
Top News.in
@finest_topnews_
जानें दिन भर की टॉप खबर टॉप न्यूज़ के साथ।
#📢बंगाल में BJP की आंधी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. असम में बीजेपी सरकार की वापसी होती दिख रही है, वहीं बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाती हुई दिख रही है. इस बीच सामने आया है कि प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#😢BJP की पूर्व सांसद के पति का निधन प्रयागराजः पूर्व बीजेपी सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के पति पी. सी. जोशी का निधन हो गया है. उन्होंने सोमवार सुबह 07 बजे एसजीपीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली है. आज देर शाम पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया जाएगा. अंतिम संस्कार प्रयागराज में मंगलवार को किया जाएगा. यह जानकारी खुद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने दी है.
वहीं रीता बहुगुणा जोशी ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा-"बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि मेरे पति पी.सी. जोशी का आज दिनांक 4 मई को प्रातः 07 बजे एसजीपीजीआई, लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया है. आज शाम 4 बजे हम प्रयागराज पहुचेंगे, अंत्येष्टि कल सुबह प्रयागराज में होगी."
परिजनों के मुताबिक पीसी जोशी पिछले काफी समय से बीमार थे, और उनका इलाज यहां एसजीपीजीआई में चल रहा था. सोमवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और फिर संभल नहीं पाई. जिसके चलते उनका निधन हो गया.
मैकेनिकल इंजीनियर थे पीसी जोशी
बीजेपी सांसद के पति पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे. और कई महत्वपूर्ण संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. उनकी शादी रीता बहुगुणा जोशी से 1976 में हुई थी. उनके नजदीकी लोगों ने बताया कि पीसी जोशी बेहद मिलनसार और विन्रम थे. और सादगी पसंद थे. निधन के समाचार से उनके नजदीकियों में निराशा छा गयी है.
प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक, पीसी जोश का पार्थिव शरीर प्रयागराज ले जाया जाएगा. और मंगलवार को वहीं विधि-विधान से अंतिम संस्कार होगा. उनके परिजन और नजदीकी भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं. पीसी जोशी के निधन की खबर से विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है. सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और परिवार को दुःख सहने की शक्ति की कामना की है.
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं रीता बहुगुणा जोशी
यहां बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी राजनीतिक परिवार से ही संबंध रखती हैं, उनके पिता एच.एन. बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. वे खुद कई बार सांसद और मंत्री भी रहीं. भारतीय जनता पार्टी से पहले वे कांग्रेस में थीं. फिलहाल वर्तमान में बीजेपी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहीं हैं. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#😢दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफ भभुआ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई. सड़क पर खड़े लोगों ने कार को टक्कर मार दी.
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
भीषण दुर्घटना में कुल 8 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुआ के पास की घटना है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को पहले दो बाइक की आपस में टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों की मदद के लिए आसपास के लोग पहुंचे. इस दौरान एक बेकाबू स्विफ्ट कार आई और मदद कर रहे लोगों को रौंद दिया.
8 लोगों की हो गई मौत
यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर जलालपुर के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुआ. इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. बाद में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#😱हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, 40 घायल🚌 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नूरपुर क्षेत्र के न्याजपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब चंबा से ऊना जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह बस चंबा से ऊना की ओर जा रही थी और सुबह करीब 11 बजे नूरपुर पहुंचने के दौरान यह हादसा हुआ।
सड़क पर पलट गई बस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को चलते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने टायर फटने की भी आशंका जताई है, लेकिन प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश चंबा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।
गंभीर रूप से घायलों को दूसरे अस्पताल में किया गया रेफर
सभी घायलों को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।
तेज आवाज के साथ पलटी बस
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बस चालक सहित अधिकांश घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, कुछ मरीजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एक घायल यात्री ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी और अचानक एक तेज आवाज (धमाके) के बाद बस पलट गई, जिससे अंदर अफरा-तफरी मच गई।
रोड बाधित होने के बाद डायवर्ट किया गया रूट
हादसे के बाद बस सड़क पर पलटने से यातायात बाधित हो गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया और डिफेंस रोड के जरिए आवागमन सुचारु कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का और पूर्व विधायक अजय महाजन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#🍃आंधी, बारिश, तूफान...17 राज्यों में अलर्ट🚨 देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग (IMD) ने 3 से 5 मई के बीच 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसमीय सिस्टम सक्रिय हैं, इससे हालात बिगड़ सकते हैं. हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण खतरा भी बना रहेगा. इस खबर में पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल.
दिल्ली-NCR में करवट लेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 4 और 5 मई को मौसम पूरी तरह करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने साफ तौर पर तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, इससे दो दिन तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जो कई जगहों पर धूल भरी आंधी का रूप भी ले सकती है. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इससे जहां एक ओर लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं अचानक मौसम बदलने से ट्रैफिक और रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर पड़ सकता है. तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी, इससे मौसम कुछ हद तक सुहावना हो जाएगा. बारिश के चलते वायु गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है और AQI मध्यम श्रेणी में बना रह सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में बेहतर स्थिति मानी जाएगी.
उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले 48 घंटों में काफी बदला हुआ नजर आएगा. 3 और 4 मई को राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मेरठ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, इससे पेड़ गिरने या बिजली बाधित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. कई जगहों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है, जो खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चिंता का विषय है. हालांकि इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. दिन और रात के तापमान में संतुलन बनेगा, जिससे लोगों को कुछ दिन आरामदायक मौसम मिल सकता है.
बिहार में तूफान बारिश की चेतावनी
बिहार में भी मौसम का रुख तेज बदलाव की ओर है. गया, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और आसपास के जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है. मौसम विभाग ने खास तौर पर बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है, क्योंकि इस दौरान वज्रपात की घटनाएं बढ़ सकती हैं. किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अचानक मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. इसलिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है.
राजस्थान में आंधी और बरिश से मिलेगी राहत
राजस्थान में भी मौसम इन दिनों पूरी तरह बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. सीकर, जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, लेकिन कुछ स्थानों पर इससे अधिक तेज झोंके भी चल सकते हैं.
पंजाब में बारिश का अलर्ट
पंजाब के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. अमृतसर, लुधियाना, मोहाली, बठिंडा और पटियाला जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, जो फसलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर गेहूं की कटाई के बाद खेतों में रखी फसल के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. इसके अलावा, बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम कुछ दिनों के लिए सुहावना बना रहेगा.
मध्य प्रदेश में भी तेज आंधी और बारिश
मध्य प्रदेश में 3 से 5 मई के बीच मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर और आसपास के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, जिससे कई जगहों पर नुकसान की आशंका है. कुछ इलाकों में ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले में काम करने वालों को. हालांकि, बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस होगा.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम
उत्तराखंड में मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने 5 मई तक अलर्ट जारी किया है और लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. लगातार बदलते मौसम के कारण भूस्खलन और रास्ते बंद होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा जैसे इलाकों में 3 से 7 मई के बीच लगातार बारिश और आंधी की संभावना है. ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ जाएगा. इस दौरान तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी हो सकती है, जो सेब और अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. #⛈मौसम अपडेट📰 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#🥹दिग्गज अभिनेता का निधन, शोक में इंडस्ट्री🕯️ गोल्डन एरा में चमकने वाले सितारे सुदेश धवन उर्फ सुदेश कुमार (Sudesh Kumar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 1 मई को अभिनेता का 95 साल की उम्र में निधन हो गया।
सोमवार को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से सुदेश कुमार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, फिर अभिनेता को घर ले आया गया था, जहां शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
पत्नी ने बयां किया दर्द
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में सुदेश कुमार की पत्नी जया धवन ने यह दुखद जानकारी दी। उन्होंने कहा, "उनकी इच्छा पर हम गुरुवार को उन्हें घर वापस ले आए, जहां हमने एक अस्थायी मेडिकल यूनिट तैयार की थी लेकिन अगली सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।"
पेशावर से मुंबई आए थे सुदेश
आजादी से पहले साल 1931 में पेशावर में जन्मे सुदेश कुमार बहुत छोटे थे, जब परिवार के साथ मुंबई आ गए थे। यहीं वह पले-बढ़े और अपने सपनों की उड़ान भरी। उन्होंने एल्फिंस्टन कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया था। पत्नी जया के मुताबिक, सुदेश के पिता चाहते थे कि वह एक पढ़-लिखकर डॉक्टर बने, लेकिन उनके दूसरे ख्वाब थे।
ब्लॉकबस्टर फिल्म से मिली पहचान
सुदेश कुमार ने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें असली पहचान ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छोटी बहन' (1959) से मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिनमें 'भरोसा' (1963), 'गृहस्थी' (1963), 'खानदान' (1965) और 'गोपी' (1970) भी शामिल हैं। हालांकि, बतौर लीड हीरो जिस फिल्म ने उन्हें स्टार बनाया, वो 1961 में रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन ड्रामा 'सारंगा' थी। वह रातोंरात स्टार बन गए थे। इसके बाद वह कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स में नजर आए। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#🫨कपिल शर्मा के कैफे के पास चली गोलियां🔫 लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी
गोलीबारी की नई घटनाएं फिर सामने आने लगी हैं। कनाडा में कपिल शर्मा का 'कैप्स कैफ़े' बीते साल से ये सब झेल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, कपिल शर्मा के कैफ़े के ठीक बगल में स्थित एक रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
यह वायरल पोस्ट में 'टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू' नाम के एक फ़ेसबुक अकाउंट से शेयर की गई है। इसमें दावा किया गया है कि कपिल शर्मा और कैफ़े के मालिक, दोनों को जान से मारने की धमकियां मिली हैं। पोस्ट में आगे यह भी दावा किया गया है कि गैंग ने शर्मा को "सीधे रास्ते पर आने" की चेतावनी दी है। गैंग का आरोप है कि शर्मा उनका समय बर्बाद कर रहे हैं, और उन्होंने यह भी हिंट दिया है कि अगर शर्मा उनकी बात नहीं मानते हैं, तो उनके कैफ़े को भी ऐसे ही अंजाम का सामना करना पड़ सकता है।
बताया जा रहा है कि यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में, "चाय सुट्टा बार" के एक आउटलेट के पास हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह आउटलेट कपिल शर्मा के कैफ़े के काफ़ी करीब स्थित है। हालांकि, ये सभी दावे फ़िलहाल केवल सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित हैं, और मनीकंट्रोल स्वतंत्र रूप से इनकी पुष्टि नहीं कर रहा है। #🔴 क्राइम अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#🫨दहीबड़ा बना ‘जहर’, 58 अस्पताल में भर्ती🍛 ओडिशा के जाजपुर जिले में एक भयावह फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है, जहां दहीबड़ा (Dahi Bara) खाने से 58 लोग बीमार हो गए और 1 बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।
घटना से जुड़ी मुख्य बातें:
स्थान: यह घटना जाजपुर जिले के 'पाटा पुर' गांव (Pata Pur village) की है, जहां एक स्थानीय वेंडर से दहीबड़ा खरीदा गया था।प्रभावित लोग: 58 लोगों को गंभीर हालत में Dasarathapur CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और Jajpur DHH (जिला मुख्यालय अस्पताल) में भर्ती कराया गया है।मृतक: फूड पॉइजनिंग के कारण एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है।बच्चों की स्थिति: बीमार पड़े लोगों में 27 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं।लक्षण: दहीबड़ा खाने के बाद लोगों को उल्टी (vomiting) और दस्त (diarrhoea) की शिकायतें होने लगीं। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#🥹दिल्ली में भीषण अग्निकांड, 9 की मौत, VIDEO🔥 दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक इमारत में रविवार तड़के करीब 3:47 बजे भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. फायरकर्मियों ने बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि सर्च अभियान अभी जारी है.
फायर कर्मी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने और बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बचाव दल ने धुएं के गुबार के बीच से 12 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. हादसे में मरने वालों की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई है और 4 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जांच में बिल्डिंग आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है. आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगी थी जो तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर आग लपटें पहुंचने के बाद लोग फ्लैट में मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था, जिसके बाद उनकी आग से मौत हो गई. वहीं, दूसरी मंजिल पर भी चार लोग मौजूद थे, जिसकी मौत हो गई है.
बिस्तर पर मिले तीन शव
पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि जो शव मिले हैं. वो बहुत खराब हालत में मिले हैं. वहीं, फायरकर्मियों का कहना है कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले हैं. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
#📢पश्चिम बंगाल में भयंकर सियासी 'ड्रामा'🤯 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के एक स्ट्रांगरूम
में 3 घंटे से अधिक समय बिताने के बाद कथित ईवीएम अनियमितताओं को लेकर कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि मतदान मशीनों या मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो जीने-मरने की लड़ाई लड़ी जाएगी. स्ट्रांगरूम से बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई ईवीएम मशीन चुराने या गिनती में छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है तो हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे." उन्होंने आगे कहा कि वह पूरी जिंदगी लड़ेंगी. अपने दौरे के बारे में बताते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट












