Top News.in
ShareChat
click to see wallet page
@finest_topnews_
finest_topnews_
Top News.in
@finest_topnews_
जानें दिन भर की टॉप खबर टॉप न्यूज़ के साथ।
#🌪️आंधी-तूफान और बारिश, 8 राज्यों में अलर्ट🍃🌦️ भीषण गर्मी और लू से राहत देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे पूर्वी और दक्षिणी भारत में तेज हवाओं, आंधी और भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। हालांकि, उत्तर और मध्य भारत अभी गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। IMD के अनुसार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में हीटवेव जारी रहेगा। मानसून की स्थिति पर IMD का अपडेट IMD मे मानसून की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि 18 मई तक मानसून दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बड़े हिस्से में आगे बढ़ चुका है। जिसके चलते केरल में मानसून की एंट्री 26 मई तक हो सकती है। लेकिन मानसून अगले 3-4 दिनों में और आगे भी बढ़ सकता है। जिससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। क्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट IMD ने पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-60 किमी/घंटा हवाएं चलेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-50 किमी/घंटा तेज हवाएं चलेगी। इसके अलावा अंडमान-निकोबार, ओडिशा, बिहार, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल में थंडरस्क्वॉल का संभावना जताई गई है। दिल्ली, UP, हरियाणा में गर्मी का अटैक दूसरी तरफ, उत्तर भारत अभी भी गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। IMD ने बताया कि अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। ये स्थिति आने वाले कुछ समय तक ऐसी ही बनी रहेगी। अब अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो फिलहाल अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे दिन में तेज धूप और गर्म हवा की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी ऐसी ही लोगों को परेशान करेगी। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #⛈मौसम अपडेट📰 #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
🌪️आंधी-तूफान और बारिश, 8 राज्यों में अलर्ट🍃🌦️ - Sharechat देनिक TOP NEWS a मणिपुर अरुणाचल प्रदेश मिजोरम ঔ৭ Fg मेघालय Rfazhh नागालैंड Sharechat देनिक TOP NEWS a मणिपुर अरुणाचल प्रदेश मिजोरम ঔ৭ Fg मेघालय Rfazhh नागालैंड - ShareChat
#😭T-20 WC के बीच पूर्व कप्तान का निधन🕯️ इंग्लैंड के लिए क्रिकेट के साथ ही रग्बी में इंटरनेशनल मैच खेल चुके माइक स्मिथ का निधन हो गया है। माइक ने अपने इंटरनेशनल करियर में 50 टेस्ट खेले और इनमें से 25 में कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली। माइक स्मिथ ने 25 टेस्ट में कप्तानी की माइक स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेले। साल 1958 से 1972 के बीच माइक ने 25 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की। कुल मिलाकर, स्मिथ ने 2,278 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 11 अर्धशतक शामिल थे। क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए उन्हें साल 1976 में ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया गया था। कप्तान के तौर पर खेले गए उन्हें सिर्फ तीन बार हार का सामना करना पड़ा, जबकि पांच मुकाबलों में जीत मिली और 17 मैच ड्रॉ रहे। वारविकशायर ने माइक स्मिथ के निधन की खबर की पुष्टि की। ग्लैमरगन के खिलाफ अपने काउंटी चैंपियनशिप मैच के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और अधिकारियों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्लब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, 'वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब को 'बेयर्स' के दिग्गज खिलाड़ी एमजेके स्मिथ के 92 साल की उम्र में निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है।' फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 40000 रन साल 1957 से 1967 के बीच स्मिथ ने वारविकशायर की कमान संभाली थी; उन्होंने अपने काउंटी करियर के दौरान 637 मुकाबलों में 39,832 फर्स्ट-क्लास रन बनाए। वारविकशायर आने से पहले, स्मिथ ने 1951 से 1955 तक लीसेस्टरशायर के लिए भी खेला था और दो साल तक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम का भी हिस्सा रहे। लिस्ट ए क्रिकेट में स्मिथ के नाम 3106 रन हैं। #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #cricket
