डॉ रणजीत कुमार सिंह
ShareChat
click to see wallet page
@75074056
75074056
डॉ रणजीत कुमार सिंह
@75074056
ShareChat पर फॉलो करें! सहायक प्रध्यापक भूविज्ञान
साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज परिसर में आज भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रंजित कुमार सिंह (प्राचार्य, मॉडल कॉलेज साहिबगंज) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास, साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज से भव्य शोभा यात्रा निकालकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कॉलेज परिसर में भ्रमण करते हुए निकाली गई, जिससे वातावरण बाबा साहेब के विचारों एवं नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रंजित कुमार सिंह, संजीव रजक, दिवाकर, अभिलाषा, छोटू पासवान सहित अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत कॉलेज परिसर में एक विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष, सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. रंजित कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का संपूर्ण जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षित, संगठित एवं जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर बाबा साहेब के विचारों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य सैयद रज़ा इमाम रिजवी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सिदाम सिंह मुंडा, डॉ. प्रमोद दास, डॉ. सैमी विक्टर मरांडी, डॉ. संतोष कुमार चौधरी, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. प्रसन्नजीत, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. सुनीता कुमारी तथा छात्र प्रतिनिधि विनोद मुर्मू उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्राचार्य सैयद रज़ा इमाम रिजवी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने विद्यार्थियों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने उपस्थित जनसमूह के मन में डॉ. अंबेडकर के विचारों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया। #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #🥰Express Emotion #❤️जीवन की सीख
🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान - ShareChat
01:07
साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज परिसर में आज भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रंजित कुमार सिंह (प्राचार्य, मॉडल कॉलेज साहिबगंज) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास, साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज से भव्य शोभा यात्रा निकालकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कॉलेज परिसर में भ्रमण करते हुए निकाली गई, जिससे वातावरण बाबा साहेब के विचारों एवं नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रंजित कुमार सिंह, संजीव रजक, दिवाकर, अभिलाषा, छोटू पासवान सहित अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत कॉलेज परिसर में एक विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष, सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. रंजित कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का संपूर्ण जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षित, संगठित एवं जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर बाबा साहेब के विचारों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य सैयद रज़ा इमाम रिजवी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सिदाम सिंह मुंडा, डॉ. प्रमोद दास, डॉ. सैमी विक्टर मरांडी, डॉ. संतोष कुमार चौधरी, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. प्रसन्नजीत, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. सुनीता कुमारी तथा छात्र प्रतिनिधि विनोद मुर्मू उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्राचार्य सैयद रज़ा इमाम रिजवी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने विद्यार्थियों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने उपस्थित जनसमूह के मन में डॉ. अंबेडकर के विचारों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया। #❤️जीवन की सीख #🥰Express Emotion #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #😎मोटिवेशनल गुरु🤘
❤️जीवन की सीख - Han o milred Vanlsms गुड् नल्ा सरट lolo பனன் Ill यंती पर யIU Jun 1][|[|[[4|[[3 Sahibganj Santhal Pargana Division Han o milred Vanlsms गुड् नल्ा सरट lolo பனன் Ill यंती पर யIU Jun 1][|[|[[4|[[3 Sahibganj Santhal Pargana Division - ShareChat
साहिबगंज में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, सरहुल एवं संताली साहित्य दिवस साहिबगंज: स्थानीय साहिबगंज कॉलेज परिसर में रविवार को बाहा पर्व, सरहुल एवं संताली साहित्य दिवस का भव्य एवं सांस्कृतिक उल्लास से भरपूर आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं साहित्य की समृद्ध विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान एवं प्रकृति पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक संथाली लोकनृत्य, गीत एवं वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और आदिवासी जीवनशैली की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य सह प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाहा पर्व एवं सरहुल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये पर्व प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि “संताली साहित्य समाज का दर्पण है”, इसलिए इसके संरक्षण, संवर्धन एवं नई पीढ़ी तक इसके प्रभावी प्रसार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने संताली साहित्य दिवस की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संताली भाषा एवं साहित्य को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संताली साहित्य का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है, जिससे इसकी व्यापक पहुँच सुनिश्चित हो रही है। साथ ही भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि अलचिकी (Ol Chiki) लिपि के माध्यम से संताली भाषा को नई पहचान और मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम में शिक्षक अतिथि के रूप में कमल किशोर जेराई भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शोधकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने आयोजन को और भी सफल एवं प्रभावशाली बनाया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और उनमें अपनी परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं सामूहिक उत्साह के साथ हुआ। सचिव संदीप मुर्मू, अध्यक्ष श्रीलाल मुर्मू मोहन हेम्ब्रम विनोद मुर्मू अनूप टुडू बिट्टू टुडू मुंशी मरांडी तिलक हेम्ब्रम अजय टुडू मशी टुडू जोसफ हेम्ब्रम रेणु हेम्ब्रम सरील हेम्ब्रम बालिका छात्रा हॉस्टल के नायकी सोनी मुर्मू, बाले बेटी हेम्ब्रम सिलू हेम्ब्रम आदि साहिबगंज कॉलेज आदिवासी छात्रावास के द्वारा आयोजित स्थान नंदन भावन साहिबगंज कॉलेज बिट्टू टुडू ने जंगल पहाड़ के रखवाली पर कविता पाठ किया छात्रनायक श्रीलाल-मुर्मू,छात्र सचीव- संदीप -मुर्मू,मंच संचालन - #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #🎄हरे पेड़ #❤️जीवन की सीख #🐦Bird लवर #🥰Express Emotion बिटु-टुडू,मोहन - हेम्ब्रम, पुर्व छात्रनायक - विनोद - मुर्मू,अनपा-टुडू, मनोहर -टुडू,
🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ - dvaSlSe (సిగర बहि पवे बाच जलनह। 3' 311 कॉलेज हॉस्टल साहेब dvaSlSe (సిగర बहि पवे बाच जलनह। 3' 311 कॉलेज हॉस्टल साहेब - ShareChat
विश्व जल दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित मॉडल कॉलेज राजमहल साहिबगंज में दिनांक 22/03/2026 को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सह भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर जल संचयन का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री प्रबीर कुमार एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा, “जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। यदि जल है तो कल है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और जीवन के सुचारू संचालन के लिए जल का संरक्षण एवं संचयन अत्यंत आवश्यक है। जल सिर्फ एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी जमा-पूंजी है। इसका निरंतर दुरुपयोग हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए हमें हर छोटी-बड़ी लापरवाही को छोड़कर जल प्रबंधन से अपना नाता जोड़ना होगा। जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है। आइए, इस विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर हम संकल्प लें कि जल की हर बूंद को बचाएं और ‘जल प्रहरी’ बनकर इस अनमोल धरोहर की रक्षा करें।” उन्होंने सभी से जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों मोहन सिंह,प्रकाश महतो, बबलू हेंब्रम , सुमित साहा, करमू , जयकर आदि को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जल सिर्फ एक संसाधन नहीं, जीवन की सबसे बड़ी जमा-पूंजी है। इसका निरंतर दुरुपयोग हमारी आने वाली पीढ़ियों पर खतरा है। इसलिए हर छोटी-बड़ी लापरवाही छोड़ें, जल प्रबंधन से नाता जोड़ें। इस विश्व जल दिवस 2026 पर, जल की हर बूंद बचाकर, ‘जल प्रहरी’ का सर पर ताज ओढ़ें। #WorldWaterDay2026 #😎मोटिवेशनल गुरु🤘 #🥰Express Emotion #❤️जीवन की सीख #🎄हरे पेड़ #🙏जय माता दी📿
😎मोटिवेशनल गुरु🤘 - ShareChat
00:05
पी एम श्री कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, तालझारी में कैरियर काउंसलिंग एंड कंसर्ट इवेंट सम्पन्न साहिबगंज। साहिबगंज जिले के अंतर्गत संचालित पी एम श्री कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कैरियर काउंसलिंग एंड कंसर्ट इवेंट का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पी एम श्री कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, तालझारी में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं को शिक्षा, कैरियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह विशेषज्ञ के रूप में मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार सिंह तथा प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. सुबोध कुमार झा ‘आशु’ उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके जीवन के विभिन्न शैक्षणिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा और कौशल दोनों ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्राओं को 10वीं के बाद विषय चयन, उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उपलब्ध शैक्षणिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को समय प्रबंधन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के महत्व को समझाते हुए अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। वहीं प्रो. सुबोध कुमार झा ‘आशु’ ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास के माध्यम से कोई भी छात्रा अपने सपनों को साकार कर सकती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सलोनी मरांडी, वार्डन अनिता कुमारी तथा एकाउंटेंट प्रीति प्रियंका मरांडी के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में बबली कुमारी, तसनीम कौसर, टेरेसा सोरेन, अन्ना मैरी सोरेन, नंदलाल ठाकुर, राजेश कुमार राय, उषा एरिका टुडू, मंदाकिनी कुमारी एवं मुकुंद मुरारी ठाकुर उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने कैरियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। इस संवादात्मक सत्र ने छात्राओं के मन में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम छात्राओं को अपने जीवन में सही दिशा चुनने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगे। #❤️जीवन की सीख #😎मोटिवेशनल गुरु🤘 #🥰Express Emotion
❤️जीवन की सीख - PM SHRI KGBU BORIO {   {9> CONENTIDN FVENT 0 1 {  Galaxy A३६ ५G PM SHRI KGBU BORIO {   {9> CONENTIDN FVENT 0 1 {  Galaxy A३६ ५G - ShareChat
पी एम श्री उत्क्रमित राजकीय उच्च विद्यालय नगर पालिका कन्या साहिबगंज में 10वीं की छात्राओं का विदाई सह करियर काउंसलिंग व्याख्यान साहिबगंज, प्रतिनिधि। पी एम श्री उत्क्रमित राजकीय उच्च विद्यालय नगर पालिका कन्या साहिबगंज में 10वीं कक्षा की छात्राओं के लिए पीएम श्री योजना के अंतर्गत Convention Event एवं Career Counseling सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भू–वैज्ञानिक सह मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह थे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने छात्राओं को 10वीं के बाद सही विषय चयन, करियर की संभावनाओं, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर अभ्यास और मेहनत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। संगति दोस्ती अच्छे लोगों से करें गलत लोगों से गलत ही सिखाएँगे करियर काउंसलिंग सत्र के दौरान डॉ. सिंह ने छात्राओं को बताया कि 10वीं के बाद विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। छात्राओं को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विषय का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित शिक्षा, तकनीकी पाठ्यक्रम और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी करियर के नए मार्ग खोल रहे हैं। अपने वक्तव्य में डॉ. सिंह ने छात्राओं को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि जीवन में गलतियाँ होना स्वाभाविक है, लेकिन उनसे सीखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “Mistake नहीं करना और यदि Mistake हो भी जाए तो उसे repeat नहीं करना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।” उन्होंने छात्राओं को हर अनुभव से सीखते हुए आगे बढ़ने और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से अभ्यास करने की भी सलाह दी। डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता देती है। इसलिए छात्राओं को अपने करियर के बारे में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए और उच्च शिक्षा के माध्यम से समाज एवं देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में आगंतुक के रूप में डॉ. शैलेन्द्र मिश्रा, मुस्कान कनोदिया, शिक्षा केंद्र निदेशक अनिकेत कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. फारूक हुसैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार मोदी, रेखा कुमारी, अनिल किस्कू, कविता कुमारी, नीलम इंदवार, निरोजिनी मरांडी, प्रिया कुमारी तथा विजय कुमार (लिपिक) सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से 10वीं की छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके सफल जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। #🥰Express Emotion #😎मोटिवेशनल गुरु🤘 #🙏गुरु महिमा😇 #👩‍🌾खान सर मोटिवेशन💡 #❤️जीवन की सीख
🥰Express Emotion - ShareChat
मॉडल कॉलेज राजमहल में विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विमर्श गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित स्त्री और पेड़ एक समान इनका ख्याल रखें हम : डॉ रणजीत कुमार सिंह साहिबगंज। मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में दिनांक 07 मार्च 2026 को विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर NSS के दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में विमर्श गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. रमजान अली ने महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों तथा समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षित और सशक्त महिला ही समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ. अमित कुमार ने विश्व महिला दिवस के इतिहास और इसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का अवसर भी है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.मेरी मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि मुस्कान कनोडिया को पौधा, कलम, किट एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के द्वारा ही सृजन संभव है और शिक्षित महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। महिलाओं को स्व निर्णय, समक्ष, निर्भीक, स्वामित्व ,स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनना चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए , आगे बढ़ने के अवसरों को पहचानते हुए समाज में आगे बढ़ना है । उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर राजीव यादव, नरेश मंडल, इंज़मौल हक, मो. आरिफ सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #👧महिला दिवस Status⏳ #👩नारी शक्ति💪🙎‍♀️ #😎मोटिवेशनल गुरु🤘 #🥰Express Emotion
👧महिला दिवस Status⏳ - गदिवसकी पुर्व संध्या = 'OEY  6 [ 8 ف d7 _் अधिकार HIননা ননকর  गदिवसकी पुर्व संध्या = 'OEY  6 [ 8 ف d7 _் अधिकार HIননা ননকর - ShareChat
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 🌀अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम "अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई" पर केंद्रित है। 🌀दुनिया भर में “गिव टू गेन” अभियान जेंडर इक्वालिटी के लिए आपसी सहयोग और उदारता के महत्व पर जोर देता है। 🌀भारत अब "महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं" बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि "महिला-नेतृत्व वाले विकास" को प्राथमिकता दे रहा है। यह इस बात की स्वीकारोक्ति है कि महिलाएं अर्थव्यवस्था और समाज की उन्नति की असली शक्ति हैं। विवरण: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2236262 Ministry of Women & Child Development, Government of India #😎मोटिवेशनल गुरु🤘 #🥰Express Emotion #👧महिला दिवस Status⏳ #👩नारी शक्ति💪🙎‍♀️
😎मोटिवेशनल गुरु🤘 - गदिवसकी पुर्व संध्या = 'OEY  6 [ 8 ف d7 _் अधिकार HIননা ননকর  गदिवसकी पुर्व संध्या = 'OEY  6 [ 8 ف d7 _் अधिकार HIননা ননকর - ShareChat
जिला गंगा समिति, साहिबगंज की ओर से साप्ताहिक प्रत्येक मंगलवार को गंगा आरती आयोजित किया गया | मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य सह भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता, गंगा आरती एवं होली संदेश साहिबगंज: शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए प्राचार्य सह प्रख्यात भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व वन्यजीव दिवस व चन्द्र ग्रहण के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि गंगा आरती का उद्देश्य केवल श्रद्धा अस्था ही नहीं, बल्कि जनमानस में प्रकृति संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना भी है। विश्व वन्यजीव दिवस पर विशेष संदेश डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन की आधारशिला है। यदि वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित और संतुलित रहेगा। उन्होंने कहा: > "जब तक इंसान किसी जानवर से प्यार नहीं करता, उसकी आत्मा का एक हिस्सा सोया रहता है। वन्यजीवों की रक्षा करना केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।" उन्होंने अवैध शिकार पर रोक, प्राकृतिक आवासों की रक्षा तथा वनों के संरक्षण पर बल देते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। गंगा आरती में सहभागिता: आस्था और संरक्षण का संगम सांस्कृतिक चेतना एवं पर्यावरण संरक्षण के समन्वय के तहत जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित साप्ताहिक गंगा आरती में सहभागिता की गई। दिनांक 03/03/2026 को सायं 7 :15 बजे मुक्तेश्वर घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा: > "गंगा आरती केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प का सशक्त माध्यम है। जिस प्रकार हम वन्यजीवों की रक्षा की बात करते हैं, उसी प्रकार हमारी नदियों और प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा भी उतनी ही अनिवार्य है।" उन्होंने सभी नागरिकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे गंगा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। होली का सामाजिक समरसता संदेश होली के पावन अवसर पर डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने समाज को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हृदयों को जोड़ने का उत्सव है। उन्होंने अपनी पंक्तियों के माध्यम से संदेश दिया: > "रंग तो एक बहाना है, सबको अपना बनाना है, रंग नहीं करता मतभेद, डालो रंग जो है सफेद...!!!" — रणजीत कुमार सिंह उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रंग भेदभाव नहीं करता, उसी प्रकार हमें भी जाति, धर्म और वर्ग के भेद से ऊपर उठकर एक-दूसरे को अपनाना चाहिए। पंडित आदर्श ओझा नीलेश ओझा। नगर परिषद के पवन कुमार, रोहित अन्य श्रद्धालु शमलीत हुए डॉ. सिंह की यह पहल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक आस्था और सामाजिक समरसता के समन्वित विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखी जा रही है। #🥰हैप्पी होली 😍 #🤲 दुआएं #🐦Bird लवर #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #😎मोटिवेशनल गुरु🤘
🥰हैप्पी होली 😍 - ShareChat
01:30
फगुवा गीत संग होली का आनंद ! गाँव का विशुद्ध देशी होली.. *कुसुम किसलय कुञ्ज कोकिल,* *कूकते हैं, फ़ाग में।* *तन और मन भीगे हुए हैं,* *प्रेम और अनुराग में।।* *तन प्रफुल्लित मन प्रफुल्लित,* *नित नए उत्सर्ग में।* *ईश् अनुकम्पा बिखेरे,* *होलिका के पर्व में।।* आपको सपरिवार रंगोत्सव की अनंत दिव्य शुभकामनाएँ। रंगोत्सव का यह पर्व आपके और पूरे परिवार में हर्ष, उल्लास एवं नव चेतना लेकर आए यही प्रभु से प्रार्थना करता हूँ ! #🥰Express Emotion #🤩हैप्पी छोटी होली 🥰 #🎨होली की मस्ती 🤣 #🎨होली सेलिब्रेशन 🤗 #🥰हैप्पी होली 😍
🥰Express Emotion - ShareChat
00:39