DIYORARA BUDAUN 24
ShareChat
click to see wallet page
@diyorarabudaun24
diyorarabudaun24
DIYORARA BUDAUN 24
@diyorarabudaun24
news and politics follow me
रंग, उमंग, सद्भावना और प्रेम का संदेश देते हुए उत्तर प्रदेश लेखिका मंच ने आगरा क्लब में होलिकाउत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण पूजन के साथ हुई। संस्था संरक्षिका प्रीति अस्थाना ने कहा कि होली का त्यौहार रंग, उमंग और सद्भावना, प्रेम भाईचारा एवं उल्लास का पर्व है। लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ सामाजिक समरसता से यह त्यौहार मनाते आए हैं। हमारे देश में ब्रज क्षेत्र की होली सबसे प्रसिद्ध है, जहां देश-विदेश से लोग होली खेलने आते हैं। राधा कृष्ण के आध्यात्मिक प्रेम में पूरा ब्रज क्षेत्र रंग जाता है। #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #holi
🆕 ताजा अपडेट - నగా I691 ( ஈரா an Brn నగా I691 ( ஈரா an Brn - ShareChat
बदायूं। परिवहन निगम में चालकों की कमी के बावजूद रविवार को अधिकतर बसें खाली दौड़ीं। हालात यह रहे कि निगम के अधिकारियों ने दिल्ली के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे लगवा दिए, वहां सवारियां न मिलने से 30 बसें आनंद विहार बस अड्डे पर ही खड़ी करवा दी गईं। वहीं ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। होली पर अक्सर रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ जाती है। परिवहन निगम के अधिकारियों का प्लान था कि सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली रूट पर चलते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा बसें इसी मार्ग पर लगाई गईं। प्लानिंग यह भी थी कि इसके अलावा जिस रूट पर सबसे ज्यादा यात्री होंगे, उस रूट पर बसों को भेजा जाएगा। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - ShareChat
महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर भोर सुबह तीन बजे हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। टक्कर के बाद सड़क पर धूल का गुबार उड़ा। गुबार हटते ही खून से लथपथ पांच महिलाएं इधर-उधर पड़ीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद तेज आवाज आई। मौके पर पहुंचने पर एक महिला कराहते हुए कह रही थी कि हम तो मर गए। हाईवे पर यह दर्दनाक मंजर देख राहगीरों का कलेजा भी कांप गया। राहगीरों की समझ में नहीं आया कि वह क्या करें। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद जैसे ही यह खबर उनके परिजनों को मिली, तो चैन की नींद सो रहे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के पालन-पोषण के लिए रुपये कमाने निकली उनकी मां अब वापस नहीं आएंगी। पिकअप चालक को कोस रहे थे सभी यह जानकार अस्पताल पहुंचे परिजनों के आंखों के सामने अंधेरा छा गया। कभी वह अपनी मां के शव को देखकर बदहवास होते तो कभी चुप होकर इस वज्रपात को बर्दाश्त करने की असफल कोशिश करते। उन्हें समझ नहीं आ रहा था अचानक कैसे उनके साथ यह हादसा हो गया। कुछ घंटे पहले तक सबकुछ ठीक था, लेकिन अब उनकी दुनिया उजड़ चुकी थी। सभी पिकअप चालक को कोस रहे थे कि उसका किसी ने क्या बिगाड़ा था। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #accident
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - ShareChat
दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद कार पलट गई या खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।, #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #viralvideo #accident
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat
00:36
Mathura: बरसाना की लठामार होली देखकर लाैट रहे दो दोस्त तालाब में डूबे, एक शव मिला; परिवार में मचा कोहराम, #viralvideo #🔴 क्राइम अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
viralvideo - ShareChat
00:24
दरोगा के घर चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे! 👮‍♂️ चोरी का माल खरीदने वाले भी पहुंचे सलाखों के पीछे 🔒 तीनों आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद, दरोगा के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की इस घटना से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई थी। अब पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🔴 क्राइम अपडेट #viralvideo
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat
00:37
एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। #viralvideo #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #accident
viralvideo - ShareChat
00:38
UP: बुझा चूल्हा और खाली बर्तन, तीन दिन से घर में बंद दंपती और तीन बच्चों की लाशें; कासगंज घटना की पूरी कहानी कासगंज के अमांपुर के एक परिवार के पांच लोगों के शव एक घर में मिलने से सनसनी फैल गई। दिल दहलाने वाली घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक घर के मुखिया ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। पड़ोसियों और परिजन से बातचीत के बाद डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी का कारण सामने आया है। परिवार के लोगों की मौत तीन दिन पहले हुई है। घटना से पहले मृतक मुखिया ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और एक दरवाजे पर ताला भी लगा दिया। इसके बाद पत्नी बच्चों की जान लेकर फंदा लगा लिया। सत्यवीर ने अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए गांव छोड़ा और अमांपुर में आकर वेल्डिंग का काम करने लगा। सत्यवीर ने अपने बच्चों के लिए सुनहरे भविष्य का सपना देखा, लेकिन आर्थिक तंगी और बेटे की बीमारी ने उसके साथ उसके परिवार के लोगों के सपने छीन लिए। जिंदगी की जंग में सत्यवीर कमजोर पड़ गया। #🔴 क्राइम अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #viralvideo
🔴 क्राइम अपडेट - DIYORARA BUDAUN 24:| कासगंज बुझा चूल्हा और खाली बर्तन, तीन दिन से घर में बंद दंपती और तीन बच्चों की लाशें; की पूरी कहानी, कासगंज घटना DIYORARA BUDAUN 24:| कासगंज बुझा चूल्हा और खाली बर्तन, तीन दिन से घर में बंद दंपती और तीन बच्चों की लाशें; की पूरी कहानी, कासगंज घटना - ShareChat
गुलड़िया। साली की शादी में शामिल होने आए युवक का गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से शनिवार सुबह शव लटका मिला। युवक शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव बिनौरा का रहने वाला था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव उतरना निवासी कुंवरपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी आकाश (25 साल) पुत्र ओमपाल के साथ की थी। शुक्रवार को उनकी छोटी बेटी नीरज की शादी थी। बेटी व दामाद अपने दो साल के बेटे गोलू के साथ शामिल होने आए थे। बारात चढ़ने से लेकर खाना खाने तक आकाश का किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था, बावजूद इसके उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा। कुंवरपाल ने बताया कि आकाश के माता-पिता बिहार में रहकर भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव आने के लिए बिहार से रवाना हुए माता-पिता शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बिनौरा निवासी ओमपाल बिहार में ईंट-भट्ठे पर पत्नी के साथ मजदूरी करते हैं। घटना के समय भी वह वहीं थे। उनको बेटे की मौत की सूचना मिली तो दोनों लोग वहां से गांव आने के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या करने का कोई कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। - देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट
📢 ताज़ा खबर 🗞️ - DiyoraraBudaun 24 News: साली की शादी में आए युवक का फंदे से लटका मिला शव DiyoraraBudaun 24 News: साली की शादी में आए युवक का फंदे से लटका मिला शव - ShareChat
बदायूं से दातागंज को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से प्रस्तावित योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अब जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से जगह-जगह लाल निशान लगाए गए हैं, ताकि लोगों को पहले ही आगाह किया जा सके। बदायूं-दातागंज रोड पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आमजन को काफी परेशानी होती है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की क्षमता बढ़ेगी, जिससे भारी वाहनों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस रोड के किनारे रहने वाले राकेश, मनोज सिंह का कहना है कि बदायूं-दातागंज रोड जिले की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। त्योहारों और व्यस्त समय में जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सड़क चौड़ी होने से न केवल यातायात सुचारु होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी। विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सर्वे और माप कार्य पहले ही किया जा चुका है। दुकानों, मकानों और स्थायी निर्माण करने वाले चिंतित लाल निशान लगाए जाने के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सड़क किनारे बनी दुकानों, मकानों और स्थायी निर्माण करने वालों में चिंता देखी जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों पर लाल निशान लगाए गए हैं, वे सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। अतिक्रमणकारियों से अपील की गई है कि वे स्वयं अपने निर्माण हटा लें, ताकि बाद में सख्त कार्रवाई न करनी पड़े। सभी लोगों को विकास कार्य में सहयोग करना चाहिए। यदि लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेते हैं, तो परियोजना समय पर पूरी हो सकेगी। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat