
बालु राम कुमावत "गौपाल"
@baluramgaupal
वैदिक गौवंश के आश्रय आहार औषधि की सेवा हेतु संकल्प
जिनके घर में गौवंश भूख, प्यास से व्याकुल होकर रोता है वह किसान निश्चित घोर नरक में जाता है।😭
जो मानव गाय व नंदी की आश्रय , आहार, औषधि की सेवा कर गौष्ठ में सर्दी, गर्मी, वर्षा में ऋतुः अनुसार क्रमशः शीत, लू, जल से बचाव का प्रबन्ध करता है, वह गौलोक मे निवास करता है।
#गौमहिमा
नर नारी की क्षमता नहीं की गाय, नंदी को पाल सकते है, गौवंश ही सर्व समाज का भरण पोषण करते है, जहाँ गौमाता होती है वहाँ स्वयं लक्ष्मी जी का वास होता है, ऐसा पौराणिक धर्म शास्त्रों में उल्लेखित है।
#गौमहिमा
•साक्षात् वैदिक गाय माता व नंदी भगवान की सेवा की जीवन का हिस्सा बनाएं।
•गौमाता की सेवा से सात्विकता, संस्कृति, स्वास्थ्य व प्रेम, पुण्य, प्रभु, मिलते है।
•गौवंश संस्कारों का आधार है,
•गौसेवा हमारा कर्म है।
#गौमहिमा
•गौस्वामी तुलसीदास जी ने 'विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार' कहकर भगवान श्री राम चंद्र का अवतार गौ के लिए होना लिखा है।
•प्रभु श्री कृष्ण ने देवताओं के राजा इन्द्र का अहंकार तोड़ कर पूज्या गौमाता का पूजन कर गौआदर्श स्थापित किया है।
•ईश्वर दत्तात्रेय त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) के अवतार है, गुरुदत्त सदा गाय माता के साथ ही रहते है।
#गौमहिमा
गौमाता पीड़ित होने का स्वांग रचती है अर्थात् गाय और नंदी सेवा से हमारा जीवन सार्थक हो जाए ऐसी कृपा दृष्टि बनाना चाहती है, क्योंकि गौआधारित जीवन शैली ही शतायु प्रदान करती है अन्यथा इस आधुनिक कली काल में अकाल काल के ग्रास बनाना पड़ता है।
#गौमहिमा
आपके घर 'कृष्ण' की गौमाता,
गौभक्त आनंद और सुख पाता,
जो मानव गौवंश की सेवा करे,
गौसेवक की गौमाता पीड़ा हरे।
#गौमहिमा
आप गौसेवा और गौरक्षा के कार्यों को टालते टालते जीवन और समय दोनों बिता रहे है, हमारे जीवन में सत्कर्म और पुण्य एक पूंजी है, जहाँ कोई काम नहीं आएंगे वहाँ धर्म आधारित आचरण और निष्काम निस्वार्थ कर्म काम आएंगे।
#गौमहिमा
27 अप्रैल 2026, सोमवार, प्रातः 9बजे यानि आज गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत गौवंश की सेवा, सुरक्षा, सम्मान हेतु केंद्रीय कानून की मांग के लिए तहसील कार्यालय अथवा जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर गाय माता और नंदी भगवान की साक्षी में गौसंकीर्तन करते हुए तहसील अधिकारी और जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र प्रेषित करावें।
#गौमहिमा
माँ कामधेनु की कृपा से 'गौ सम्मान आव्हान अभियान' के प्रचार प्रसार के अंतर्गत माऊ, अशोक नगर, किशनपुरा, वाड़िया, मदारा, सकरावास, चौकड़ी, भुरवाड़ा, ओड़ा, ओड़ा भील व किर बस्ती, नारायण गंज, अरड़किया, अरड़किया बस्ती, फुकीया, भामाखेड़ा, सादड़ी, मेणीया, कारोलिया, बनेड़िया, सांसेरा, भराई, रेलमगरा, मोर्रा, माडपिया खेड़ा, कुरज अर्थात् 25गांवों में 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10बजे तहसील कार्यालय रेलमगरा में उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री (भारत सरकार) को गौवंश की सेवा, सुरक्षा, सम्मान की कानून की मांग हेतु गाय माता और नंदी भगवान की साक्षी में प्रार्थना पत्र देने हेतु पधारने का निमंत्रण 5,000 (पांच हजार) पत्रक वितरण किया व विज्ञापन वाहन के ध्वनिवर्धक यंत्र से 'चलो रेलमगरा चलो' की सूचना दी।
#गौमहिमा
आज माँ कामधेनु की कृपा से 'गौ सम्मान आव्हान अभियान' के प्रचार प्रसार के अंतर्गत कुरज, मंगलपुरा, दलपतसिंहजी का खेड़ा, दौलतपुरा, जुणदा, जुणदा खेड़ी, गणेशपुरा, बैठूंबी, पनोतिया, पछमता, सोनियाणा, खड़ बामणिया, गणेशपुरा, काबरा, अमरपुरा, शिवपुरा, सिंदेसर कलाँ, बामणिया कलाँ, जीतावास, कानाखेड़ा अर्थात् 20 गांवों में 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10बजे तहसील कार्यालय रेलमगरा में उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री (भारत सरकार) को गौवंश की सेवा, सुरक्षा, सम्मान की कानून की मांग हेतु गाय माता और नंदी भगवान की साक्षी में प्रार्थना पत्र देने हेतु पधारने का निमंत्रण पत्रक घर घर वितरण किया व विज्ञापन वाहन के ध्वनिवर्धक यंत्र से 'चलो रेलमगरा चलो' की सूचना दी।
#गौमहिमा












