ANI NEWS
ShareChat
click to see wallet page
@aninews
aninews
ANI NEWS
@aninews
News Publisher
Asian News International, Multi-media news agency.
श्रीनगर में ‘CONFLICT’ ने जगाई जागरूकता जब नशा युवाओं की जिंदगी को अंधकार की ओर धकेलने लगे, तो समाज को भी उतनी ही मजबूती से जागरूकता की रोशनी फैलानी होती है। इसी संदेश के साथ श्रीनगर में नशे के खिलाफ एक विशेष थिएटर कार्यक्रम आयोजित किया गया।बेमिना स्थित अब्दुल अहद आज़ाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज में “नशा मुक्त अभियान” के तहत यह प्रस्तुति दी गई। कश्मीर वैली थिएटर और कश्मीर कला मंच के कलाकारों ने नाटक ‘CONFLICT’ के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। दर्शकों ने प्रस्तुति को गंभीरता से देखा और सराहा। थिएटर को युवाओं को सही दिशा देने का एक सशक्त माध्यम माना गया। #28 June के अपडेट
28 June के अपडेट - ShareChat
01:26
'CONFLICT' raises awareness in Srinagar When drug addiction begins to push the lives of youth into darkness, society must spread the light of awareness with equal force. With this message, a special theater program against drug abuse was organized in Srinagar. The presentation took place at Abdul Ahad Azad Memorial Degree College in Bemina as part of the "Drug Free Campaign." Artists from Kashmir Valley Theatre and Kashmir Kala Manch effectively depicted the ill effects of drug abuse through the play "CONFLICT." A large number of students participated in the program. The audience watched and appreciated the presentation attentively. The organizers stated that theater is a powerful medium to guide youth in the right direction. #28 June के अपडेट
28 June के अपडेट - ShareChat
01:26
अमरनाथ यात्रा के लिए अभेद सुरक्षा कवच बाबा बर्फानी के भक्तों के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। पहलगाम में पुलिस और सुरक्षा बल चौकन्ने हैं और हर कोने पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।अनंतनाग पुलिस और सुरक्षा बलों ने यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पहलगाम के जंगलों और संवेदनशील इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घरों और अन्य स्थानों की गहन जांच की जा रही है। वहीं, क्यूआर कोड और आधार कार्ड के माध्यम से पहचान सत्यापन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।घोड़ा चालकों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा कदमों का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं का भरोसा बढ़ेगा। #28 June के अपडेट
28 June के अपडेट - ShareChat
01:26
Impenetrable security cover for the Amarnath Yatra While preparations are in full swing to welcome the devotees of Baba Barfani, no effort is being spared for their safety. Police and security forces are on high alert in Pahalgam, maintaining strict vigil at every corner. Anantnag police and security forces have further strengthened security arrangements ahead of the Yatra. Extensive searches are being conducted in the forests and sensitive areas of Pahalgam. Houses and other locations are being thoroughly checked. The process of identity verification through QR codes and Aadhaar cards has also been expedited. Horse riders and locals have welcomed the security measures, saying they will increase the confidence of the pilgrims. #28 June के अपडेट
28 June के अपडेट - ShareChat
01:26
वुलर किनारे सजी प्रकृति की पाठशाला वुलर झील की शांत लहरें और मनमोहक नज़ारे हर किसी को आकर्षित करते हैं। यह झील सिर्फ एक प्राकृतिक धरोहर नहीं, बल्कि कश्मीर के पर्यावरण की जीवनरेखा भी है। अब इसकी अहमियत नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल शुरू हुई है। बांदीपोरा में वुलर झील के आसपास स्थित स्कूलों में 20 नेचर लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। इन लाइब्रेरी में पर्यावरण, जैव विविधता, वन्यजीवों और प्रकृति संरक्षण से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध हैं। पहल का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यहां छात्र पढ़ने के साथ प्रकृति को समझेंगे और संरक्षण का महत्व जानेंगे। यह कदम वुलर झील की विरासत को सुरक्षित रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। #27 June के अपडेट
27 June के अपडेट - ShareChat
01:21
Nature's School on the Banks of Wular Lake The calm waves and breathtaking views of Wular Lake attract everyone. This lake is not only a natural treasure but also the lifeline of Kashmir's environment. Now, an initiative has been launched to spread its importance to the new generation. Twenty nature libraries have been established in schools located around Wular Lake in Bandipora. These libraries offer books on the environment, biodiversity, wildlife, and nature conservation. The initiative aims to increase environmental awareness among children. Here, students will learn about nature through reading and learn the importance of conservation. This step is considered important in preserving the heritage of Wular Lake and preparing a new generation for environmental responsibility. #27 June के अपडेट
27 June के अपडेट - ShareChat
01:21
अमरनाथ यात्रा पर अभेद्य सुरक्षा कवच हर चुनौती का जवाब तैयार है। हर खतरे पर पैनी नजर है। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी ताकत और सतर्कता के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। उधमपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग में सुरक्षा बलों ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियों ने सुरक्षा तैयारियों को परखा। यात्रा मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अहम प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। संयुक्त नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय हैं। सुरक्षा बल दिन-रात गश्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं और आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। #27 June के अपडेट
27 June के अपडेट - ShareChat
01:29
Impenetrable security shield on Amarnath Yatra Answer to every challenge is ready. Every threat is under close watch. Security agencies are fully prepared and vigilant ahead of the Amarnath Yatra. Security forces conducted a mock drill at the Shyama Prasad Mukherjee Tunnel in Udhampur. The Jammu and Kashmir Police, Army, CRPF, and other agencies tested security preparations. Surveillance has been increased along the Yatra route, national highways, and vital installations. Joint control rooms are also active. Security forces are patrolling day and night. Pilgrims and the public have been urged to immediately report any suspicious activity, person, or object to the police. Extensive arrangements have been made to ensure a safe and smooth Yatra. #27 June के अपडेट
27 June के अपडेट - ShareChat
01:29
अमन की वादियों में सजा साराजी मेला अमन की फिज़ा में उत्सव के रंग घुल गए। पहाड़ों ने खुशियों की गूंज सुनी। लोक संस्कृति ने नई चमक बिखेरी। रामबन के दूरदराज़ बजकोट-धंद्राथ में पहली बार साराजी मेले का भव्य आयोजन हुआ। दो दिनों तक पूरा इलाका उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। दूर-दराज़ गांवों से लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे। थाली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों और कुड नृत्य की थाप ने माहौल को जीवंत बना दिया। साराजी, गोजरी, जंधारी और कश्मीरी लोकगीतों की मधुर धुनों ने हर किसी को अपनी ओर खींच लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेले की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया। मेले ने साराजी संस्कृति की समृद्ध विरासत को नई पहचान दी। प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी दुनिया के सामने उजागर किया। #26 June के अपडेट
26 June के अपडेट - ShareChat
01:51
Saraji Fair held in the valleys of peace The atmosphere of peace was filled with festive colors. The mountains echoed with joy. Folk culture exuded a new radiance. For the first time, a grand Saraji Fair was held in the remote Bajkot-Dhandrath area of ​​Ramban. For two days, the entire area was filled with excitement and enthusiasm. People from far-flung villages flocked to the fair in large numbers. The captivating performances of the Thali dance and the beats of the Kud dance enlivened the atmosphere. The melodious tunes of Saraji, Gojri, Jandhari, and Kashmiri folk songs captivated everyone. Colorful traditional costumes and cultural performances enhanced the fair's charm. The fair gave a new identity to the rich heritage of Sarazi culture. It also highlighted the natural beauty and immense tourism potential of the region. #26 June के अपडेट
26 June के अपडेट - ShareChat
01:51