shyam prakash sharma
ShareChat
click to see wallet page
@365365825
365365825
shyam prakash sharma
@365365825
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत बलिया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यो,यात्री सुविधा के कार्यों,नये भवनों के निर्माण का गहन निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया । मंडल रेल प्रबंधक जैन निरीक्षण स्पेशल से बलिया उतरने के बाद पैदल उपरिगामी पुल का निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म संख्या 04 पर पहुंचे और प्लेटफार्म सं-04 पर चल रहे निर्माण कार्यों तथा प्लेटफार्म 1 पर स्थित यात्री सुख-सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया यथा सेकेण्ड इन्ट्री पर भवन निर्माण,आगमन/प्रस्थान लाउन्ज,वोटिंग एरिया,ग्रीन पार्क,रेल कोच रेस्टुरेंट की स्थापना हेतु प्रस्तावित साईट,सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार,बुकिंग कार्यालय,12 मीटर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण,पार्किंग स्थलों,दिव्यांगजन सुविधाएँ,प्रथम तल पर निर्माणाधीन महिला/पुरुष डोरमेट्री,प्रतीक्षालय एवं विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और सम्बंधित को कार्य में तेजी लाने और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्लेटफार्म संख्या- 01 पर स्थित यात्री प्रतीक्षालयों एवं डोरमेट्री के आधुनिकीकरण कार्यों,यात्री निवास,वी आई पी लाउन्ज की सुविधा,टी सी रूम,यात्री आरक्षण केंद्र,शौचालय,वाटर बूथ,पार्सल कार्यालय,रनिंग रूम,सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग का निरीक्षण किया । उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में धरोहर के रूप में स्थापित डीजल इंजन के रंग-रोगन एवं रख-रखाव का समुचित प्रबंध करने,पार्सल कार्यालय के निकट अनाधिकृत प्रवेश बंद करने,नये भवनों में रेलवे कार्यालयों को शिफ्ट करने, यात्री निवास को वातानुकूलित करने, रेल परिसर की व्यापक साफ-सफाई कराने,ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन पर लगे सभी पंखो को क्रियाशील रखने एवं पानी की उपलब्धता के साथ वाटर टैपों के सुचारू बनाये रखने तथा नये वाटर कूलर लगानेका निर्देश दिया । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने बलिया स्टेशन के निरीक्षण के दौरान केंद्रीकृत स्टेशन पैनल,इंटरलाकिंग,संरक्षा उपकरणों,कुंजी हस्तांतरण एवं अनुरक्षण रजिस्टरों,पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग,स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट्स,ग्लूड जॉइंट्स,सिगनलों की दृश्यता एवं स्टेशन सेक्शन के कर्वेचरों का संरक्षा निरीक्षण किया और संरक्षा सुनिश्चित की । बलिया स्टेशन निरीक्षण के उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ अप लाइन बलिया-गाजीपुर सिटी रेलखण्ड पर पांइंट क्राँसिंग संख्या 203 A एवं B का संरक्षा निरीक्षण किया। तदुपरांत उन्होंने बलिया- गाजीपुर सिटी रेलखण्ड पर स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट (SEJ)36 का तथा किमी सं-80/2 पर कर्व सं-20 का गहन संरक्षा निरीक्षण किया और मानक के अनुरूप मापन सुनिश्चित किया । इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 श्री विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) श्री सौरभ राठौर ,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 श्री यशवीर सिंह,सहायक संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ,सहायक परिचालन प्रबन्धक श्री एस.के.राय,सहायक मण्डल इंजीनियर/बलिया श्री धर्मेन्द्र कुमार,सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/छपरा श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे । यह जानकारी अशोक कुमार* जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी है।
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - बलिया BALLIA ( बलिया BALLIA ( - ShareChat
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ आपातकालीन स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उदेश्य से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एम.रमेश कुमार एवं संबंधित अधिकारियों ने दिनांक 23 फरवरी 2026 मऊ जंक्शन पर स्थित A क्लास ए.आर.टी. (Accident Relief Train) का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर.जे.चौधुरी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री सौरभ राठौर,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय,सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक श्री संजय राय, कोचिंग डिपो अधिकारी श्री शहजाद हसनैन सहित,मंडल चिकित्साधिकारी डॉ पुनीत कुमार राव समेत सभी संबंधित पर्वेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों ने ART में उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों, राहत एवं बचाव सामग्री, संचार व्यवस्था(मोबाईल फोन,पीसीपी,सेटलाइट फोन), विद्युत प्रकाश (टॉवर लाइट, जनरेटर, चिकित्सा व्यवस्था(मेडिसिन, सर्जिकल मेटेरियल,स्ट्रेचर) एवं स्टाफ की तत्परता का गहन परीक्षण किया गया। दुर्घटना स्थल पर उपकरण, क्रेन और औजारों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए दुर्घटना स्थल पर तत्काल तैनाती हेतु, दुर्घटना स्थल पर ले जाने वाली वाहन (एआरटी) का निरीक्षण कर एआरटी को निर्धारित समय सीमा (जैसे दिन/रात में 30-45 मिनट) के भीतर ले जाया जा सकता है या नहीं। अधिकारियों ने उपकरणों की कार्यक्षमता, रख-रखाव की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। निरीक्षण के अंत में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने ए.