[ 𝐑𝐚𝐝𝐡𝐢𝐤𝐚 𝐩𝐚𝐭𝐞𝐥 ] on Instagram: "‼️बहन का 'कंकाल' कंधे पर लाद बैंक पहुंच गया भाई‼️ ओडिशा के केओंझर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो किसी फिल्म की पटकथा जैसी लगती है, लेकिन इसके पीछे छिपी गरीबी और लाचारी बेहद कड़वी है। जिले के पतना इलाके में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया। घटना दियानाली गांव की है। यहां रहने वाले जीत मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बहन ने अपनी मृत्यु से पहले ओडिशा ग्राम्य बैंक में करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो उसने अपने मवेशी बेचकर कमाए थे। दरअसल, कोई अन्य कानूनी वारिस न होने के कारण जीत मुंडा कुछ दिन पहले पैसे निकालने के लिए बैंक गया था। लेकिन बैंक अधिकारियों ने उससे पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा। जीत के पास कागजात नहीं थे। हार मानकर उसने सबूत के तौर पर अपनी बहन को ही ‘हाजिर’ करने का फैसला किया। आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने में असमर्थ होने पर मुंडा ने अपनी बहन के कंकाल को उसकी कब्र से बाहर निकाल लिया। फिर वह उसकी मृत्यु के प्रमाण के तौर पर कंकाल को अपने कंधे पर लादकर लगभग 3 किमी पैदल चलकर बैंक तक ले गया। #OdishaNews #KeonjharIncident #BankingIssue #ATCard #AajtakSocial 21 hours ago"
959K likes, 6,577 comments - alfaazon_ki_dayri_ on April 28, 2026: "‼️बहन का 'कंकाल' कंधे पर लाद बैंक पहुंच गया भाई‼️
ओडिशा के केओंझर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो किसी फिल्म की पटकथा जैसी लगती है, लेकिन इसके पीछे छिपी गरीबी और लाचारी बेहद कड़वी है। जिले के पतना इलाके में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया।
घटना दियानाली गांव की है। यहां रहने वाले जीत मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बहन ने अपनी मृत्यु से पहले ओडिशा ग्राम्य बैंक में करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो उसने अपने मवेशी बेचकर कमाए थे।
दरअसल, कोई अन्य कानूनी वारिस न होने के कारण जीत मुंडा कुछ दिन पहले पैसे निकालने के लिए बैंक गया था। लेकिन बैंक अधिकारियों ने उससे पैसे निकालने की प्रक्रिया पूर