Praveen Kumar Yadav
ShareChat
click to see wallet page
@890154439
890154439
Praveen Kumar Yadav
@890154439
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
https://youtube.com/watch?v=s_MmNKo7fwM&si=6MgR6s5bJ5lTXSEV #🥰मोटिवेशन वीडियो ##viral #🌞 Good Morning🌞 ##indian #⛴️भारतीय तटरक्षक दिवस...
youtube-preview
आज भारतीय तटरक्षक बल का 50वां स्थापना दिवस है।भारत में तटरक्षक बलों का आविर्भाव समुद्र में भारत के राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार के भीतर राष्ट्रीय विधियों को लागू करने तथा जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नई सेवा के तौर पर 1 फरवरी 1977 ई को हुआ था।इस बात की आवश्यकता महसूस की गई कि नौसेना को इसके युद्धकालीन कार्यों के लिए अलग रखा जाना चाहिए तथा विधि प्रवर्तन के उत्तरदायित्व के लिए एक अलग सेवा का गठन किया जाए जो पूर्ण रूप से सुसज्जित और विकसित राष्ट्र जैसे संयुक्त राष्ट्र अमेरिका,संयुक्त राज्य इत्यादि के तटरक्षकों के तर्ज पर बनाई गई हो।इस योजना को मूर्तरूप देने हेतु सितंबर 1974 ई में श्री के.एफ रुस्तम जी की अध्यक्षता में समुद्र में तस्करी की समस्याओं से निपटने तथा तटरक्षक जैसे संगठन की स्थापना का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया।इस समिति ने एक ऐसी तटरक्षक सेवा की सिफारिश की जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में नौसेना की तर्ज पर सामान्य तौर पर संचालित हो तथा शांतिकाल में हमारे समुद्र की सुरक्षा करें।25 अगस्त 1976 ई को भारत का समुद्री क्षेत्र अधिनियम पारित हुआ।इस अधिनियम के अधीन भारत ने 2.01 लाख वर्ग किलोमीटर समुद्री क्षेत्र का दावा किया।इसके बाद मंत्रिमंडल द्वारा 1 फरवरी 1977 ई से एक अंतरिम तटरक्षक संगठन के गठन का निर्णय लिया गया।18 अगस्त 1978 ई को संघ के एक स्वतंत्र सशक्त बल के रुप में भारतीय संसद द्वारा तटरक्षक अधिनियम 1978 के तहत भारतीय तटरक्षक का औपचारिक तौर पर उद्धघाटन किया गया।यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है।परमेश शिवमणि जी इस बल के वर्तमान 26 वे महानिदेशक है।इसके पांच क्षेत्रीय मुख्यालय मुंबई,चेन्नई,कोलकाता,गोवा और गांधीनगर (गुजरात) में है जो देश के तटों तथा समुद्र में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हैं।Indian Coast Guard Day.जय हिंद जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🚢⛴️🛥️🙏 #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #🥰मोटिवेशन वीडियो #🌞 Good Morning🌞 ##viral ##indian
🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान - ShareChat
00:15
https://youtube.com/watch?v=Jjlrs-21Pk0&si=kTBsQ7phFQouC-OC #👍 डर के आगे जीत👌 #🌞 Good Morning🌞 ##viral #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #🥰मोटिवेशन वीडियो
youtube-preview
निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव होता है तथा निर्वाचन के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा जिसे पहली बार 2011 में मनाया गया था।2011 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री डां एस.वाई.कुरैशी जी थे।आप का कार्यकाल 30 जुलाई 2010 से 10 जून 2012 तक था जबकि वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी है।आप का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक है।आप हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैंच के I.A.S अधिकारी है।भारत में मतदान कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है जो एक स्वतंत्र एवं संवैधानिक निकाय है।चुनाव आयोग देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों का संचालन करता है।चुनाव आयोग का प्रावधान मुख्य रूप से संविधान के अनुच्छेद 324 में किया गया है।चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 ई को संविधान के अनुसार किया गया था। भारत के चुनाव आयोग में तीन प्रमुख पदाधिकारी होते हैं (1) मुख्य चुनाव आयुक्त (2) दो अन्य चुनाव आयुक्त। महामहिम राष्ट्रपति जी चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते है जिसकी सिफारिश वर्तमान प्रधानमंत्री,गृहमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता की समिति करती है। चुनाव आयोग की प्रमुख शक्तियां और कार्य निम्न है। (1) लोकसभा,राज्यसभा और विधानसभा के चुनावों का संचालन करना। (2) राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों का संचालन करना। ( 3) राजनीतिक दलों को मान्यता देना और चुनाव चिन्हों का आवंटन करना। (4) मतदाता सूची का निर्माण और निगरानी करना। (5) आचार संहिता लागू करना (Model Code of Conduct) (6) निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विवादों का निपटारा करना। "लोकतंत्र में मतदान न करना, भले ही कानूनी अपराध न हो, लेकिन यह एक नैतिक अपराध है। मजबूत लोकतंत्र के लिए आप सभी मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा,रोजगार और देश में फैली बेरोजगारी,गरीबी के मुद्दे पर आने वाले चुनावों में मतदान अवश्य करें।" 🙏🇮🇳✊✊🇮🇳🙏 #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #🥰मोटिवेशन वीडियो ##viral #🌞 Good Morning🌞 #👍 डर के आगे जीत👌
🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान - ShareChat
00:29
https://youtube.com/watch?v=UnzCGs-XsDQ&si=GviPRZ9hkJbU-Iab #mahatma gandhi #🥰मोटिवेशन वीडियो #🌞 Good Morning🌞 #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान ##viral
youtube-preview
सत्य और अहिंसा की लड़ाई लड़ने वाले एवं भारतीय स्वतंत्रता आदोंलन के अहिंसक नेता शहीद महात्मा गॉंधी जी की 78 वी पुण्यतिथि पर मैं आप को कोटिशः नमन तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ.शहीद महात्मा गॉंधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान में हुआ था.शहीद महात्मा गॉंधी की माताजी का नाम पुतलीबाई जी तथा पिताजी का नाम करमचंद गाँधी जी था.शहीद महात्मा गॉंधी जी ने देश की आज़ादी के लिए तमाम अहिंसक आदोंलन तथा सत्याग्रह किया जैसे नमक सत्याग्रह,सविनय अवज्ञा आदोंलन आदि.भारत की आज़ादी के लिए शहीद महात्मा गॉंधी जी ने 8 अगस्त 1942 ई को मुम्बई के गोवलिया टैंक से "करो या मरो" का नारा देकर अग्रेजो के खिलाफ बिगुल फूंक दिया तथा अग्रेजो भारत छोड़ो का नारा देकर अन्तिम आदोंलन शुरू किया.इस आदोंलन की शुरुआत मुम्बई अधिवेशन से हुई.इस आदोंलन के शुरू होने के बाद अग्रेज डर गए तथा उन्होंने महात्मा गॉंधी जी सहित तमाम नेताओं को 9 अगस्त 1942 ई को नजरबंद कर दिया.इस आदोंलन में 940 लोग मारे गए तथा 1630 लोग घायल हुए जबकि 60229 लोगों ने गिरफ्तारी दी थी.इस आदोंलन में विधार्थीयो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तो वही सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए.इस आदोंलन के दौरान राममनोहर लोहिया जी,जयप्रकाश नारायण जी जैसे नेता उभर कर सामने आये.इस आदोंलन ने देश के नेताओं तथा जनता को एकजुट कर दिया तथा परिणामस्वरूप 15 अगस्त 1947 ई को हमारा देश आजाद हुआ और 30 जनवरी 1948 ई को शाम 5.17 मिनट पर नई दिल्ली के बिरला हाऊस में जब महात्मा गॉंधी जी प्रार्थना सभा करने जा रहे थे जिनका नारा था "ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,सबको सन्मति दे भगवान" उसी समय आप की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई.आप की हत्या आर.एस.एस के एक कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे ने गोली मार कर की थी.आप का अन्तिम वाक्य "हे राम" था.आप को आप की पुण्यतिथि पर एक बार पुनः नमन करता हूँ.शत् शत् नमन🇮🇳🇮🇳🇮🇳😢😢😢🙏 ##viral #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #🥰मोटिवेशन वीडियो #🌞 Good Morning🌞 #mahatma gandhi
#viral - ShareChat
00:15
महान स्वतंत्रता सेनानी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के नेता पंजाब केसरी स्व लाला लाजपत राय जी की 161 वी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ.स्व लाला लाजपत राय जी एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे.आप ने भारतीय स्वतंत्रता आदोंलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.आप का जन्म 28 जनवरी 1865 ई को पंजाब में एक साधारण परिवार में हुआ था.आप के पिताजी स्व श्री लाला राधाकृष्ण जी एक शिक्षक थे.आप ने कुछ दिनों तक वकालत का भी काम किया लेकिन जल्द ही आप का इस काम से मन ऊब गया और आपके मन में अग्रेजो की न्यायिक व्यवस्था के प्रति आक्रोश पैदा हो गया.आप ने अपनी आजीविका चलाने के लिए बैकिंग का नवाचार किया.उस समय तक भारत में बैक बहुत लोकप्रिय नहीं थे.आप आर्यसमाज से भी जुड़े रहे.1907 ई में आप के नेतृत्व में किसानों ने आदोंलन भी किया.जलियांवाला बाग की घटना ने आप के मन में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ और असंतोष भर दिया.आप ने 1920 ई में असहयोग आदोंलन में भी भाग लिया.1924 ई में कांग्रेस से संबंध बिगड़ने के बाद आप स्वराज पार्टी में शामिल हो गये.भारत की आज़ादी की लड़ाई में एक बड़ी घटना तब घटी जब गाँधीजी ने साइमन कमिशन का विरोध करने का फैसला लिया.इस आयोग का बहिष्कार किया गया था क्योंकि इसमें कोई भारतीय सदस्य नहीं था.इस आयोग का मकसद भारत सरकार अधिनियम 1919 के कामकाज की समीक्षा करना था.साइमन जहाँ भी गया साइमन गो बैक के नारे लगे.जब आयोग 30 अक्टूबर 1928 ई को लाहौर पहुँचा तो लाला लाजपतराय जी के नेतृत्व में एक समूह साइमन गो बैंक के नारे लगाकर विरोध करने लगा उसी समय ब्रिटिश पुलिस ने आप के सिर पर प्रहार कर दिया.लाला लाजपत राय जी ने मरते मरते कुछ शब्द बोला था जो कथन है, "मेरे शरीर पर पड़ी हर लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में आखिरी कील की तरह काम करेगी".इसके बाद सिर पर चोट लगने के कारण आप की मौत हो गई.इस घटना का बदला बाद में चलकर सिख शहीद भगत सिंह जी,शहीद राजगुरु जी तथा शहीद सुखदेव जी ने लिया था जिनको इस कारण 23 मार्च 1931 ई को फासी पर लटका दिया गया था.आप का देश की आज़ादी के लिए दिया गया बलिदान हम भारतवासी हमेशा याद रखेगे.आप को पुनः हम भारतीय आप की जन्मजयंती पर शत् शत् नमन तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.जय हिंद जय भारत.🇮🇳🇮🇳🇮🇳भारत माता की जय🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏। #🥰मोटिवेशन वीडियो #🌞 Good Morning🌞 #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान ##viral #👍 डर के आगे जीत👌
🥰मोटिवेशन वीडियो - ShareChat
00:13
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 5 मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज किया है।गुवाहाटी के बारासापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को आसानी से शिकस्त दी।अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्य कुमार यादव दोनों ने टीम इंडिया के लिए तेजतर्रार अंदाज में अर्धशतक लगाया।इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया है।गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 153 रन बना पाई थी,जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 60 गेंदों में लक्ष्य चेज करके इतिहास रच दिया।वर्तमान में भारतीय टी20 (T20) क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव जी हैं।आप को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है,जबकि अक्षर पटेल जी को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 🙏🇮🇳🏏Chak De India 🏏🇮🇳🙏 🇮🇳भारत माता की जय 🇮🇳 #🌞 Good Morning🌞 #🥰मोटिवेशन वीडियो #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान ##viral ##cri
🌞 Good Morning🌞 - ShareChat
00:11
77 वे गणतंत्र दिवस की मैं आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देता हूं।26 नवंबर 1949 ई को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था जबकि 26 जनवरी 1950 ई को संविधान लागू हुआ था तभी से हर साल हम आज गणतंत्र दिवस मनाते हैं।77वे गणतंत्र दिवस पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष श्री एंटोनियो कोस्टा जी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वांन डेन लेयन जी मुख्य अतिथि है।आप दोनों लोग आज गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगे तथा मुख्य अतिथि भी है।इस साल परेड का विषय "वंदे मातरम् की 150वी वर्षगांठ" है।गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ पर हो रही है जिसे पहले राजपथ कहा जाता था।भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 ने भारत को 15 अगस्त 1947 ई को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता दी और भारत व पाकिस्तान नामक दो स्वतंत्र डोमिनियन बनाए जबकि भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है जिसने एक संप्रभु,लोकतांत्रिक गणराज्य के लिए एक लिखित दस्तावेज के रुप में मौलिक अधिकारों और सरकार की संरचना को स्थापित किया।अधिनियम ने सत्ता हस्तांतरण की रुपरेखा तय की और संविधान ने देश के लिए एक स्थायी कानूनी ढ़ाचा प्रदान किया।भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान हैं जिसमें मौलिक अधिकार,राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत और शक्तियों का पृथक्करण शामिल हैं।भारत का संविधान 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन में बन के तैयार हुआ था जिस संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी है।भारतीय संविधान पर डां राजेन्द्र प्रसाद जी जो देश के पहले राष्ट्रपति थे,आप ने सबसे पहले हस्ताक्षर किया था।वर्तमान में भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद,25 भाग और 12 अनूसूचिया है।भारतीय संविधान में गणतंत्र (Republic) शब्द और इसके मूल सिद्धांतो जैसे स्वतंत्रता,समानता और भाईचारे को फ्रास के संविधान से प्रेरित होकर अपनाया गया है।आइए हम सभी आज संविधान के रास्ते पर चलने का संकल्प ले।जय हिन्द जय भारत जय संविधान। Happy Republic Day to all of you.🇮🇳🇮🇳🇮🇳✊✊✊🙏 #🌞 Good Morning🌞 #🥰मोटिवेशन वीडियो #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान ##viral ##republic day
🌞 Good Morning🌞 - ShareChat
00:13
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की मैं आप जागरूक भारतीय मतदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देता हूं।निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव होता है तथा निर्वाचन के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा जिसे पहली बार 2011 में मनाया गया था।2011 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री डां एस.वाई.कुरैशी जी थे।आप का कार्यकाल 30 जुलाई 2010 से 10 जून 2012 तक था जबकि वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी है।आप का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक है।आप हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैंच के I.A.S अधिकारी है।भारत में मतदान कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है जो एक स्वतंत्र एवं संवैधानिक निकाय है।चुनाव आयोग देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों का संचालन करता है।चुनाव आयोग का प्रावधान मुख्य रूप से संविधान के अनुच्छेद 324 में किया गया है।चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 ई को संविधान के अनुसार किया गया था। भारत के चुनाव आयोग में तीन प्रमुख पदाधिकारी होते हैं (1) मुख्य चुनाव आयुक्त (2) दो अन्य चुनाव आयुक्त। महामहिम राष्ट्रपति जी चुनाव चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते है जिसकी सिफारिश वर्तमान प्रधानमंत्री,गृहमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता की समिति करती है। चुनाव आयोग की प्रमुख शक्तियां और कार्य निम्न है। (1) लोकसभा,राज्यसभा और विधानसभा के चुनावों का संचालन करना। (2) राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों का संचालन करना। ( 3) राजनीतिक दलों को मान्यता देना और चुनाव चिन्हों का आवंटन करना। (4) मतदाता सूची का निर्माण और निगरानी करना। (5) आचार संहिता लागू करना (Model Code of Conduct) (6) निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विवादों का निपटारा करना। #उत्तर प्रदेश #🥰मोटिवेशन वीडियो #🌞 Good Morning🌞 ##viral #🇮🇳 राष्ट्रीय मतदाता दिवस 🖕🏻हार्दिक शुभकामनाएं💐 ✌️🏻national voter day 💐 🌷 गठन 25 जनवरी 1950🌷
उत्तर प्रदेश - ShareChat
00:30