बंगाल का पुनर्जागरण : ( सिंहावलोकन छंद )
ममता ने बस एक वर्ग को किया था तुष्ट, कार्य से प्रदेश में दिखाई नहीं समता ।
समता, विषमता के रूप गढ़ी थी और, ऐसे व्यवहार से विश्वास नहीं जमता ॥
जमता नहीं है प्यार, क्रूरता या मौन हेतु, द्रोह बढ़ता जो किसी भाँति नहीं थमता ।
थमता न ज्वार फिर इसीलिए जनता ने, ममता पे कुछ भी दिखाई नहीं ममता ॥
- मनवीर मधुर
#WestBengalelectionresut2026 #BengalPolitics #BengaliNews #TMC #BJPGovernment #viralreelsシ #manvirmadhhur #बंगाल
जयंती : मेवाड़ का स्वाभिमान - महाराणा प्रताप जी
कौन है प्रताप क्या प्रताप का प्रताप सुनो, मातृभूमि हेतु जिया था वही प्रताप है ।
कहा तान वक्ष ना झुकूँगा किसी के समक्ष,
जिसने ये प्रण लिया था वही प्रताप है ॥
अकबर ने जान भेजा बहलोल खान ऐसे, शत्रुओं का रक्त पिया था वही प्रताप है ।
खान पे किया जो वार उसे अश्व के समेत, बीच में से फाड़ दिया था वही प्रताप है ॥
मेवाड़ केसरी महाराणा प्रताप जी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ 💐💐💐💐💐💐💐
##poetrysociety #kavita #maharanapratap #MaharanaPratapJayanti #maharana #MaharanaPratapJi #maharanapratap🚩⚔️ #maharanapratapjayanti🚩⚔️ #महाराणा प्रताप जयंती #महाराणा प्रताप
बुद्ध पूर्णिमा :
युद्ध तुम्हारे ख़ून में, हम जीते हैं बुद्ध ।
बुद्ध नकारोगे अगर, तो निश्चित है युद्ध ॥
- मनवीर मधुर
सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की अनंत मंगलकामनाएँ 💐💐💐💐💐💐💐💐
#buddha #BuddhPurnima #purnima #Viralpost #viralfacebookpost #manvirmadhhur #बुद्ध पूर्णिमा




