दिल्ली से हिसार के रास्ते में हरियाणा के साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आप सभी का स्नेह, प्रेम और सम्मान हमारे लिए प्रेरणा है। दिल से आभार—आपका यह सहयोग और उत्साह हमेशा ऊर्जा देता रहेगा। 🙏
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट
दिल की बात
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
सवाल पूछना अगर गुनाह बन जाए और दरबारी बन जाना ही पत्रकारिता की पहचान रह जाए, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक संकेत है।
बिहार में जिस तरह एक सवाल पूछने के एवज में पत्रकार की एंट्री पर रोक लगा दी गई, वह साफ दिखाता है कि सत्ता को अब जवाबदेही से डर लगने लगा है। लोकतंत्र में मीडिया का काम सवाल पूछना है, न कि सत्ता के सामने झुकना।
यह प्रवृत्ति बताती है कि सच्चाई से भागने की कोशिश हो रही है। लेकिन याद रखिए, आवाज दबाने से सवाल खत्म नहीं होते—वे और तेज होकर लौटते हैं।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
हमने एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि राजनीति में महिलाओं की स्थिति क्या है? इसमें किसी का नाम तो नहीं लिया! फिर किसी को मिर्ची क्यों लग रही है?
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
बिहार महिला आयोग ने मुझे नोटिस भेजा है, मैंने तो किसी का नाम नहीं लिया। मैं तो खुद बिहार की बेटी और महिलाओं की आवाज को सड़क से सदन तक उठा रहा हूँ। मैंने तो महिला उत्पीड़न की बात महिला आरक्षण बिल, जो पहले ही कानून बन चुका है, उसके सन्दर्भ में कही।
सांसद पप्पू यादव
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
कटिहार जिला अंतर्गत बरारी विधानसभा के कांग्रेस नेता तौकीर आलम साहब के पूज्य पिताजी, पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम साहब के पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुए निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस कठिन घड़ी में हम सभी उनकी संवेदनाओं में सहभागी हैं।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
आज मालदा जिले के मालतीपुर 47-विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मौसम नूर साहिबा के समर्थन में आयोजित भव्य रोड-शो में भाग लिया। इस दौरान जनसमर्थन जुटाते हुए उपस्थित आम जनता से कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनता का उत्साह, विश्वास और सहभागिता यह दर्शाता है कि बदलाव की लहर तेज़ है और लोग विकास, न्याय और सशक्त नेतृत्व के पक्ष में खड़े हैं।
#Malda #Congress #MausamNoor #RoadShow #ElectionCampaign #PublicSupport #Victory
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान आज हमने मालदा से कांग्रेस के माननीय सांसद ईशा खान चौधरी साहब की उपस्थिति में कोतवाली कब्रिस्तान का दौरा किया। इस दौरान हमने पूर्व रेल मंत्री अबू बरकत अतौर घनी खान चौधरी बरकत दा) एवं उनके भाई अबू हसेम खान चौधरी (डालू दा) के मजार पर जियारत कर पुष्पांजलि अर्पित की।
चुनावी व्यस्तताओं के बीच यह एक भावनात्मक और श्रद्धा से भरा क्षण रहा, जहाँ उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की विरासत हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देती है। 🙏
#WestBengalElection #Congress #PappuYadav #Tribute #Respect #PublicLife
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
पूर्णिया लाइन बाजार चौक स्थित डॉ. वसीम हॉस्पिटल इमरजेंसी के उद्घाटन समारोह में हम शामिल हुए। हमने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी। इस अवसर पर पूर्णिया के कई वरिष्ठ डॉक्टरों से भी मुलाकात हुई और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। आशा है कि इस नए इमरजेंसी अस्पताल के शुरू होने से आम जनता को त्वरित और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
#Purnea #Healthcare #Bihar #PappuYadav
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट
तृणमूल कांग्रेस की फायर ब्रांड नेत्री सह सांसद महुआ मोइत्रा जी से आज पूर्णिया आने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान राजनीतिक व अन्य बातचीत भी हुई।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट













