लिंग शरीर मोक्ष नहीं भाई। आगे जा कर देह उठाई। । 😊👍💫🌟
#jharilalmehta
#viralreelsfacebook #SantRampalJiMaharaj #SatlokAashram #kbirissupremegod #india #fightagainstcoronavirus #facebookpost #संत रामपाल जी महराज जी 🥰🙏
##sant rampal ji maharaj साकार है।
#AlKabir_Islamic
#SaintRampalJi
मैं कबीर अविनाशी हूँ, यह सर्व शास्त्र प्रमाणों से सिद्ध होता है। 🙏💫🌟
#nonfoloweres #viralreelsfacebook #creatorsaheb #SatlokAshram #india #jharilalmehta##photographychallengeraphychallenge #संत रामपाल जी महराज जी 🥰🙏
🔥 डॉ. भीमराव अंबेडकर
🔥 जी की (बड़ी भूल)
🕊️ “बुद्धं शरणं गच्छामि”
📖 भाग – 2
👉✨ देखिए हमारा स्पेशल एपिसोड
📅 28 मार्च 2026
🕛 दोपहर 12 बजे
▶️📺 Factful Debates YouTube चैनल पर ##sant rampal ji maharaj
अनमोल पुस्तक
जीने की राह पढ़िए……………)
📖📖📖📖📖
जीने की राह पार्ट - 4
पृष्ठ: 11-15
कथा :- "मार्कण्डेय ऋषि तथा अप्सरा का संवाद"
एक समय बंगाल की खाड़ी में मार्कण्डेय ऋषि तप कर रहा था। इन्द्र के पद पर विराजमान आत्मा को यह शर्त होती है कि यदि उसके शासनकाल में 72 चौकड़ी युग के दौरान यदि पृथ्वी पर कोई व्यक्ति इन्द्र पद प्राप्त करने योग्य तप या धर्मयज्ञ कर लेता है और उसकी क्रिया में कोई बाधा नहीं आती है तो उस साधक को इन्द्र का पद दे दिया जाता है और वर्तमान इन्द्र से वह पद छीन लिया जाता है। इसलिए जहाँ तक संभव होता है, इन्द्र अपने शासनकाल में किसी साधक का तप या धर्मयज्ञ पूर्ण नहीं होने देता। उसकी साधना भंग करा देता है, चाहे कुछ भी करना पड़े।
जब इन्द्र को उसके दूतों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मार्कण्डेय नामक ऋषि तप कर रहे हैं। इन्द्र ने मार्कण्डेय ऋषि का तप भंग करने के लिए उर्वशी (इन्द्र की पत्नी) भेजी। सर्व श्रृंगार करके देवपरी मार्कण्डेय ऋषि के सामने नाचने-गाने लगी। अपनी सिद्धि से उस स्थान पर बसंत ऋतु जैसा वातावरण बना दिया। मार्कण्डेय ऋषि ने कोई उत्सुकता नहीं दिखाई। उर्वशी ने कमर का नाड़ा तोड़ दिया, निःवस्त्र हो गई। तब मार्कण्डेय ऋषि बोले, हे बेटी!, हे बहन!, हे माई! आप यह क्या कर रही हो? आप यहाँ गहरे जंगल में अकेली किसलिए आई? उर्वशी ने कहा कि ऋषि जी मेरे रूप को देखकर इस आरण्य खण्ड (बन-खण्ड) के सर्व साधक अपना संतुलन खो गए परंतु आप डगमग नहीं हुए, न जाने आपकी समाधि कहाँ थी? कृप्या आप मेरे साथ इन्द्रलोक में चलो, नहीं तो मुझे सजा मिलेगी कि तू हार कर आ गई। मार्कण्डेय ऋषि ने कहा कि मेरी समाधि ब्रह्मलोक में गई थी, जहाँ पर मैं उन उर्वशियों का नाच देख रहा था जो इतनी सुंदर हैं कि तेरे जैसी तो उनकी 7-7 बांदियाँ अर्थात् नौकरानियाँ हैं। इसलिए मैं तेरे को क्या देखता, तेरे पर क्या आसक्त होता? यदि तेरे से कोई सुंदर हो तो उसे ले आ। तब देवपरी ने कहा कि इन्द्र की पटरानी अर्थात् मुख्य रानी मैं ही हूँ। मुझसे सुन्दर स्वर्ग में कोई औरत नहीं है।
तब मार्कण्डेय ऋषि ने पूछा कि इन्द्र की मृत्यु होगी, तब तू क्या करेगी? उर्वशी ने उत्तर दिया कि मैं 14 इन्द्र भोगूँगी। भावार्थ है कि श्री ब्रह्मा जी के एक दिन में 1008 चतुर्युग होते हैं जिसमें 72-72 चतुर्युग का शासनकाल पूरा करके 14 इन्द्र मृत्यु को प्राप्त होते हैं। इन्द्र की रानी वाली आत्मा ने किसी मानव जन्म में इतने अत्यधिक पुण्य किए थे। जिस कारण से वह 14 इन्द्रों की पटरानी बनकर स्वर्ग सुख तथा पुरूष सुख को भोगेगी।
मार्कण्डेय ऋषि ने कहा कि वे 14 इन्द्र भी मरेंगे, तब तू क्या करेगी? उर्वशी ने कहा कि फिर मैं मृत्य लोक (पृथ्वी लोक को मनुष्य लोक अर्थात् मर्त्यः लोक कहते हैं) में गधी बनाई जाऊँगी और जितने इन्द्र मेरे पति होंगे, वे भी पृथ्वी पर गधे की योनि प्राप्त करेंगे।
मार्कण्डेय ऋषि बोले कि फिर मुझे ऐसे लोक में क्यों ले जा रही थी जिसक राजा गधा बनेगा और रानी गधी की योनि प्राप्त करेगी? उर्वशी बोली कि अपनी इज्जत रखने के लिए, नहीं तो वे कहेंगे कि तू हारकर आई है।
मार्कण्डेय ऋषि ने कहा कि गधियों की कैसी इज्जत? तु वर्तमान में भी गधी है क्योंकि तू चौदह खसम करेगी और मृत्यु उपरांत तू स्वयं स्वीकार रही है कि मैं गधी बनूंगी। गधी की कैसी इज्जत? इतने में वहीं पर इन्द्र आ गया। विधानानुसार अपना इन्द्र का राज्य मार्कण्डेय ऋषि को देने के लिए। कहा कि ऋषि जी हम हारे और आप जीते। आप इन्द्र की पदवी स्वीकार करें। मार्कण्डेय ऋषि बोले अरे-अरे इन्द्र! इन्द्र की पदवी मेरे किसी काम की नहीं। मेरे लिए तो काग (कौवे) की बीट के समान है। मार्कण्डेय ऋषि ने इन्द्र से फिर कहा कि तू मेरे बताए अनुसार साधना कर, तेरे को बह्मलोक ले चलूँगा। इस इन्द्र के राज्य को छोड़ दे। इन्द्र ने कहा कि हे ऋषि जी अब तो मुझे मौज-मस्ती करने दो। फिर कभी देखूंगा।
पाठकजनो! विचार करो :- इन्द्र को पता है कि मृत्यु के उपरांत गधे का जीवन मिलेगा, फिर भी उस क्षणिक सुख को त्यागना नहीं चाहता। कहा कि फिर कभी देखूंगा। फिर कब देखेगा? गधा बनने के पश्चात् तो कुम्हार देखेगा। कितना वजन गधे की कमर पर रखना है? कहाँ-सी डण्डा मारना है? ठीक इसी प्रकार इस पृथ्वी पर कोई छोटे-से टुकड़े का प्रधानमंत्री, मंत्री, मुख्यमंत्री या राज्य में मंत्री बना है या किसी पद पर सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बना है या धनी है। उसको कहा जाता है कि आप भक्ति करो नहीं तो गधे बनोगे। वे या तो नाराज हो जाते हैं। कहते हैं कि हम क्यों बनेंगे गधे? फिर से मत कहना। कुछ सभ्य होते हैं, वे कहते हैं कि किसने देखा है, गधे बनते हैं? फिर उनको बताया जाता है कि सब संत तथा ग्रन्थ बताते हैं। तो अधिकतर कहते हैं कि देखा जाएगा।
उनसे निवेदन है कि मृत्यु के पश्चात् गधा बनने के बाद आप क्या देखोगे, फिर तो कुम्हार देखेगा कि आप जी के साथ कैसा बर्ताव करना है? देखना है तो वर्तमान में देख। बुराई छोड़कर शास्त्रानुकूल साधना करो जो वर्तमान में विश्व में केवल मेरे (रामपाल दास के) पास है। आओ ग्रहण करो और अपने जीव का कल्याण कराओ।
ऊपर लिखी वाणी नं. 3 में बताया है कि इन्द्र-कुबेर तथा ईश की पदवी प्राप्त करने वाले तथा ब्रह्मा जी का पद तथा वरूण, धर्मराय का पद प्राप्त करके तथा विष्णु जी के लोक को प्राप्त कर देव पद प्राप्त भी वापिस जन्म-मरण के चक्र में रहता है।
स्वर्ग लोक में 33 करोड़ देव पद हैं। जैसे भारत वर्ष की संसद में 540 सांसदों के पद हैं। व्यक्ति बदलते रहते हैं। उन्हीं सांसदों में से प्रधानमंत्री तथा अन्य केन्द्रीय मंत्री आदि-आदि बनते हैं।
इसी प्रकार उन 33 करोड़ देवताओं में से ही कुबेर का पद अर्थात् धन के देवता का पद प्राप्त होता है जैसे वित्त मंत्री होता है। ईश की पदवी का अर्थ है प्रभु पद जो लोकवेद में कुल तीन माने गए हैं:- 1. श्री ब्रह्मा जी 2. श्री विष्णु जी तथा 3. श्री शिव जी।
वरूणदेव जल का देवता है। धर्मराय मुख्य न्यायधीश है जो सब जीवों को कर्मों का फल देता है, उसे धर्मराज भी कहते हैं। ये सर्व काल ब्रह्म की साधना करके पद प्राप्त करते हैं। पुण्य क्षीण (समाप्त) होने के पश्चात् सर्व देवता पद से मुक्त करके पशु-पक्षियों आदि की 84 लाख प्रकार की योनियों में डाले जाते हैं। फिर नए ब्रह्मा जी, नए विष्णु जी तथा नए शिव जी इन पदों पर विराजमान होते हैं।
ये सर्व उपरोक्त देवता जन्मते-मरते हैं। ये अविनाशी नहीं है। इनकी स्थिति आप जी को "सृष्टि रचना" अध्याय में इसी पुस्तक में स्पष्ट होगी कि ये कितने प्रभु हैं? किसके पुत्र हैं तथा कौन इनकी माता जी हैं?
अन्य प्रमाण: श्री देवी पुराण (सचित्र मोटा टाईप केवल हिन्दी, गीता प्रैस गोरखपुर से प्रकाशित) के तीसरे स्कंद में पृष्ठ 123 पर लिखा है कि तुम शुद्ध स्वरूपा हो, यह सारा संसार आप से ही उद्भासित हो रहा है। मैं (विष्णु), ब्रह्मा और शंकर आपकी कृप्या से विद्यमान हैं। हमारा तो आविर्भाव अर्थात् जन्म तथा तिरोभाव अर्थात् मृत्यु हुआ करता है। आप प्रकृति देवी हैं।
शंकर भगवान बोले कि हे देवी! यदि ब्रह्मा के पश्चात् उत्पन्न होने वाले विष्णु आप से उत्पन्न हुए हैं तो क्या मैं तमोगुणी लीला करने वाला शंकर क्या आपकी संतान नहीं हुआ अर्थात् मुझे भी उत्पन्न करने वाली तुम ही हो। हम तो केवल नियमित कार्य ही कर सकते हैं अर्थात् जिसके भाग्य में जो लिखा है, हम वही प्रदान कर सकते हैं। न अत्यधिक कर सकते, न कम कर सकते।
पाठकजनो! इस श्री देवी पुराण के उल्लेख से स्पष्ट हुआ कि श्री ब्रह्मा जी, श्री विष्णु जी तथा श्री शंकर जी नाशवान हैं। इनकी माता जी का नाम श्री देवी दुर्गा है। अधिक जानकारी आप "सृष्टि रचना" अध्याय से ग्रहण करेंगे जो इसी पुस्तक में आगे पृष्ठ 226 पर लिखी है। ये प्रधान देवता हैं। अन्य इनसे निम्न स्तर के देव हैं। ये सर्व जन्मते-मरते हैं, अविनाशी राम नहीं हैं, अविनाशी परमात्मा नहीं हैं।
श्रीमद्भगवत गीता अध्याय 10 श्लोक 2 में लिखा है कि गीता ज्ञान दाता काल ब्रह्म ने कहा है कि "मेरी उत्पत्ति को न तो देवता जानते और न महर्षिजन जानते क्योंकि इन सबका आदि कारण मैं ही हूँ अर्थात् ये सर्व मेरे से उत्पन्न हुए हैं।"
गीता अध्याय 4 श्लोक 5 में गीता ज्ञान बोलने वाले ने कहा है कि हे अर्जुन ! तेरे और मेरे बहुत जन्म हो चुके हैं, तू नहीं जानता, मैं जानता हूँ। गीता अध्याय 2 श्लोक 12 में भी स्पष्ट है कि तू-मैं तथा सब राजा-सेना पहले भी जन्में थे, आगे भी जन्मेंगे।
गीता अध्याय 14 श्लोक 3 में गीता ज्ञान दाता ने कहा है कि हे अर्जुन ! मेरी प्रकृति अर्थात् दुर्गा तो गर्भ धारण करती है, मैं उसके गर्भ में बीज स्थापित करता हूँ जिससे सर्व प्राणियों की उत्पत्ति होती है।
गीता अध्याय 14 श्लोक 4 में गीता ज्ञान दाता ने कहा है कि हे अर्जुन ! नाना प्रकार की सब योनियों में जितने शरीरधारी मूर्तियाँ उत्पन्न होती हैं (महत्) प्रकृति तो उन सबकी गर्भ धारण करने वाली माता है। (अहम् ब्रह्म) मैं ब्रह्म बीज स्थापित करने वाला पिता हूँ।
गीता अध्याय 14 श्लोक 5 :- गीता ज्ञान दाता ने स्पष्ट किया है कि हे अर्जुन! सतगुण श्री विष्णु जी, रजगुण श्री ब्रह्मा जी तथा तमगुण श्री शिव जी, ये प्रकृति अर्थात् दुर्गा देवी से उत्पन्न तीनों देवता अर्थात् तीनों गुण अविनाशी जीवात्मा को कर्मों के अनुसार शरीर में बाँधते हैं।
उपरोक्त प्रमाणों से स्पष्ट हुआ कि उपरोक्त देवता नाशवान हैं तथा काल ब्रह्म की संतान हैं।
प्रसंग चल रहा है कि वाणी सँख्या 3 का सरलार्थ :-
इन्द्र, कुबेर, ईश अर्थात् ब्रह्मा, विष्णु, शिव तक की पदवी प्राप्त करके तथा वरुण, धर्मराय की पदवी तथा श्री विष्णुनाथ के लोक को प्राप्त करके भी जन्म-मरण के चक्र में रहते हैं।
मार्कण्डेय ऋषि जी ब्रह्म साधना कर रहे थे। उसी को सर्वोत्तम मान रहे थे। इसीलिए इन्द्र को कह रहे थे कि आ तेरे को ब्रह्म साधना का ज्ञान कराऊँ। ब्रहा लोक की तुलना में स्वर्ग का राज्य हलवे की तुलना में जैसे कौवे की बीट है।
पाठकजनो ! आप जी ने ब्रह्म साधना करने वाले श्री चुणक ऋषि, श्री दुर्वासा ऋषि तथा कपिल मुनि जिन्होंने ब्रह्म साधना की थी, उनकी साधना को गीता ज्ञानदाता ने गीता अध्याय 7 श्लोक 18 में अनुत्तम अर्थात् घटिया बताया है। उसी श्रेणी की साधना मार्कण्डेय ऋषि जी की थी। जिसको अति उत्तम मानकर कर रहे थे तथा इन्द्र जी को भी राय दे रहे थे कि ब्रह्म साधना कर ले।
सूक्ष्मवेद में कहा है कि :-
औरों पंथ बतावहीं, आप न जाने राह ।।1।।
मोती मुक्ता दर्शत नाहीं, यह जग है सब अन्ध रे।
दिखत के तो नैन चिसम हैं, फिरा मोतिया बिन्द रे।।2।।
वेद पढ़ें पर भेद ना जानें, बांचे पुराण अठारा।
पत्थर की पूजा करें, भूले सिरजनहारा।। 3 ।।
वाणी नं. 1 का भावार्थ :- अन्य को मार्गदर्शन करते हैं, स्वयं भक्ति मार्ग का ज्ञान नहीं।
वाणी नं. 2 का भावार्थ :- तत्वदर्शी संत के अभाव के कारण मोती मुक्ता यानि मोक्ष रूपी मोती अर्थात् मोक्ष मंत्र दिखाई नहीं देता। यह सर्व संसार अध्यात्म ज्ञान नेत्रहीन अन्धा है। जिस किसी को मोतियाबिन्द जो एक प्रकार का नेत्ररोग है जिसमें आँखें स्वस्थ दिखाई देती हैं, परंतु उस रोगग्रस्त व्यक्ति को कुछ दिखाई नहीं देता। यह उदाहरण देकर बताया है कि जो फर्राटेदार संस्कृत भाषा बोलते हैं। लगते हैं महाविद्वान हैं, परंतु सद्ग्रन्थों के गूढ़ रहस्यों को नहीं जानते। इनको अज्ञान रूपी मोतियाबिन्द हुआ है।
वाणी नं. 3 का भावार्थ :- वेदों को पढ़कर कंठस्थ करने वाले वेदों के गूढ़ रहस्यों को न समझकर उनके विरुद्ध साधना करते-कराते हैं। वेदों में पत्थर की मूर्ति की पूजा का कहीं उल्लेख नहीं है, वे वेदों के विद्वान कहलाने वाले पत्थर पूजा करते तथा कराते हैं। वेदों में वर्णित सिरजनहार को भुला दिया है।
श्रीमद्भगवत गीता अध्याय 4 श्लोक 25 से 29 तक यही बताया है कि जो साधक जैसी भी साधना करता है, उसे उत्तम मानकर कर रहा होता है, सर्व साधक अपनी-अपनी भक्त्ति को पापनाश करने वाली जानते हैं।
गीता अध्याय 4 श्लोक 32 में स्पष्ट किया है कि यज्ञों अर्थात् धार्मिक अनुष्ठानों का ज्ञान स्वयं सच्चिदानन्द घन ब्रह्म ने अपने मुख कमल से बोली वाणी में विस्तार के साथ कहा है, वह तत्वज्ञान है। जिसे जानकर साधक सर्व पापों से मुक्त हो जाता है।
गीता अध्याय 4 श्लोक 34 में स्पष्ट किया है कि उस तत्वज्ञान को तत्वदर्शी संत जानते हैं, उनको दण्डवत प्रणाम करने से, नम्रतापूर्वक प्रश्न करने से वे तत्वज्ञान को जानने वाले ज्ञानी महात्मा तुझे तत्वज्ञान का उपदेश करेंगे।
वह तत्वज्ञान जिसे ऊपर की वाणी में निर्गुण रासा कहा है, नहीं मिलने से सर्व साधक जन्म-मरण के चक्र में रह गए।
मार्कण्डेय ऋषि ब्रह्म साधना कर रहा था। श्रीमद् भगवत गीता अध्याय 8 श्लोक 16 में कहा है कि ब्रह्मलोक में गए साधक भी पुनरावर्ती अर्थात् बार-बार जन्म-मरण के चक्र में ही रहते हैं।
पूर्व शब्द की वाणी सँख्या 4 :-
असंख जन्म तोहे मरतां होगे, जीवित क्यों न मरै रे ।
द्वादश मध्य महल मठ बोरे, बहुर न देह धरै रे ।।
सरलार्थ : हे मानव ! तू अनन्त बार जन्म और मर चुका है। सत्य साधना कर तथा जीवित मर। जीवित मरने का तात्पर्य है कि भक्त को ज्ञान हो जाता है कि इस संसार की प्रत्येक वस्तु अस्थाई है। यह शरीर भी स्थाई नहीं है। जन्म-मृत्यु का बखेड़ा भी भयँकर है। इस संसार में दुःख के अतिरिक्त कुछ नहीं है। मानव शरीर प्राप्त करके मोक्ष प्राप्त नहीं किया तो पशु जैसा जीवन जीया। जैसे गीता अध्याय 7 श्लोक 29 में कहा है कि जो साधक केवल जरा अर्थात् वृद्धावस्था के कष्ट तथा मरण के दुःख से ही मुक्ति के लिए जो साधनारत हैं, वे तत् ब्रह्म को तथा सम्पूर्ण आध्यात्म को तथा कर्मों को जानते हैं।
इसी प्रकार तत्वज्ञान होने के पश्चात् मानव को अनावश्यक वस्तुओं की इच्छा नहीं होती, तम्बाकू, शराब-माँस सेवन नहीं करता। नाच-गाना मूर्खों का काम लगता है। जैसा भोजन मिल जाए, उसी में संतुष्ट रहता है।
आत्म कल्याण कराने के लिए साधक विचार करता है कि यदि मैं सत्संग में नहीं आऊँगा तो गुरु जी के दर्शन नहीं कर पाऊँगा। सत्संग विचार न सुनने से मन फिर से विकार करने लगेगा। वह साधक सर्व कार्य छोड़कर सत्संग सुनने के लिए चल पड़ता है। वह विचार करता है कि हम प्रतिदिन सुनते हैं तथा देखते हैं कि छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर पिता संसार से चला जाता है, मर जाता है। बड़े-बड़े पूंजीपति दुर्घटना में मर जाते हैं। सर्व सम्पत्ति जो सारे जीवन में जोड़ी थी, उसे छोड़कर चले जाते हैं, दोबारा उस सम्पत्ति को सँभालने नहीं आते। मृत्यु से पहले एक दिन भी कार्य छोड़ने का दिल नहीं करता था, अब परमानैन्ट कार्य छूट गया।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
आध्यात्मिक जानकारी के लिए आप संत रामपाल जी महाराज जी के मंगलमय प्रवचन सुनिए। Sant Rampal Ji Maharaj YOUTUBE चैनल पर प्रतिदिन 7:30-8.30 बजे। संत रामपाल जी महाराज जी इस विश्व में एकमात्र पूर्ण संत हैं। आप सभी से विनम्र निवेदन है अविलंब संत रामपाल जी महाराज जी से नि:शुल्क नाम दीक्षा लें और अपना जीवन सफल बनाएं।
https://online.jagatgururampalji.org/naam-diksha-inquiry #संत रामपाल जी महराज जी 🥰🙏
#AinSinQafसेmokshहै_रोजेसेनही
Baakhabar Sant Rampal Jiअल्लाह का आदेश मांस खाने का नहीं है ,कुरआन मजीद में माँस खाने की आज्ञा है, परंतु सृष्टि की उत्पत्ति करने वाले कादर अल्लाह ने बाईबल ग्रंथ में उत्पत्ति विषय के अध्याय में मनुष्यों के खाने के लिए बीज
वाले छोटे—छोटे पेड़ (पौधे) तथा फलदार वृक्षों के फल बताए हैं। मांस खाने के लिए नहीं। ##sant rampal ji maharaj
#अंध_श्रद्धा_भक्ति_ख़तरा_ए_जान_Part -3 के आगे पढिए.....)
📖📖📖
#संत रामपाल जी महराज जी 🥰🙏 -4
आन-उपासना करना व्यर्थ है (Worship of Other Gods is Useless)
सूक्ष्मवेद (तत्वज्ञान) में आन-उपासना निषेध बताया है।
उपासना का अर्थ है अपने ईष्ट देव के निकट जाना यानि ईष्ट को प्राप्त करने के लिए की जाने वाली तड़फ, दूसरे शब्दों में पूजा करना।
आन-उपासना वह पूजा है जो शास्त्रों में वर्णित नहीं है।
मूर्ति-पूजा आन-उपासना है:-
इस विषय पर सूक्ष्मवेद में कबीर साहेब ने इस प्रकार स्पष्ट किया है:-
कबीर, पत्थर पूजें हरि मिले तो मैं पूजूँ पहार।
तातें तो चक्की भली, पीस खाए संसार।।
बेद पढ़ैं पर भेद ना जानें, बांचें पुराण अठारा।
पत्थर की पूजा करें, भूले सिरजनहारा।।
शब्दार्थ:- किसी देव की पत्थर की मूर्ति बनाकर उसकी पूजा करते हैं जो शास्त्रविरूद्ध है। जिससे कुछ लाभ नहीं होता। कबीर परमेश्वर ने कहा है कि यदि एक छोटे पत्थर (देव की प्रतिमा) के पूजने से परमात्मा प्राप्ति होती हो तो मैं तो पहाड़ की पूजा कर लूँ ताकि शीघ्र मोक्ष मिले। परंतु यह मूर्ति पूजा व्यर्थ है। इस (मूर्ति वाले पत्थर) से तो घर में रखी आटा पीसने वाली पत्थर की चक्की भी लाभदायक है जिससे कणक पीसकर आटा बनाकर सब भोजन बनाकर खा रहे हैं। वेदों व पुराणों का यथार्थ ज्ञान न होने के कारण हिन्दू धर्म के धर्मगुरू पढ़ते हैं वेद, पुराण व गीता, परंतु पूजा पत्थर की करते तथा अनुयाईयों से करवाते हैं। इनको सृजनहार यानि परम अक्षर ब्रह्म का ज्ञान ही नहीं है। उसको न पूजकर अन्य देवी-देवताओं की पूजा तथा उन्हीं की काल्पनिक मूर्ति पत्थर की बनाकर पूजा का विधान लोकवेद (दंत कथा) के आधार से बनाकर यथार्थ परमात्मा को भूल गए हैं। उस परमेश्वर की भक्ति विधि का भी ज्ञान नहीं है।
विवेक से काम लेते हैं:- परमात्मा कबीर जी ने समझाने की कोशिश की है कि आप जी को आम का फल खाने की इच्छा हुई। किसी ने आपको बताया कि यह पत्थर की मूर्ति आम के फल की है। आम के फल के ढ़ेर सारे गुण बताए। आप जी उस आम के फल के गुण तो उसको खाकर प्राप्त कर सकते हैं। जो आम की मूर्ति पत्थर की बनी है, उससे वे लाभ प्राप्त नहीं कर सकते। आप जी को आम का फल चाहिए। उसकी यथार्थ विधि है कि पहले मजदूरी-नौकरी करके धन प्राप्त करो। फिर बाजार में जाकर आम के फल विक्रेता को खोजो। फिर वह वांछित वस्तु मिलेगी।
इसी प्रकार जिस भी देव के गुणों से प्रभावित होकर उससे लाभ लेने के लिए आप प्रयत्नशील हैं, उससे लाभ की प्राप्ति उसकी मूर्ति से नहीं हो सकती। उसकी विधि शास्त्रों में वर्णित है। वह अपनाऐं तथा मजदूरी यानि साधना करके भक्ति धन संग्रह करें। फिर वृक्ष की शाखा रूपी देव आप जी को मन वांछित फल आपके भक्ति कर्म के आधार से देंगे।
अन्य उदाहरण:- किसी संत (बाबा) से उसके अनुयाईयों को बहुत सारे लाभ हुआ करते थे। श्रद्धालु अपनी समस्या बाबा यानि गुरू जी को बताते थे। गुरू जी उस कष्ट के निवारण की युक्ति बताते थे। अनुयाईयों को लाभ होता था। उस बाबा की मृत्यु के पश्चात् श्रद्धालुओं ने श्रद्धावश उस महात्मा की पत्थर की मूर्ति बनाकर मंदिर बनवाकर उसमें स्थापित कर दी। फिर उसकी पूजा प्रारम्भ कर दी। उस मूर्ति को भोजन बनाकर भोग लगाने लगे। उसी के सामने अपने संकट निवारण की प्रार्थना करने लगे। उस मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठित करने का भी आयोजन करते हैं। यह अंध श्रद्धा भक्ति है जो मानव जीवन की नाशक है।
विचार करें:- एक डाॅक्टर (वैद्य) था। जो भी रोगी उससे उपचार करवाता था, वह स्वस्थ हो जाता था। डाॅक्टर रोगी को रोग बताता था और उसके उपचार के लिए औषधि देकर औषधि के सेवन की विधि बताता था। साथ में किन वस्तुओं का सेवन करें, किनका न करें, सब हिदायत देता था। इस प्रकार उपचार से रोगी स्वस्थ हो जाते थे। जिस कारण से वह डाॅक्टर उस क्षेत्र के व्यक्तियों में आदरणीय बना था। उसकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक थी। यदि उस डाॅक्टर की मृत्यु के पश्चात् उसकी पत्थर की मूर्ति बनवाकर मंदिर बनाकर प्राण प्रतिष्ठित करवाकर स्थापित कर दी जाए। फिर उसके सामने रोगी खड़ा होकर अपने रोग के उपचार के लिए प्रार्थना करे तो क्या वह पत्थर बोलेगा? क्या पहले जीवित रहते की तरह औषधि सेवन, विधि तथा परहेज बताएगा? नहीं, बिल्कुल नहीं। उन रोगियों को उसी जैसा अनुभवी डाॅक्टर खोजना होगा जो जीवित हो। पत्थर की मूर्ति से उपचार की इच्छा करने वाले अपने जीवन के साथ धोखा करेंगे। वे बिल्कुल भोले या बालक बुद्धि के हो सकते हैं।
एक बात और विशेष विचारणीय है कि जो व्यक्ति कहते हैं कि मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठित कर देने से मूर्ति सजीव मानी जाती है। यदि मूर्ति में प्राण (जीवन-श्वांस) डाल दिए हैं तो उसे आपके साथ बातें भी करनी चाहिए। भ्रमण के लिए भी जाना चाहिए। भोजन भी खाना चाहिए। ऐसा प्राण प्रतिष्ठित कोई भी मूर्ति नहीं करती है। इससे सिद्ध हुआ कि यह अंध श्रद्धा भक्ति के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है।
शिव लिंग पूजा:-
जो अपने धर्मगुरूओं द्वारा बताई गई धार्मिक साधना कर रहे हैं, वे पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं कि यह साधना सही है। इसलिए वे अंधविश्वास (ठसपदक थ्ंपजी) किए हुए हैं।
इस शिव लिंग पर प्रकाश डालते हुए मुझे अत्यंत दुःख व शर्म का एहसास हो रहा है। परंतु अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए प्रकाश डालना अनिवार्य तथा मजबूरी है।
शिव लिंग (शिव जी की पेशाब इन्द्री) के चित्र में देखने से स्पष्ट होता है कि शिव का लिंग (private part) स्त्री की लिंगी (पेशाब इन्द्री यानि योनि) में प्रविष्ट है। इसकी पूजा हिन्दू श्रद्धालु कर रहे हैं
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
आध्यात्मिक जानकारी के लिए आप संत रामपाल जी महाराज जी के मंगलमय प्रवचन सुनिए। Sant Rampal Ji Maharaj YOUTUBE चैनल पर प्रतिदिन 7:30-8.30 बजे। संत रामपाल जी महाराज जी इस विश्व में एकमात्र पूर्ण संत हैं। आप सभी से विनम्र निवेदन है अविलंब संत रामपाल जी महाराज जी से नि:शुल्क नाम दीक्षा लें और अपना जीवन सफल बनाएं।
https://online.jagatgururampalji.org/naam-diksha-inquiry
जगन्नाथ प्रभु का अंश या पूर्ण ब्रह्म कबीर?
भविष्य मालिका के अनुसार कल्कि की पहचान
देखिए Special Video 14 मार्च शनिवार दोपहर 12:00 बजे सिर्फ़ FACTFUL DEBATES YOUTUBE CHANNEL पर ##sant rampal ji maharaj






![#sant rampal ji maharaj - अल्लाह 9/ निराकार नही, 8! साकार सुम्मस्तवा अलल अर्श (तख्त बैठा ) सूरत अल-्अराफ ७:५४ पर जा 37 =<7 4< 4847 8, 3<#457 वजूद ( शरीर ) होता है। अल्लाह कबीर साहिब-ए-्तख्त है। எCIT নিঃযু্ে पुस्तक के लिये मुसलमान नहीं समझे पूरा नाम॰ पता भेजें। ক্তমোন ] +91 99926 00804 +91 99926 00852 رنانتت {TIF A Kabir Islamic Al Kabir Islamic Al_Kabir_Islamic| Al Kabir Islamic अल्लाह 9/ निराकार नही, 8! साकार सुम्मस्तवा अलल अर्श (तख्त बैठा ) सूरत अल-्अराफ ७:५४ पर जा 37 =<7 4< 4847 8, 3<#457 वजूद ( शरीर ) होता है। अल्लाह कबीर साहिब-ए-्तख्त है। எCIT নিঃযু্ে पुस्तक के लिये मुसलमान नहीं समझे पूरा नाम॰ पता भेजें। ক্তমোন ] +91 99926 00804 +91 99926 00852 رنانتت {TIF A Kabir Islamic Al Kabir Islamic Al_Kabir_Islamic| Al Kabir Islamic - ShareChat #sant rampal ji maharaj - अल्लाह 9/ निराकार नही, 8! साकार सुम्मस्तवा अलल अर्श (तख्त बैठा ) सूरत अल-्अराफ ७:५४ पर जा 37 =<7 4< 4847 8, 3<#457 वजूद ( शरीर ) होता है। अल्लाह कबीर साहिब-ए-्तख्त है। எCIT নিঃযু্ে पुस्तक के लिये मुसलमान नहीं समझे पूरा नाम॰ पता भेजें। ক্তমোন ] +91 99926 00804 +91 99926 00852 رنانتت {TIF A Kabir Islamic Al Kabir Islamic Al_Kabir_Islamic| Al Kabir Islamic अल्लाह 9/ निराकार नही, 8! साकार सुम्मस्तवा अलल अर्श (तख्त बैठा ) सूरत अल-्अराफ ७:५४ पर जा 37 =<7 4< 4847 8, 3<#457 वजूद ( शरीर ) होता है। अल्लाह कबीर साहिब-ए-्तख्त है। எCIT নিঃযু্ে पुस्तक के लिये मुसलमान नहीं समझे पूरा नाम॰ पता भेजें। ক্তমোন ] +91 99926 00804 +91 99926 00852 رنانتت {TIF A Kabir Islamic Al Kabir Islamic Al_Kabir_Islamic| Al Kabir Islamic - ShareChat](https://cdn4.sharechat.com/bd5223f_s1w/compressed_gm_40_img_313955_20a3115a_1774999312613_sc.jpg?tenant=sc&referrer=user-profile-service%2FrequestType50&f=613_sc.jpg)

![#sant rampal ji maharaj - डॉ॰ थीमयव अंबेडकर जी की ದಹಗ बुद्धम शरणं गच्छामि @g]id देखिए हमारा स्पेशल एपिसौड २८ मार्च २०२६ எ@12ன Factful Debates Youtube चैनलपर। डॉ॰ थीमयव अंबेडकर जी की ದಹಗ बुद्धम शरणं गच्छामि @g]id देखिए हमारा स्पेशल एपिसौड २८ मार्च २०२६ எ@12ன Factful Debates Youtube चैनलपर। - ShareChat #sant rampal ji maharaj - डॉ॰ थीमयव अंबेडकर जी की ದಹಗ बुद्धम शरणं गच्छामि @g]id देखिए हमारा स्पेशल एपिसौड २८ मार्च २०२६ எ@12ன Factful Debates Youtube चैनलपर। डॉ॰ थीमयव अंबेडकर जी की ದಹಗ बुद्धम शरणं गच्छामि @g]id देखिए हमारा स्पेशल एपिसौड २८ मार्च २०२६ எ@12ன Factful Debates Youtube चैनलपर। - ShareChat](https://cdn4.sharechat.com/bd5223f_s1w/compressed_gm_40_img_61188_1c16bb88_1774435055148_sc.jpg?tenant=sc&referrer=user-profile-service%2FrequestType50&f=148_sc.jpg)





