निशान होने से आशंका है कि हत्या कर लाश को नाले में डाला दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है-चाहे वह हादसा हो या कोई अन्य कारण। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:57
#गोण्डा_की_खबरें दो शातिर चोरों को आरपीएफ व सीआईबी टी ने रेलवे सामग्री समेत किया गिरफ्तार गोण्डा, आरपीएफ एवं सीआईबी की संयुक्त टीम ने दो शातिर चोरों को रेलवे का केबिल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा प्रभारी निरिक्षण अनिरुद्ध राय ने बताया कि एन ई रेलवे गोण्डा यार्ड में मुख्य यार्ड मास्टर के तैयार हुए नए भवन के पीछे रेलवे सिग्नल निर्माण विभाग के द्वारा सिग्नल केबल बिछाए जाने के कार्य के दौरान दो अभियुक्त फरहान खान पुत्र खालिद निवासी मोहल्ला बड़ा इमामबाड़ा, फैजाबाद रोड थाना नगर कोतवाली, जिला गोंडा, 18 वर्ष एवं अम्मार बशीर पुत्र बशीर अहमद, निवासी मोहल्ला फैजाबाद रोड निकट जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज गिर्द, गोंडा, नगर कोतवाली गोंडा, 18 वर्ष को देर रात्रि करीब 10 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से 54 विभिन्न साइज के कटे हुए सिग्नल केबल 24 कोर 50 मीटर केबिल बरामद किया गया।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:05
#गोण्डा_की_खबरें शादी,भागवत,मुंडन,भण्डारा आदि आयोजनों के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर के लिए करें आवेदन गोण्डा, जनपद में घरेलू एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में गैस सिलेंडर के सुव्यवस्थित उपयोग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 अप्रैल, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने की, जिसमें सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं एरिया मैनेजर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शादी, भागवत, मुंडन, भण्डारा आदि सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाए। इसके अंतर्गत संबंधित व्यक्ति को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ परिवार रजिस्टर की नकल कॉपी संलग्न करनी होगी। साथ ही, आवेदन पत्र पर संबंधित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत से सत्यापन व हस्ताक्षर कराना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूर्ण रूप से सत्यापित आवेदन पत्र जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे, जिसके पश्चात आवेदन की समीक्षा कर कामर्शियल गैस सिलेंडर जारी किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकना तथा जरूरतमंदों को समय पर गैस उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे इस प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा बिना अनुमोदन के किसी भी प्रकार का सिलेंडर वितरण न करें। साथ ही, आमजन को भी इस नई व्यवस्था के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:54
#गोण्डा_की_खबरें डीएम ने जनपद के समस्त एलपीजी विक्रय प्रबंधकों तथा गैस एजेंसी प्रोपराइटरों के साथ बैठक कर दिये कड़े निर्देश गोण्डा, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के समस्त (एलपीजी) विक्रय प्रबंधकों तथा गैस एजेंसी प्रोपराइटरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में घरेलू एवं व्यवसायिक गैस वितरण व्यवस्था में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं निर्बाध गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना रहा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गैस वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक उपभोक्ता तक समय से गैस सिलेंडर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि किसी एजेंसी या संबंधित अधिकारी की ओर से गैस आपूर्ति में अनियमितता पाई गई तो उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों एवं एलपीजी प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाएं। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि गैस बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाया जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों का निरीक्षण करें और वितरण व्यवस्था की निगरानी करें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई और कहा कि वहां किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं के यहां पीएनजी गैस कनेक्शन है वे स्वेच्छा से घरेलू गैस सेलेंडर समर्पण कर दें अन्यथा संबंधित गैस एजेंसियों से उनका कनेक्शन बंद करा दिया जायेगा। और एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि जिनके यहां पीएनजी गैस कनेक्शन है ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर न दिया जाय, और गैस बुकिंग सस्पेंड कर दिया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी कुँवर दिनेश प्रताप सिंह, एआरओ शिव प्रकाश त्रिपाठी सहित विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:58
#गोण्डा_की_खबरें बाबा साहब डाक्टर अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर निकली भव्य रैली गोण्डा, आज बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर पूरे जनपद में धूम रही,जयंती के मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अम्बेडकर चौराहा पहुँचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय में बाबा साहब डाक्टर अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा द्वारा पंडाल लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं सोनी गुमटी स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल संस्थान गोण्डा में भी बाबा साहब डाक्टर अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई । इस मौके पर जनपद के खैरा मंशापुरी, खरगूपुर समेत दर्जनों स्थलों से बाइक व पैदल रैली निकाली गई और अम्बेडकर चौराहा पहुंच कर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:58
#गोण्डा_की_खबरें पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद गोण्डा, बीते कल धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावल देवरिया बग्गी रोड स्थित एक नीजी अस्पताल में हुए मारपीट में एक घायल एक की मौत हो गई थी उक्त मामले में भवनाथ पाण्डेय पुत्र स्व० गंगोत्री पाण्डेय निवासी ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के लिखित तहरीर पर आज 13 अप्रैल 2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्तगण अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, उदयभान शुक्ला निवासीगण ग्राम इन्दईकपुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को बग्गी रोड से मतवरिया जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर घटना स्थल से 1 अदद चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:29
#गोण्डा_की_खबरें पुलिस की लापरवाही से युवक की गई जान काश पुलिस समय से पहुंच जाती,तो झगड़े का बीच बराव कराने वाले की जान बच जाती गोंडा।जिले की थाना धानेपुर की पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है,लापरवाह इस कदर हो गई है कि किसी भी मामले में पुलिस नहीं पब्लिक के लोग पहुंचते है और जब सब कुछ हो जाता है तो लोगों पकड़ धकड़ कर केवल एक मात्र वसूली करती है। ताजा मामला उतरौला रोड के अलावल देवरिया बग्गी रोड का है जहां दो अस्पताल कर्मचारियों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने पहुंचे एक दुकानदार और उसके भांजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जबकि भांजे का घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि बग्गी रोड स्थित मिड लाइफ अस्पताल एवं ट्रामसेंटर में कार्यरत सत्य प्रकाश शुक्ल निवासी ग्राम रामापुर थाना मोतीगंज और अनूप शुक्ल निवासी इंदइक पुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और मार पीट शुरू हो गई इस दौरान खाद एवं बीज के दुकानदार आनंद कुमार पांडे अपने भांजे के साथ दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को शांत कराने की नीयत से मौके पर पहुंचे।लेकिन एक पक्ष के उपद्रवी युवकों ने बीच-बचाव करने आए मामा-भांजे पर ही चाकू से हमला बोल दिया।हमले में आनंद कुमार पांडे को गहरी चाकू की चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर काफी देर से पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मांमा आनंद कुमार पाण्डेय को घोषित कर दिया।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:59
#गोण्डा_की_खबरें खांकी की हनक कमजोर होने से सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र में बढी चोरी की वारदात गोण्डा, नगर कोतवाली के सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र आज कल चोरी की घटनाएं आम हो गई है शिकायतों के बाद भी ऐसे वारदातों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है ऐसा ही एक मामला सामने आया है आज रात्रि उच्च प्राथमिक विद्यालय खैराबाग बड़गांव में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का कुन्ढा तोड़कर विद्यालय में रखा चावल से भरा बोरा लेकर रफू चक्कर हो गए। इसी क्षेत्र में ईदुल फितर के पूर्व खैरा कुंम्भ नगर प्रथमिक बिद्यालय में चोरी की घटना हुई थी जिसमें शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी प्रधानाध्यापक देव प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात चोरों ने एक दिन पूर्व रात्रि में विद्यालय का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे आस पास के लोगों के शोर पर भाग निकले थे। उक्त घटना के आशंका में गैस सिलेंडर एवं मुल्यवान सामनों को आफिस में रख दिया गया था। आज रात्रि में चोरों ने दरवाजे का कुंढा उखाड़ कर रखा चावल उठा ले गए। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक आशंका जताया जा रहा है कि ये चोर बाहरी नहीं हैं क्षेत्र में घूम रहे नशेड़ियों व मजनुओं का काम हो सकता है। सोचने वाली बात है कि क्षेत्र में मोहल्ले के चौराहों पर दिन भर खड़े रहने के बावजूद इन मजनुओं के पास खर्च करने के लिए पैसे और लाखों की मोटरसाइकिल में पेट्रोल का पैसे कहाँ से आते है। वहीं सार्वजनिक स्थलों जैसे खैरा भवानी मंदिर के पोखरे व पार्क रामलीला मैदान, सामुदायिक शौचालय पर बैठकर नशा करने वाले इन नशेड़ियों के पास नशीला व मादक पदार्थ कहाँ से आता हैं एवं खरीदने के लिए पैसे कहाँ से आते हैं जब ये दिन भर गली मोहल्ले के चौराहों पर जमा रहते हैं।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:57
#गोण्डा_की_खबरें खांकी की हनक कमजोर होने से सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र में बढी चोरी की वारदात गोण्डा, नगर कोतवाली के सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र आज कल चोरी की घटनाएं आम हो गई है शिकायतों के बाद भी ऐसे वारदातों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है ऐसा ही एक मामला सामने आया है आज रात्रि उच्च प्राथमिक विद्यालय खैराबाग बड़गांव में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का कुन्ढा तोड़कर विद्यालय में रखा चावल से भरा बोरा लेकर रफू चक्कर हो गए। इसी क्षेत्र में ईदुल फितर के पूर्व खैरा कुंम्भ नगर प्रथमिक बिद्यालय में चोरी की घटना हुई थी जिसमें शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी प्रधानाध्यापक देव प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात चोरों ने एक दिन पूर्व रात्रि में विद्यालय का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे आस पास के लोगों के शोर पर भाग निकले थे। उक्त घटना के आशंका में गैस सिलेंडर एवं मुल्यवान सामनों को आफिस में रख दिया गया था। आज रात्रि में चोरों ने दरवाजे का कुंढा उखाड़ कर रखा चावल उठा ले गए। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक आशंका जताया जा रहा है कि ये चोर बाहरी नहीं हैं क्षेत्र में घूम रहे नशेड़ियों व मजनुओं का काम हो सकता है। सोचने वाली बात है कि क्षेत्र में मोहल्ले के चौराहों पर दिन भर खड़े रहने के बावजूद इन मजनुओं के पास खर्च करने के लिए पैसे और लाखों की मोटरसाइकिल में पेट्रोल का पैसे कहाँ से आते है। वहीं सार्वजनिक स्थलों जैसे खैरा भवानी मंदिर के पोखरे व पार्क रामलीला मैदान, सामुदायिक शौचालय पर बैठकर नशा करने वाले इन नशेड़ियों के पास नशीला व मादक पदार्थ कहाँ से आता हैं एवं खरीदने के लिए पैसे कहाँ से आते हैं जब ये दिन भर गली मोहल्ले के चौराहों पर जमा रहते हैं।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:57