😭T-20 WC के बीच पूर्व कप्तान का निधन🕯️ - दुखद निधन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे arechat TOP NEWS पूर्व टेस्ट कप्तान स्मिथ के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर, भारत के खिलाफ जड़ा था पहला शतक भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।l 11 दुखद निधन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे arechat TOP NEWS पूर्व टेस्ट कप्तान स्मिथ के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर, भारत के खिलाफ जड़ा था पहला शतक भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।l 11 - ShareChat
#😢मशहूर प्रोड्यूसर के. राजन का निधन तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। तमिल इंडस्ट्री में इस वक्त मातम छाया हुआ है। फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और अभिनेता के राजन के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। के राजन का निधन हो गया है। के राजन 85 साल के थे और उन्होंने सुसाइड कर अपनी जान दी है। उनकी मौत ने हर किसी को गहरा सदमा दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के हमारे प्यारे सदस्य का निधन हो गया न्यूज18 तमिलनाडु ने के राजन के मौत की पुष्टि की है। राजन ने चेन्नई में अडयार नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। राजन ने ऐसा क्यों कि फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे ही के राजन की मौत की खबर सोशल मीडिया पर आई, तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स और लोगों ने शॉक में रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस से नेता बनीं सुंदर ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'बहुत बुरी खबर। फिल्म इंडस्ट्री के हमारे प्यारे सदस्य, प्रोड्यूसर के. राजन सर के निधन के बारे में सुनकर बहुत सदमा लगा। उनका सुसाइड से गुजरना बहुत दुख की बात है। बहुत इज्जतदार इंसान और एक ऐसा इंसान जो कभी भी सच बोलने में हिचकिचाता नहीं था। बहुत बहुत दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एक्टर विशाल ने भी के राजन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'अभी के राजन सर के निधन की खबर सुनी। यह सुनकर शॉक लगा कि उन्होंने सुसाइड कर लिया। एक बोल्ड स्पीकर। डिस्ट्रीब्यूटर और एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रहे। यह खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' 'तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान' आर सरथ कुमार ने एक प्रोड्यूसर के राजन के तौर पर उनकी विरासत को सलाम किया और उनके निधन पर एक नोट लिखा। नोट में लिखा, 'तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर के. राजन के खुदकुशी करने की दुखद घटना से बहुत सदमा और दुख हुआ है। 1980 के बाद से, इस पुराने प्रोड्यूसर का अचानक खत्म होना, जिन्होंने तमिल सिनेमा में अपनी जगह बनाई थी, तमिल फिल्म जगत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान होगा। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, जो उनके जाने से दुखी हैं, साथ ही उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रति भी। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।' इंडस्ट्री ने एक बोल्ड और निडर आवाज खो दी डायरेक्टर सीनू रामासामी ने लिखा, 'दिग्गज प्रोड्यूसर के. राजन सर के निधन से बहुत दुख हुआ। तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने एक बोल्ड और निडर आवाज खो दी है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।' इस फिल्म से शुरू किया बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर के राजन ने सुरेश स्टारर तमिल फिल्म, 'ब्रम्माचारिगल' (1983) के जरिए एक प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। साल 1991 में, उन्होंने निजालगल रवि और सरथकुमार स्टारर फिल्म 'नम्मा ऊरु मरियम्मा' को डायरेक्ट किया। उनकी कुछ फिल्में 'डबल्स', 'अवल पावम' और 'निनाइक्कथा नालिल्लई' हैं। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने चार दशक के लंबे करियर में कई फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्शन भी किया है। उनके परिवार में उनके बेटे प्रभुकांत हैं, जो एक एक्टर हैं। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
😢मशहूर प्रोड्यूसर के. राजन का निधन - दुखद निधन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे echat 01 TOP NEWS प्रो़ड्यूसर ने नदी में कूद कर दी अपनी जान, ८५ साल की उम्र में की आत्महत्या ~laguf "siuis I1 || दुखद निधन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे echat 01 TOP NEWS प्रो़ड्यूसर ने नदी में कूद कर दी अपनी जान, ८५ साल की उम्र में की आत्महत्या ~laguf "siuis I1 || - ShareChat