आर.टी. टीम की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी उच्च स्तर की सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य हो कि 140 टन क्रेन युक्त A क्लास ART मऊ को अत्याधुनिक 5S वर्क मैनेजमेंट सिस्टम सर्टिफिकेट प्राप्त है। आधुनिक दृष्टिकोणों में अब दुर्घटना होने से पहले वास्तविक समय में दरारों और दोषों का पता लगाने के लिए एआई-संचालित मशीन विज़न-आधारित निरीक्षण प्रणाली (एमवीआईएस) शामिल हैं। यह निरीक्षण भारतीय रेलवे दुर्घटना नियमावली द्वारा नियंत्रित नियमित जांच प्रक्रिया है। यह जानकारी अशोक कुमार* जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी है।
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - 3 3 মা 3 3 মা - ShareChat
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद देवरिया के जूनियर हाई स्कूल, मदरसन, गौरी बाजार में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत कृष्णमोहन सिंह द्वारा कथित विभागीय उत्पीड़न एवं अव्यवस्थाओं से आहत होकर आत्महत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “रामराज्य” और “जीरो टॉलरेंस” की बातें केवल मंच और माइक तक सीमित होकर रह गई हैं, जबकि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। देवरिया की इस घटना ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी एवं पटल सहायक शिक्षकों का शोषण करते हैं, पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित रखते हैं और शिक्षकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर करते हैं। प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि सरकारें विद्यालयों को प्रयोगशाला और अध्यापकों को मशीन समझ रही हैं। प्रतिदिन नए-नए आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिनका प्रतिकूल प्रभाव शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि देवरिया की इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को समस्त देयकों का शीघ्र भुगतान, परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी तथा पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - OOe SAOARSTUDO OOe SAOARSTUDO - ShareChat
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ *दो दिवसीय शाक, भाजी,फल एवं पुष्प प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे को सर्वाधिक 104 पुरस्कार* वाराणसी : राजकीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ,उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 21से 22 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय शाक भाजी,फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय अलंकृत उद्यान,कंपनी गार्डन,कचहरी में किया गया l इस प्रदर्शनी में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में वाराणसी मंडल की उद्यान टीम द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया । 22 फरवरी,2026 रविवार कम्पनी गार्डेन में आयोजित उक्त प्रदर्शनी के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम के कर कमलों द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के लिए 02 रनिंग शील्ड समेत 104 पुरस्कार मुख्य उद्यान निरीक्षक श्री मुकेश कुमार ने प्राप्त किया । प्रदर्शनी में कुल 159 श्रेणियों में से 123 श्रेणियों में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने वनस्पति नमूने प्रदर्शन में लगाये थे । इस प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई ने प्रदर्शनी में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले वर्ष के 81 पुरस्कार के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कुल 104 पुरस्कार (38 प्रथम,34 द्वितीय,32तृतीय पुरस्कार) सहित गमले में लगे सदाबहार पौधे एवं ,गमले में लगे मौसमी फूल की श्रेणी में 2 रनिंग शील्ड प्राप्त किये । पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी मंडल ने बरबीना, पेंजी, आस्टर ,गेंदा,वेनेडियम, गजेनिया, पॉपी डेहलिया,स्टॉक,एस्टर,साइकस,सकुलेनट , कैक्टस,स्वागत बुके ,टेबल डेकोरेशन, बिगोनिया, ड्रेसिना, कैक्टस प्लांट में प्रथम पुरस्कार,गमले में लगे क्रोटन,मारंटा , पिटूनिया, मनी प्लांट ,तथा गुलदस्ता में द्वितीय जबकि ,तुलसी, अश्वगंधा, रंगोली,जरबेरा ,कॉर्न फ्लावर, ,गजेनिया,पैन्सी, में तृतीय पुरस्कार जीते। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों समेत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई के सभी सदस्य उपस्थित थे । इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी श्री आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)श्री विकाश कुमार सिंह समेत मंडलीय अधिकारीयों ने वाराणसी मंडल की उद्यान टीम, सहायक मंडल नगर इंजीनियर श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं मुख्य उद्यान निरीक्षक श्री मुकेश कुमार को बधाई देने के साथ ही उद्यान इकाई के सभी कर्मचारियों के कठिन परिश्रम, लगन एवं समर्पण की हृदय से प्रशंसा की है । यह जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने दी है।
