पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली युवक हुआ लहू #🔴 क्राइम अपडेट सुल्तानपुर -
पुरानी रंजिश में युवक आजाद वर्मा को मारी गोली। गोली लगने से युवक लहुलुहान। घटना से गांव में जमा हुई भीड़। इलाज के लिए लाया गया मेडिकल कॉलेज। हालत गंभीर, लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर।गोसाईगंज थानाक्षेत्र के कारी बहार गांव का मामला। कोतवाल गोसाईगंज अखंडदेव मिश्रा बोले, चल रही गोलीकांड की जांच पड़ताल। प्रार्थना पत्र के आधार पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा।
दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
सुलतानपुर
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई-शाहगंज मार्ग पर शनिवार करीब 11 बजे बेलवाई चौराहे से पहले पेट्रोल पंप के सामने दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में कलान गांव निवासी शनि राजभर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मोहर्रम पर सुलतानपुर में हाई अलर्ट, डीआईजी- एसपी ने संभाला सुरक्षा मोर्चा #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परीक्षेत्र सोमेन वर्मा ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम के साथ जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को सतर्क निगरानी, बेहतर समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सुलतानपुर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मोहर्रम पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
लकड़ी काटने से रोकने पर युवक ने तोड़ा हाथ,आरोपी गिरफ्तार #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ सुलतानपुर:- शिवगढ़ थाना पुलिस ने लकड़ी काटने से रोकने पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने के आरोपी खुर्शीद अली को शिवगढ़ गौशाला के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 23 जून को हरिहरपुर शिवगढ़ निवासी केदारनाथ वर्मा के विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया था।मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र,अवैध दुकानों पर कार्रवाई की मांग #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
सुलतानपुर में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 21 जून की रात रेलवे स्टेशन स्थित लक्ष्मी भोजनालय में धर्मात्मा सिंह, विपिन पाण्डेय और राजन पाठक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें धर्मात्मा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्टेशन रोड और कुड़वार नाका क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होटल और दुकानों के कर्मचारियों द्वारा आए दिन मारपीट, अवैध वसूली और दबंगई की घटनाएं की जा रही हैं। मामले को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो, अवैध दुकानों को ध्वस्त किया जाए तथा घायल अधिवक्ता की सुरक्षा और समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए।
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का सुलतानपुर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हौशला प्रसाद भीम, सलाहुद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा, कु.निकलेश सरोज, सुब्रत सिंह सनी, अतहर नवाब, मनोज कुमार तिवारी, मो.कमर खान,ममनून आलम, आवेश अहमद,अरशद पवार, नंदलाल मोर्य, मो इमरान (मीडिया प्रभारी) विजयपाल,हामिद राईनी,मोहसिन सलीम, विवेक सिंह रफ्तार,अरुण त्रिपाठी, उस्मान खान,मो अतीक,दिनेश तिवारी,सुरेश चंद्र मिश्र, राहुल त्रिपाठी, अखंड मिश्र,नफीस पठान,उपेंद्र पाण्डेय,मो उस्मान, देवेंद्र श्रीवास्तव, संतोष तिवारी आदि लोग शामिल रहे।
सुलतानपुर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी व्यापक जांच, मानक पूरे न करने वालों पर होगी कार्रवाई #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
लखनऊ अलीगंज में मकान में लगी भीषण आग, दमकल और पुलिस मौके पर #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
लखनऊ केअलीगंज में मकान में लगी भीषण आग, दमकल और पुलिस मौके पर #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में शनिवार को वल्लीपुर-पारा मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों—स्प्लेंडर और रॉयल इनफील्ड की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इस्माइलपुर निवासी 25 वर्षीय शैलेंद्र कनौजिया और इब्राहिमपुर निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद शमीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरुण कुमार का इलाज सीएचसी बल्दीराय में चल रहा है, जबकि फैजान को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।







