गोवा के अंजुना इलाके में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। उत्तरी गोवा के असागाओ में हैप्पी बार जंक्शन पर एक किराए की महिंद्रा थार एसयूवी ने एक हुंडई आई20 कार को टक्कर मार दी, जिसमें भोपाल से घूमने आए परिवार के एक शख्स की मौत हो गई और कार में सवार दो लोग घायल हो गए।
लाल रंग की थार में कुछ युवक और युवतियां सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आई20 कार का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। कार में सवार भगतराम शर्मा, जो परिवार के सदस्यों के साथ हुंडई आई20 में गोवा घूमने निकले थे, इस थार की टक्कर से हुई दुर्घटना में लगी चोटों के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
#Goa #RoadAccident #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट