प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित सभी नागरिकों एवं देश वासियों को विश्व वन्यजीव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वन्यजीव जैव-विविधता और पारिस्थितिक संतुलन के अमूल्य अंग हैं। इनका संरक्षण केवल प्रकृति की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के पावन प्रतीक पर्व होलिका दहन की देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इस पुण्य अवसर पर हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चंद्रयान, ग्रीन एनर्जी से लेकर AI नवाचार तक नित- नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
यह दिवस हमें विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
अदम्य शौर्य और अटूट साहस के अद्वितीय प्रतीक, प्रखर देशभक्त व अमर क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
स्वाधीनता के लिए उनका निर्भीक संकल्प और अंतिम क्षण तक अडिग रहने का जज्बा भारतीय युवाशक्ति के लिए अमर प्रेरणा है।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना एवं राज्यसभा की प्रथम मनोनीत महिला सदस्य रुक्मिणी देवी अरुंडेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
भारतीय शास्त्रीय नृत्य को नई ऊंचाई और सम्मान दिलाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
मानव एकता, प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक जागृति का उनका संदेश तथा समर्पित जीवन समाज को करुणा और उच्च नैतिक मूल्यों की ओर निरंतर प्रेरित करता है।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाली नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति कस्तूरबा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
त्याग, धैर्य और सेवा की उनकी प्रेरक साधना ने राष्ट्र की स्वतंत्रता यात्रा को नैतिक बल और नई दिशा प्रदान की।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
सम्पूर्ण विश्व में भाषायी व सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने वाले अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सामाजिक सुधार, शिक्षा और संवैधानिक मार्ग से स्वतंत्रता प्राप्ति के उनके प्रयासों ने राष्ट्र को नई दिशा दी। उनकी दूरदर्शिता और जनसेवा का आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #💓 मोहब्बत दिल से
ज्ञान आपको एकता की राह पर ले जाता है, जबकि अज्ञानता अंधकार की ओर, इसलिए जीवन में व्यक्ति को ज्ञान अर्जित जरूर करना चाहिए। -स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी
महान समाज सुधारक एवं महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
उनका जीवन ईश्वरभक्ति व करुणा का संदेश देता है, जो मानवता को प्रेम, सहिष्णुता और आत्मबोध के मार्ग पर प्रेरित करता है।
By-Actor Narendrakumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞














