एसपी आलोक कुमार ने थाना खरगापुर, कुडीला एवं चौकी मंजना का किया औचक निरीक्षण, एएसआई व आरक्षक को स्पस्टीकरण जारी
टीकमगढ़ 17 दिसंबर
पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने जिले के थाना खरगापुर, कुडीला एवं चौकी मंजना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, मालखाने, रिकॉर्ड रूम, जरायम, रजिस्टर, थाने पर रखे बलवा ड्रिल सामग्री जैसे बॉडीगार्ड, हेलमेट, जाली, लाठी आदि को भी चेक किया।
चैकिंग के दौरान थाना खरगापुर अंतर्गत रात्रि गस्त में एएसआई कामता प्रसाद, आरक्षक हरिराम एवं रात्रि डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक वीरेंद्र कुमार अपनी ड्यूटी मुस्तेदी से करते पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त तीनो कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरुस्कृत किया।
थाना कुडीला में रात्रि ड्यूटी में तैनात एएसआई असलम खान ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाये जाने एवं आरक्षक अभिषेक कुर्मी रात्रि गस्त में समय पर रवाना ना होने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया। निरीक्षण के बाद सामने आई कमियों को सुधारने हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया गया।
#टीकमगढ़