➡️कलौंजी( मैंग्रेल) को इस जमाने की संजीवनी भी बोल सकते हैं। कलौंजी को अक्सर सभी लोग पहचानते होंगे, कभी ना कभी अपने किचन में देखे होंगे । इसका प्रयोग लोग किचन में मसाले के रूप में,खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं।
➡️कलौंजी को न सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है,बल्कि यह बड़े से बड़े बीमारी को ठीक करने के लिए औषधि के रूप में इसको बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। कलौंजी में फाइबर विटामिन प्रोटीन अमीनो एसिड फैटी एसिड के साथ-साथ अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं । कलौंजी में antiviral, anti inflammatory antioxidant, aunty fungal, antiparasite antibacterial anti microbial गुण मौजूद होते हैं ।
इस लिए कलौंजी यानी कि मंगरेल को ,,मौत के सिवा हर मर्ज की दवा,, भी कहा जाता है।
➡️आईए जानते हैं कलौंजी के ढेर सारे औषधिय गुणों के बारे में:
➡️ गैस में फायदेमंद👉कलौंजी, जीरा, अजवाइन और बराबर मात्रा में लेकर कूट पीसकर पाउडर बनाकर आधा-आधा चम्मच खाना खाने के पश्चात सेवन करने से पेट के गैस से राहत मिलती है।
➡️ पेशाब की जलन में फायदेमंद👉एक गिलास दूध में आधा चम्मच कलौंजी का तेल और एक चम्मच शहद मिलकर पीने से पेशाब की जलन दूर होती है।
➡️ स्मरण शक्ति बढ़ाता है: 👉एक चौथाई चम्मच कलौंजी का पाउडर, एक चम्मच शहद मैं मिलकर सुबह शाम खाना खाने के बाद सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ता है और भूलने की बीमारी दूर हो जाती है।
➡️ नपुंसकता दूर करें:👉एक चम्मच कलौंजी का तेल और एक चम्मच जैतून का तेल दोनों को मिक्स करके सुबह खाली पेट पीने से नपुंसकता दूर होती है।
➡️ खाज खुजली में फायदेमंद👉50 ग्राम कलौंजी को पीसकर पाउडर बना ले और इसी में 10 ग्राम हल्दी पीसकर मिला कर पेस्ट बना लें इस पेस्ट को खाज खुजली वाली स्थान पर लगाने से खाज खुजली खत्म हो जाता है।
➡️ हिचकी में फायदेमंद: 👉आधा चम्मच कलौंजी का पाउडर दही में मिलाकर खाने से हिचकी से राहत मिलती है।
👉आधा चम्मच कलौंजी का पाउडर मक्खन में मिलाकर खाने से हिचकी से राहत मिलती है ।
👉3 ग्राम के करीब कलौंजी का पाउडर माथे के साथ सेवन करने से हिचकी आना बंद हो जाता है।
➡️सूजन कम करता है👉जिन लोगों के हाथ पैरों में सूजन आ जाता है, कलौंजी के बीज को पीसकर प्रभावित स्थान पर लेप करने से कुछ ही दिनों में सूजन मिट जाते हैं।
➡️ स्तनों में दूध को बढ़ाता है👉जिन महिलाओं के स्तनों में दूध की कमी हो जाती है ऐसी महिलाएं कलौंजी 1 ग्राम सुबह शाम खाने से स्तनों में दूध आने लगता है। और दूध की कमी पूरी जाती है।
➡️ स्तनों का आकार बढ़ाता है👉1 ग्राम सुबह 1 ग्राम शाम कलौंजी के पाउडर को खाने से महिलाओं के स्तनों की वृद्धि होती है और सुडौल हो जाते हैं।
➡️ महिलाओं के मासिक धर्म में फायदेमंद👉 जिन महिलाओं को मासिक धर्म कष्ट से आता है, उनके लिए कलौंजी का पाउडर 1 ग्राम सुबह शाम सेवन करने से मासिक धर्म का कष्ट नष्ट हो जाता है।
👉 मासिक धर्म की अनियमितत में कलौंजी का पाउडर 1 ग्राम सुबह शाम सेवन करने से मासिक धर्म समय पर आने लगता है।
👉 मासिक धर्म यदि बंद हो गया हो तो आधा चम्मच कलौंजी का तेल और एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह शाम आधा गिलास गुनगुना पानी में मिलाकर सेवन करने से मासिक खुलकर आने लगता है और अगर दर्द भी रहता हो तो दर्द भी नष्ट हो जाता है।
➡️ नींद का ना आना👉जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती जागते रहते हैं करवटें बदलते रहते हैं उन लोगों के लिए- रात में सोने से पहले आधा चम्मच कलौंजी का पाउडर एक चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करने से अच्छी नींद आने लगती है।
➡️ कैंसर रोग में फायदेमंद👉आंतों का कैंसर, गले का कैंसर, ब्लड कैंसर आदि में कलौंजी का सेवन लाभदायक होता है।
एक चम्मच (छोटा चम्मच)कलौंजी, एक चम्मच मेथी दाना,21 शीशम के पत्ते, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 2 इंच कच्ची हल्दी, 1 आंवला और 2 कली लहसुन इन सभी को 6 कप पानी में पकाएं आधा पानी जल जाने के बाद यानी की तीन कप पानी बचने पर उतार कर रख लें और ठंडा होने दें।
एक कप में एक चम्मच जैतून का तेल मिक्स करके सुबह खाली पेट पिला दे। और एक कप दोपहर में नारियल का तेल एक चम्मच मिक्स करके पिला दें। और एक कप में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर रात में सोते समय पिला दें।
ऐसा नियमित मात्र 15 दिन करने से कैंसर में आश्चर्यजनक लाभ देखने को मिलता है।
➡️ पीलिया रोग में फायदेमंद👉एक कप दूध में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स करके सुबह खाली पेट और रात को सोते समय पिलाने से मात्र एक सप्ताह के अंदर पीलिया खत्म हो जाता है।
पीलिया रोग में गरम वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए
खट्टी चीज मिर्च मसाला का परहेज करें।
➡️ हर्निया में लाभदायक👉15 से 20 ml करेले के रस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स करके सुबह खाली पेट और रात को खाना खाने के 2 घंटा बाद सेवन करने से हर्निया ठीक हो जाता है।
➡️ उल्टी में फायदेमंद👉आधा चम्मच कलौंजी का तेल और आधा चम्मच अदरक का रस मिक्स करके सुबह शाम पिलाने से उल्टी का आना बंद हो जाता है।
➡️ सर दर्द में फायदेमंद👉 आधा चम्मच कलौंजी का तेल और एक चम्मच शहद मिक्स करके सुबह शाम सेवन करने से सर का दर्द मिट जाता है
👉 कलौंजी के बीजों को भूनकर पाउडर बनाकर कपड़े में रखकर सूखने से भी सर के दर्द से आराम मिलता है।
👉 कलौंजी का तेल और जैतून का तेल मिक्स करके सर पर मालिश करने से भी सर के दर्द से राहत मिलती है।
➡️ पेट दर्द में लाभदायक👉एक गिलास मौसमी के जूस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल और दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से पेट का दर्द मिट जाता है।
👉 एक गिलास नींबू पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल और दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से भी पेट दर्द से राहत मिलती है।
➡️ स्वप्नदोष में लाभदायक👉जिन लोगों को स्वप्नदोष की समस्या रहती है अर्थात रात में सोते समय नींद में वीर्य निकल जाता हो तो एक कप सब के जूस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर सुबह शाम सेवन करने से स्वप्नदोष की समस्या से राहत मिलती है।
➡️ गांठ (सिस्ट) को गलाता है👉शरीर में कहीं भी गांठे होने पर एक चम्मच कलौंजी का तेल और एक चम्मच जैतून का तेल एक कप गुनगुने पानी में मिक्स करके और उसे पानी में नींबू निचोड़ कर सुबह खाली पेट सेवन करने से गांठे गलने लगती हैं।
यदि गांठे शरीर के बाहरी हिस्से में हो तो इसके तेल में थोड़ा सा फिटकरी मिलाकर के गांठों पर लगाया जा सकता है।
➡️ जोड़ों के दर्द से राहत देता है👉एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका दो चम्मच शहद और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स करके रात को सोते समय सेवन करने से धीरे-धीरे जोड़ों के दर्द और सूजन खत्म होने लगते हैं।
➡️ मुहासे में फायदेमंद👉सिरके में कलौंजी को पीसकर प्रभावित स्थान पर लेप रात में लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
➡️ शुगर में फायदेमंद👉प्रतिदिन 2 ग्राम कलौंजी सेवन करने से तेज हो रहा ग्लूकोज कम हो जाता है।
➡️ वजन घटाने में मदद करता है👉कलौंजी,मेथी दाना,दालचीनी, जीरा और सौंफ सबको समान मात्रा में लेकर का पाउडर बनाकर 5/5 ग्राम का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम खाना खाने के बाद सेवन करने से मोटापा कम करके वजन को घटाता है।
➡️ किडनी के लिए फायदेमंद 👉किडनी के विषाक्त पदार्थों को कलौंजी का बीज बाहर निकलने में मदद करता है। पथरी होने से बचाता है।
कलौंजी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिसके वजह से किडनी के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
➡️ हार्ट,बीपी में फायदेमंद 👉कलौंजी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण हार्ट को स्वस्थ रखता है इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रहता है।
इसके लिए कलौंजी 5 ग्राम और मेथी दाना 5 ग्राम दोनों को रात में आधा गिलास पानी में भिगोकर रख दें सुबह खाली पेट पानी छानकर पी ले।
➡️ पुरुषों के लिए फायदेमंद👉कलौंजी बीज, अकरकरा धागे वाली मिश्री और तुलसी बीज सबको समान मात्रा में लेकर कोट पीस का पाउडर बनाकर एक चौथाई चम्मच सुबह शाम सेवन करने से पुरुषों के सेक्स से संबंधित सभी बीमारियां नष्ट हो जाती हैं और संभोग करने के टाइम में इजाफा होता है।
➡️ बवासीर में फायदेमंद👉कलौंजी ईसबगोल की भूसी,नरकचूर और नींबू का छिलका सब बराबर मात्रा में लेकर कूट पीस कर पाउडर बनाकर रख ले 5 ग्राम सुबह-शाम खाना खाने के बाद सेवन करने से अल्सर कब्जियत और बवासीर में लाभ होता है।
➡️कलौंजी का सेवन कैसे करें👉 कलौंजी के बीजों का सेवन सीधा कर सकते हैं।
👉कलौंजी के बीजों का पाउडर आधा चम्मच, शहद में मिक्स करके लिया जा सकता है।
👉 कलौंजी को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।
👉 कलौंजी तेल को आधा चम्मच लेकर के शहद में मिलाकर के भी इसका सेवन किया जा सकता है।
👉 कलौंजी के पाउडर को दूध में मिक्स करके भी सेवन किया जा सकता है।
➡️ नोट👉इसका प्रयोग गर्भवती महिला ना करें वरना गर्भ गिरने का खतरा रहता है।
➡️जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें 🙏 #🌞 Good Morning🌞