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - मण्दलीय शाकमाजी फल एव पष्प प्रदर्शनी 2026 1ಒler 'ENm 15 मण्लाग शाकमाी फत्त एगं प्ा्प प्दशनी mIaqಟl 0s 0 ad {x डी॰एनसिंह 0 HULLUI a मण्दलीय शाकमाजी फल एव पष्प प्रदर्शनी 2026 1ಒler 'ENm 15 मण्लाग शाकमाी फत्त एगं प्ा्प प्दशनी mIaqಟl 0s 0 ad {x डी॰एनसिंह 0 HULLUI a - ShareChat
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ बलिया में फंदे से युवक और बक्से में थर्ड जेंडर का मिला शव पहले थर्ड जेंडर की हत्या की आशंका, फिर ल आत्महत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस बलिया। बैरिया थाना अंतर्गत रानीगंज कस्बा में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक युवक का कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जब छानबीन की तो मृतक के छत पर स्थित बक्से में थर्ड जेंडर का शव बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान रवि गुप्ता 32 वर्ष पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी रानीगंज बाजार तथा थर्ड जेंडर की पहचान रेखा उर्फ जहांगीर बादशाह 62 वर्ष के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि थर्ड जेंडर कस्बे में 50 मीटर दूर पर किराए के मकान में करीब 50 वर्षों से रहता था। मिली जानकारी के अनुसार थर्ड जेंडर और युवक के बीच पैसे का लेनदेन को लेकर विवाद था। थर्ड जेंडर अपने ग्रुप का हेड था जो अपने यहां से थर्ड जेंडरो का बुकिंग करता था। पैसे की विवाद को लेकर युवक ने पहले थर्ड जेंडर की हत्या की। इसके बाद बक्से में बंद कर दिया। जब शव को ठिकाने न लग सका तो कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम ब बैरिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण जांच में जुट गए।
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - Mrur: Mrur: - ShareChat
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ समाजिक समर्थता विश्वकर्मा समाज की एकता अखंडता के लिए संभरान्त लोगो से. मुलाक़ात करने के अभियान में गाजीपुर जिले के महेशपुर में डॉ संतोष शर्मा से मुलकात के दौरान समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मार्कण्डेय शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा (भाजपा ) ने कहा कि शीघ्र ही समाज के एकजुटता के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अश्विनी शर्मा प्रदेश सचिव विश्वकर्मा महासभा, प्रेमचंद शर्मा जिलाउपाध्यक्ष, विशाल शर्मा युवाजिलाध्यक्ष, विनोद शर्मा विधान सभा अध्यक्ष रसड़ा आदि मौजूद रहे।
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - ShareChat
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ *मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन द्वारा रेलवे स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउण्ड के लिए सरफेस रोलर एवं ग्रास कटर का उद्घाटन* वाराणसी 28 जनवरी 2026; पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के सवास्थ एवं फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स सुविधाएँ बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील है । इसी क्रम में दिनांक 27 जनवरी, 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में स्पोर्ट्स ग्राउंड को मेन्टेनेन्स के लिए क्रय की गई आधुनिक सरफेस रोलर एवं ग्रास कटर मशीनों का उद्घाटन एवं औपचारिक शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री आशीष जैन ने विधिवत पूजन कर एवं स्पोर्टस् अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री बलेन्द्र पाल एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार से फीता कटवाकर कराया । नवउद्घाटित यह मशीन सड़कों या क्रिकेट पिचों जैसी सतहों को समतल करने के लिए इस्तेमाल होने वाला तीन पहियों वाला एक स्थिर लौह युक्त रोलर है, जो मिट्टी, बजरी या डामर को समतल करने के लिए इस्तेमाल होने वाली एक प्रकार की भारी मशीनरी रोलर है जो एक घास के मैदान एक कच्चा मैदान या पिच को समतल करने में उपयोगी होता है । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि खेल सुविधाओं के उन्नयन से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास एवं प्रतियोगिता का अवसर मिलेगा । सरफेस रोलर एवं ग्रास कटर की उपलब्धता से क्रिकेट ग्राउण्ड की देख-रेख एवं रख-रखाव में सुधार होगा, जिससे अंतर-मंडलीय एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी सुविधा होगी। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल प्रशासन खेलों के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) श्री अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) श्री अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री बलेन्द्र पाल एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार समेत मंडल के अन्य अधिकारीगण, खेल विभाग के प्रतिनिधि, रेलवे कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। यह जानकारी अशोक कुमार जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी है।
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - ShareChat
#🇮🇳 देशभक्ति गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
🇮🇳 देशभक्ति - गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी ग्राम वासिरयों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक थुभकामनाएं सुशील कुमार वर्मा (डीलर ) , ಕಷ किसान सेवा पेट्रेल पंप बेला रद्युनाथपुर, बलिया गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी ग्राम वासिरयों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक थुभकामनाएं सुशील कुमार वर्मा (डीलर ) , ಕಷ किसान सेवा पेट्रेल पंप बेला रद्युनाथपुर, बलिया - ShareChat
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ अपने ही बुने जाल में फंस गए दरोगा जी, एसपी ने किया निलंबित #nvindia #ballia #SPBallia #UPPolice यूपी के बलिया में पुलिसिया विभाग से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बलिया के बांसडीहरोड थाने में तैनात दरोगा जी अपने ही बुने जाल में फंस गये है. जांच में दरोगा जी की सच्चाई सामने आते ही विभगीय गलियारजा हड़कंप मच गया. आरोप है कि विवेचना के दौरान चार्जशीट दाखिल करने तथा मुकदमे की धाराओं को बरकरार रखने के नाम पर वादी से बैंक खाते में रिश्वत लिया है. फिर क्या था दरोगा जी को साक्ष्यों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आरोपित उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव को उन्हीं की तैनाती वाले थाने में ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में इनकी पोस्टिंग बांसडीहरोड थाने पर हुई थी. बांसडीह रोड थाने में तैनात उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव एक आपराधिक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे. आरोप है कि मुकदमे के वादी से धाराएं न हटाने और समय से चार्जशीट दाखिल करने के बदले अलग-अलग समय पर अपने बेटे के बैंक खाते में धनराशि ली. इस दौरान दरोगा ने वादी को आश्वस्त किया था कि मुकदमे की गंभीरता बनाए रखी जाएगी. मामले में तब मोड़ आया, जब दूसरे पक्ष ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की. जांच के आदेश होने के बाद उपनिरीक्षक ने मुकदमे से कुछ धाराएं हटा दीं. बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से आरोपित दरोगा ने वादी को रिश्वत की कुछ धनराशि वापस भी कर दी. इस वादाखिलाफी और असमंजस से नाराज होकर वादी ने साक्ष्यों के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दी। शिकायत के साथ वादी ने बैंक लेन-देन का विवरण तथा दरोगा से हुई बातचीत की काल रिकार्डिंग भी पुलिस अधीक्षक को सौंपी. मामले की अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने जांच की. प्रारंभिक जांच में ही रिश्वत लेने की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव को तत्काल निलंबित कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए, जब शिकायतकर्ता तहरीर देने को तैयार नहीं हुआ, तो कानून का इकबाल कायम रखने के लिए थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह स्वयं वादी बने. उन्होंने आरोपित उपनिरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया. थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित उपनिरीक्षक के विरुद्ध मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - ShareChat
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ *पं जगदीश ओझा 'सुन्दर' जी को याद किया गया* चलता पुस्तकालय बलिया द्वारा 31 दिसम्बर को जगदीश ओझा 'सुन्दर' जी की जयन्ती पर बलिया टाउन हाल में स्थानीय साहित्यकारों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सबसे पहले चलता पुस्तकालय से एक रैली गाँधी चौक तक निकाली गयी। चौक में स्थित सुन्दर जी की प्रतिमा पर श्री अशोक जी, मोहन जी श्रीवास्तव ,विजय मिश्र, डॉ० आदित्य कुमार अंशु', डॉ० राजेन्द्र भारती, दुष्यन्त सिंह, नारायण जी पाण्डेय, डॉ० अरविन्द उपाध्‌याय, डॉ० जनार्दन चतुर्वेदी, हरेराम जी, डॉ० भोला प्रसाद आग्नेय, डॉ० जनार्दन चतुर्वेदी कश्यप, रमाशंकर वर्मा मनहर आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद चलता पुस्तकालय में डॉ० रघुवंश मणि पाठक की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आनन्द दुबे (मुख्य कोषागार अधिकारी) रहे तथा संचालन मोहन जी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कवियों द्वारा पं० जगदीश ओझा सुन्दर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए नमन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बागी बलिया से ब्रिल्येन्ट बलिया तक का सफर करना जरूरी हो गया है तभी बलिया विश्वपटल पर अपनी छाप छोड़ेगा। बलिया रोज नये -नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - ~0[17~ मूर्तिरूमा সোব8 सहररमचीधरी { ~0[17~ मूर्तिरूमा সোব8 सहररमचीधरी { - ShareChat