धर्मआस्था #🌹🙏धर्म आस्था 🙏🌹 #बौद्ध धर्म आस्था #जैन धर्म आस्था भक्ती #,,धर्म में आस्था ,, #धर्म आस्था
खेल दिवस # खेल दिवस #अंतरराष्ट्रीय-खेल-दिवस #🏑राष्ट्रीय खेल दिवस #राष्टीय खेल दिवस🏑🏹⚽⚾🥎🥎🏀🏀🏀🎾🏸🥍🏏🏑🎯 #📰GK & करेंट अफेयर्स Students💡
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰GK & करेंट अफेयर्स Students💡 #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #📰 आपके निकट नौकरियाँ
फर्रुखाबाद में वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई कार्य में तेजी, 102 में से 65 नालों की सफाई पूर्ण
मितेश कुमार सिन्हा प्रधान सम्पादक
फर्रुखाबाद, दिनांक : 10 जून, 2026वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई कार्य में तेजी, 102 में से 65 नालों की सफाई पूर्णजलभराव की समस्या से निपटने हेतु सभी निकायों को निर्धारित समयावधि में शेष नालों की सफाई पूर्ण करने के निर्देशआगामी वर्षा ऋतु के दौरान नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को रोकने तथा वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में नालों की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में स्थित प्रमुख एवं सहायक नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित कराने, नियमित निरीक्षण करने तथा सफाई कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर विकास विभाग द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद के सभी नगरीय निकायों में स्थित नालों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिशासी अधिकारियों से प्राप्त अद्यतन सूचना के अनुसार जनपद में कुल 102 नालों के सापेक्ष अब तक 65 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 37 नालों की सफाई का कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत 15 जून एवं 20 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
समीक्षा के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद क्षेत्र में कुल 16 नालों के सापेक्ष 05 नालों की सफाई पूर्ण कर ली गई है तथा शेष 11 नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, जिसे 20 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। नगर पालिका परिषद कायमगंज में कुल 15 नालों में से 05 नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है तथा शेष 10 नालों की सफाई 15 जून, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
नगर पंचायत शमशाबाद में सभी 08 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नवाबगंज में कुल 16 नालों में से 12 नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है तथा शेष 04 नालों की सफाई 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी। नगर पंचायत संकिसा-बसंतपुर में स्थित सभी 09 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में भी सभी 08 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायत कमालगंज में कुल 07 नालों में से 03 नालों की सफाई पूर्ण की जा चुकी है तथा शेष 04 नालों की सफाई 20 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत खिमसेपुर में कुल 17 नालों में से 10 नालों की सफाई पूर्ण कर ली गई है तथा शेष 07 नालों की सफाई चरणबद्ध ढंग से 15 जून एवं 20 जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। नगर पंचायत कम्पिल में स्थित सभी 06 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व सभी नालों की सफाई शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली जाए तथा निकाले गए सिल्ट, कूड़ा-कचरे एवं अवशेषों का तत्काल निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे पुनः नालों में अवरोध उत्पन्न न हो। साथ ही संवेदनशील एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों एवं संसाधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि नालों की नियमित सफाई से न केवल जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि मच्छरों के प्रजनन पर भी प्रभावी नियंत्रण होगा तथा संक्रामक एवं जलजनित रोगों की संभावना में कमी आएगी। वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के नालों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है तथा सफाई कार्य की दैनिक समीक्षा भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी अवशेष कार्य पूर्ण किए जा सकें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नालों एवं नालियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक अथवा अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में स्थानीय निकायों का सहयोग करें। नागरिकों के सहयोग से ही जलभराव मुक्त एवं स्वच्छ नगरीय वातावरण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌞 Good Morning🌞 #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #📰GK & करेंट अफेयर्स Students💡
फर्रुखाबाद कि डॉ रजनी सरीन का निधन
मितेश कुमार सिन्हा प्रधान सम्पादक
यूपी फर्रुखाबाद जनपद कि डॉ रजनी सरीन विगत कई दिनों से बीमार चल रही डॉ रजनी सरीन का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🌞 Good Morning🌞 #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #नीला आसमान 🌌 #🌼 मेरा बगीचा 🌸 अंतिम दर्शन के लिए लोहाई रोड स्थित उनके निजी निवास पर रखा गया है उनका पार्थिव शरीर।
फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दिनांक 08.06.2026 से 10.06.2026 तक होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था। #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🌞 Good Morning🌞 #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #📰 आपके निकट नौकरियाँ
विश्व पर्यावरण दिवस पर फर्रुखाबाद जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण
मितेश कुमार सिन्हा प्रधान सम्पादक
यूपी के जनपद फर्रुखाबाद में आज दिनांक : 05 जून, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा जिलाधिकारी आवास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा जनपद को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। #🌼 मेरा बगीचा 🌸 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो
उत्तर प्रदेश की प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु रहें।:- मितेश कुमार सिन्हा प्रधान सम्पादक #🌞 Good Morning🌞 #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🌼 मेरा बगीचा 🌸
महत्वपूर्ण जानकारी #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #🌞 Good Morning🌞 #🌼 मेरा बगीचा 🌸 #🌼फूलों के पौधे🌱
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में "नवयुग पालिका योजना" के क्रियान्वयन को लेकर बैठक सम्पन्न
मितेश कुमार सिन्हा प्रधान सम्पादक
जनपद फर्रुखाबाद में दिनांक : 03 जून, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में "नवयुग पालिका योजना" के क्रियान्वयन को लेकर बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में "नवयुग पालिका योजना" के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुपालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नगर विकास अनुभाग-9, लखनऊ द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं अपेक्षित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजना के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि "नवयुग पालिका योजना" का उद्देश्य नगरीय निकायों में ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का विस्तार, डिजिटल गवर्नेन्स की आधारभूत संरचना का विकास, नगरों के कलात्मक एवं सौंदर्यपरक स्वरूप में सुधार तथा अभिनव तकनीकों एवं नवाचारों के माध्यम से नगरीय निकायों का सर्वांगीण विकास करना है।
शासन स्तर से प्रदेश के 58 नगरीय निकायों का चयन इस योजना के प्रथम चरण में किया गया है, जिनमें नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद को भी शामिल किया गया है। यह चयन जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे नगर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
बैठक में योजना के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्रारम्भ होकर आगामी पांच वर्षों तक संचालित की जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित 58 निकायों को उनकी जनसंख्या के आधार पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी-1 में 1.5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर पालिका परिषद तथा श्रेणी-2 में 1.5 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत सम्मिलित हैं।
योजना के अंतर्गत श्रेणी-1 के नगरीय निकायों को अधिकतम 12 करोड़ रुपये तथा श्रेणी-2 के निकायों को अधिकतम 8 करोड़ रुपये तक का वार्षिक बजट आवंटन किए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त विशेष परिस्थितियों में निकाय की आवश्यकता, भौगोलिक स्थिति, राजस्व वृद्धि, नवाचार आधारित परियोजनाओं एवं राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए बजट में आवश्यक परिवर्तन किए जाने का भी प्रावधान रखा गया है।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि निर्धारित बजट के अतिरिक्त निकायों को उनकी कार्यकुशलता एवं प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। संपत्ति कर अभिलेखों के ई-प्रस्तुतीकरण, संपत्ति कर रजिस्टर में दर्ज संपत्तियों की संख्या में वृद्धि तथा कुल राजस्व वसूली में वृद्धि करने वाले निकायों को अतिरिक्त प्रोत्साहन बजट प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन नगरीय निकायों को यह प्रोत्साहन राशि प्रतिवर्ष दी जाएगी।
बैठक में योजना के अंतर्गत संभावित परियोजनाओं, राजस्व संवर्धन उपायों तथा नवाचार आधारित विकास कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। #🌞 Good Morning🌞 #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #📰GK & करेंट अफेयर्स Students💡 #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट








