'2 साल से स्पॉटलाइट से दूर हूं, मुश्किल दौर से गुजर रही हूं' पद्म भूषण लेने के बाद अलका याग्निक की भावुक पोस्ट
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों के दूसरे चरण में 65 हस्तियों को सम्मानित किया. संगीत की दुनिया की प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक को उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया. स्वास्थ्य कारणों से पिछले दो वर्षों से सुर्खियों से दूर रहने वाली अलका ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर फैन्स को अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी और उनका आभार व्यक्त किया.