दिल्ली में बुधवार देर रात आईएएस और दानिक्स अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर हुए हैं. 20 से ज्यादा अफसरों को इधर से उधर किया गया है. सीएम रेखा गुप्ता की सरकार में अचानक इन तबादलों को लेकर बड़ी हलचल है. सीनियर IAS प्रशांत गोयल और नरेंद्र कुमार को भी ट्रांसफर के बाद अहम जिम्मेदारी दी गई है. प्रशासनिक फेरबदल को हालांकि कामकाज की सुधार में उठाया गया कदम बताया जा रहा है. ट्रांसफर ऑर्डर के तहत डॉ. नरेंद्र कुमार को फाइनेंस कमिश्नर बनाया गया है. प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. DFC और DSCSC के CMD का जिम्मा दिया गया है. उत्तर पश्चिम जिले का डीएम सौम्या सौरभ को बनाया गया है. उन्हें उद्योग विभाग में तैनाती दी गई है. नवलेंद्र कुमार सिंह को GST एडिशनल कमिश्नर और DDA में सोनिका सिंह को कमिश्नर बनाया गया है. #😲दिल्ली में 20 से ज्यादा IAS का तबादला
देश की राजधानी दिल्ली की नौकरशाही में आधी रात को बड़ा तबादला हुआ है. यह तबादला सत्ता के कामकाज की दिशा तय करने वाला बड़ा कदम माना जा रहा है. एक साथ 20 से ज्यादा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव यह संकेत देता है कि सरकार अब कामकाज की गति और जवाबदेही को नए सिरे से परिभाषित करना चाहती है. ऐसे फैसले आमतौर पर तब लिए जाते हैं जब सिस्टम में बदलाव की जरूरत महसूस होती है. यही वजह है कि इस फेरबदल को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. खासतौर पर वरिष्ठ IAS अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारियां आने वाले समय में नीतिगत फैसलों पर सीधा असर डाल सकती हैं. #😲दिल्ली में 20 से ज्यादा IAS का तबादला
पाकिस्तान में सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि देश भर के बाजार और शॉपिंग मॉल सिंध को छोड़कर ऊर्जा बचाने के उपायों के तहत रात 8 बजे तक बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि यह फैसला इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया। इससे पहले बयान में कहा गया था कि KP के डिविजनल मुख्यालयों में बाजारों को रात 9 बजे तक खुला रहने की अनुमति होगी, और सिंध के बाजारों के लिए खुलने-बंद होने के समय को लेकर अभी बातचीत चल रही है। इस बीच, बयान में कहा गया कि बैठक में यह फैसला लिया गया कि KP के बाकी हिस्सों, पंजाब, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और अन्य जगहों पर बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद हो जाएंगे। #🤯पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन❗
ईरान ने जबसे होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाई है, तबसे साउथ एशिया और यूरोपीय देशों में पेट्रोल-डीजल और एलजीपी की किल्लत हो गई है. भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों ने इस संकट से बचने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, लेकिन पाकिस्तान इस संकट से बच नहीं पाया और वहां स्मार्ट लॉकडाउन लगा दिया गया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुख्ममंत्रियों के साथ बैठक में इसका ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक, शहबाज सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्रों को रात 8 बजे बंद करने का फैसला लिया है. #🤯पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन❗












