माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जल संरक्षण एक सफल जनआंदोलन बन गया है । आज जब भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, तब वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को धरती में वापस पहुँचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। रूफटॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और सोख्ता गड्ढे जैसे सरल एवं प्रभावी उपाय भूजल स्तर को बेहतर बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पेयजल सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
#bjp gujarat #
कर्नाटक में ऐतिहासिक तुंगभद्रा बांध के 33 नए स्पिलवे गेट्स का लोकार्पण किया उस समय एक झलक ।
#bjp gujarat #
जब भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहर को दुनिया के साथ साझा करता है, तो वह केवल परंपरा नहीं, बल्कि मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रस्तुत करता है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में योग आज विश्वव्यापी जन-आंदोलन बन चुका है। करोड़ों लोग भारतीय संस्कृति के इस अमूल्य उपहार को अपनाकर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी से अपील करता हूँ कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करें।
#bjp gujarat #
काशी की तंग गलियों और घाटों की पुरानी तस्वीरों में जो सबसे ज्यादा खटकता था, वो था सिर के ऊपर झूलते बिजली के तारों का खतरनाक जाल!
लेकिन अब बनारस की वो पुरानी तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi सर के नेतृत्व में, लगभग 880 करोड़ रुपये से ज्यादा के 'स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट' के तहत पूरे शहर में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। अब हमारी काशी की प्राचीन गलियां, मंदिर और घाट बिना किसी तारों के जाल के बेहद खूबसूरत, सुरक्षित और एकदम वर्ल्ड-क्लास दिखते हैं! यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि काशी को एक असली 'स्मार्ट सिटी' बनाने का सबसे बड़ा कदम है! हर हर महादेव!
#bjp gujarat #
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारतीय कृषि क्षेत्र ने सशक्तिकरण, नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्राप्त की है।
किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने से लेकर आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तक, सरकार की अनेक पहल ने खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का कार्य किया है। पीएम-किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम और कृषि अवसंरचना से जुड़ी योजनाओं ने देश के करोड़ों अन्नदाताओं को नई शक्ति और नया विश्वास दिया है।
#12YearsOfKisanSamriddhi #bjp gujarat #
जल जीवन मिशन 2.0 के तहत भारत सरकार और मणिपुर व बिहार सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए उस समय की एक झलक ।
#bjp gujarat #
जल सुरक्षा, यमुना के पुनर्जीवन और राष्ट्रीय हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के नेतृत्व में जल क्षेत्र में हो रहे व्यापक परिवर्तन, जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन तथा देशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा।
आज दोपहर 12:25 बजे इंडिया टीवी पर अवश्य देखें।
#bjp gujarat #
4,399 दिन…
राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित एक अविराम यात्रा।
जन-आकांक्षाओं को संकल्प में और संकल्पों को सिद्धि में परिवर्तित करने वाले नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर ने भारत की विकास यात्रा को नई गति और नई दिशा प्रदान की है।
अंत्योदय के भाव से प्रेरित होकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने, भारत की सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए उनका सतत प्रयास देश की प्रगति में महत्वपूर्ण अध्याय बन चुका है।
भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में यह ऐतिहासिक उपलब्धि लोकतंत्र की शक्ति, जनविश्वास की दृढ़ता और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
#LongestServingElectedPMModi #ViksitBharat #bjp gujarat #
4,399 दिन…
जनसेवा को सर्वोपरि मानकर लिए गए अनगिनत निर्णयों के।
4,399 दिन…
नए भारत की आकांक्षाओं को गति देने के।
4,399 दिन…
विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के।
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर का देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित होना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देशवासियों के अटूट विश्वास, आशाओं और सहभागिता का प्रतिबिंब है।
पिछले वर्षों में अंत्योदय के संकल्प, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण, आधुनिक अवसंरचना के विस्तार, नवाचार को प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण प्रयासों ने राष्ट्र की विकास यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान की है।
4,399 दिनों की यह यात्रा सेवा, सुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ते भारत की प्रेरक गाथा है।
प्रधानमंत्री श्री को वंदन 🙏
#LongestServingElectedPMModi #bjp gujarat #
मोदी जी ने श्रेय भले हमें दिया, पर ये जीत सिर्फ उन्हीं की बदौलत थी।
#bjp gujarat #