#😢भयानक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत 😲 लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक गाड़ी के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे में मैजिक सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह दुखद घटना ईसानगर के उचगांव भरेहता रोड पर सुबह करीब आठ बजे हुई। गांव पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मैजिक गाड़ी में सवार सभी यात्री मजदूर थे, जो लखीमपुर से अपनी मजदूरी का काम खत्म करके अपने गांव नानपारा (बहराइच) वापस लौट रहे थे। मैजिक गाड़ी लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रही थी, तभी बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और मैजिक के परखच्चे उड़ गए। राहत कार्य जारी, 3 मृतकों की हुई पहचान हादसे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खमरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक 3 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है और वे सभी बहराइच के रहने वाले थे। बाकी मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
😢भयानक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत 😲 - दुखद हादसा भगवान आत्माओं को शांति दे Taftiitltlitiltk] tlIWtlf6; Idi{tiulil chot TOP NEWS में दिल दहला देने वाला हादसाः यूपी हाईवे पर ट्रक और मैजिक की जोरदार भिड़ंत , १० मजदूरों की मौत ~laguf "siuis I1 11 दुखद हादसा भगवान आत्माओं को शांति दे Taftiitltlitiltk] tlIWtlf6; Idi{tiulil chot TOP NEWS में दिल दहला देने वाला हादसाः यूपी हाईवे पर ट्रक और मैजिक की जोरदार भिड़ंत , १० मजदूरों की मौत ~laguf "siuis I1 11 - ShareChat
#✈️एयर शो के दौरान बड़ा विमान हादसा 😨 अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां दो अमेरिकी लड़ाकू विमान हवा में टकरा गए और आग का गोला बन गए। हादसा अमेरिका के इडाहो में माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर 'गनफाइटर स्काइज एयर शो' के दौरान हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया कि हादसा अमेरिका के स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे के करीब हुआ, जब दोनों फाइटर जेट हवा में कलाबाजियां दिखाते हुए एक दूसरे में लिपट से गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हादसे में दो EA-18G लड़ाकू विमान शामिल थे। रिपोर्टों में बताया है कि विमान के जमीन पर गिरने से पहले चारों क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे थे। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि अचानक हवा में दोनों विमान एक-दूसरे से टकराने के बाद टूटकर अलग गए। कुछ ही पलों बाद विमान जमीन पर गिरकर आग का गोला बन जाता है। चारों क्रू सुरक्षित निकले बाहर वहीं, वीडियो चार पैराशूट जमीन की ओर नीचे आते दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शो के एक अनाउंसर ने बताया कि चारों क्रू सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए हैं। अमेरिकी नौसेना ने भी बाद में एक बयान जारी बताया कि विमानों के टकराने के बाद चारों क्रू सुरक्षित निकल गए थे। जेट के जमीन पर गिरते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया। माउंटेन एयर फोर्स ने बताया कि जांचकर्ता हादसे की जांच कर रहे हैं। रॉयटर्स ने बेस से एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और जांच चल रही है। जैसे और जानकारी मिलेगी, उसे जारी किया जाएगा। हादसे के बाद रोका गया एयर शो हादसे के तत्काल बाद एयर शो को रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बेस को लॉकडाउन कर दिया गया था। गन फाइटर स्काइज एयर शो 8 साल में पहली बार आयोजित किया गया था। इसमें हजारों लोग लड़ाकू विमानों के करतब देखने के लिए पहुंचे थे। आयोजकों ने लगभग दो साल इस एयर शो पर तैयारी में लगाए थे। हादसे ने माउंटेन होम एयर शो में पहले हुई घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। साल 2018 में बेस पर एक कार्यक्रम के दौरान रनवे पर हुए हादसे में हैंग ग्लाइडर पायलट की मौत हो गई थी। #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
✈️एयर शो के दौरान बड़ा विमान हादसा 😨 - Sharechat देनिक    TOP NEWS अमेरिका के इडाहो में एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान विमान एक से टकराकर क्रैश हो गए। रिपोर्टों के दूसरे में शामिल दोनों विमान EA१८G फाइटर थे। हादसे अनुसार, इस हिला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। Sharechat देनिक    TOP NEWS अमेरिका के इडाहो में एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान विमान एक से टकराकर क्रैश हो गए। रिपोर्टों के दूसरे में शामिल दोनों विमान EA१८G फाइटर थे। हादसे अनुसार, इस हिला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। - ShareChat
#📢केरल में सतीशन सरकार का राजतिलक 🪑 केरल में यूडीएफ ने बहुमत हासिल किया, लेकिन सीएम के ऐलान में काफी समय लगा दिया. इससे पहले गुरुवार यानी 14 मई को केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाई. अब उनके शपथ ग्रहण से जुड़ी जानकारी सामने आई है. केरल के मुख्यमंत्री पद नामित वीडी सतीशन का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10 बजे होगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट
📢केरल में सतीशन सरकार का राजतिलक 🪑 - Sharechat ஈசு  TOP NEWS केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन आज लेंगे शपथ Sharechat ஈசு  TOP NEWS केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन आज लेंगे शपथ - ShareChat
#😲दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत 😨 उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में बड़ी सड़क हादसा हुआ है, नेशनल हाईवे 34 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित कुल 5 लोगों की मौत हुई है. बताया गया कि मारुति की वैगनार कार में सवार सभी लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गए. सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बागेश्वर धाम दर्शन कर लौट रहा था परिवार वहीं, इस हादसे में घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत के बाद मची अफरा तफरी मच गई. बताया गया कि पांचो मृतक कार में सवार होकर बागेश्वर धाम से कानपुर वापस जा रहे थे.पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना या कार ओवरटेक करना बताया जा रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं, इस हादसे में बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने सड़क हादसे में मृत 5 लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने यह भी बताया है कि दो दंपति मृतक परिवार ( 5 लोग ) कानपुर जिले के और ड्राइवर लखनऊ जिले का रहने वाला है. वहीं, इस हादसे के घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. उधर, उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 16 मई को भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है, यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
😲दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत 😨 - दुखद हादसा भगवान आत्माओं को शांति दे chat hor TOP NEWS हमीरपुर में एनएच ३४ पर भीषण हादसा , एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम ~laguf "siuis I1 11 दुखद हादसा भगवान आत्माओं को शांति दे chat hor TOP NEWS हमीरपुर में एनएच ३४ पर भीषण हादसा , एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम ~laguf "siuis I1 11 - ShareChat
#🚆राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग 🔥 दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। घटना का क्षेत्र रेलवे के कोटा रेल मंडल अंतर्गत आता है। आग लगने के कारण दो कोच पूरी तरह जल गए अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं आई है। नई दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से 05.20 बजे ट्रेन संख्या 12431 के B -1 कोच में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य हुई है। घटना में किसी प्रकार के कैजुअल्टी नहीं हुई है। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, टावर वैगन, रवाना किया गया। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे। आग बुझा दी गई है। जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
🚆राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग 🔥 - ShareChat
00:10
#⛽CNG की कीमतों में लगी आग 😲 दिल्ली में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है. रविवार सुबह CNG के दाम फिर से बढ़ा दिए गए हैं. दो दिन पहले 2 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी और आज 1 रुपए का इजाफा हुआ है. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
⛽CNG की कीमतों में लगी आग 😲 - Sharechat देनिक समाचार  TOP NEWS a 03ಲ 1 दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम , रुपए का हुआ इजाफा 1 Sharechat देनिक समाचार  TOP NEWS a 03ಲ 1 दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम , रुपए का हुआ इजाफा 1 - ShareChat
#🆕 ताजा अपडेट आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा है कि अगर किसी परिवार में तीसरा बच्चा होता है तो सरकार की तरफ से 30,000 रुपये दिए जाएंगे और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की मदद दी जाएगी. यह फैसला राज्य में कम हो रही जनसंख्या को रोकने के लिए लिया गया है. यह घोषणा उन्होंने श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में एक जनसभा के दौरान की. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
🆕 ताजा अपडेट - Sharechat देनिक समाचार TOP NEWS హ  आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे पर ३० हजार और चौथे पर ४०,००० देगी सरकार ! Sharechat देनिक समाचार TOP NEWS హ  आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे पर ३० हजार और चौथे पर ४०,००० देगी सरकार ! - ShareChat