&%%& प्रेसनोट&%%&
दिनांक 05-04-26
Ø थाना शहर कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
Ø 01 आरोपी के कब्जे से 15 पेटी अवैध देशी शराब जप्त करने मे मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारी को दिये है कि थाना क्षेत्र मे अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे।
पुलिस अधीक्षक महोदय के उपरोक्त निर्देश के पालन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 आरोपी के कब्जे से 15 पेटी अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण- इस प्रकार है कि दिनांक 05 अप्रेल 2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही हुये पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पिता राजुचन्द्र भोई उम्र 31 साल निवासी बनिया चौक भोईवाडा मंदसौर के कब्जे से 15 पेटी अवैध देशी शराब को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। कुल मश्रुका 45,000 रुपये का जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया। प्रकरण मे आरोपी विजय कुमार पिता राजुचन्द्र भोई उम्र 31 साल निवासी बनिया चौक भोईवाडा मंदसौर को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
गिरफ्तार आरोपी के नाम- 01- विजय कुमार पिता राजुचन्द्र भोई उम्र 31 साल निवासी बनिया चौक भोईवाडा मंदसौर
सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर 402 कमलेश भदौरिया, आर 569 मनीष धौलपुरिया, आर 103 शेलेन्द्र सिह, आर 672 आनंद सिह, आर 202 शेषमल नागदा, आर 771 वीपी सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #🔴 क्राइम अपडेट