
Z̺͆u̺͆b̺͆a̺͆i̺͆r̺͆ A̺͆h̺͆m̺͆a̺͆d̺͆
@mr_zubair02
🗞️Follow to get daily news.📰
केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर, 2026 तक चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर निर्यात नीति को 'प्रतिबंधित' कर दिया है.
यह प्रतिबंध यूरोपीय संघ और अमेरिका को सीएक्सएल और टीआरक्यू कोटा, अग्रिम प्राधिकरण योजना (एएएस) और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार से सरकार को किए जाने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगा. निर्यात प्रक्रिया में पहले से मौजूद खेपों को भी छूट दी गई है. सरकार ने यह कदम देश में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया है. #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक किसान ने 1262 किलो प्याज मंडी में बेचा. लेकिन मंडी में प्याज का भाव मिला सिर्फ 100 रुपए प्रति क्विंटल, यानि एक किलो प्याज की कीमत लगी महज 1 रुपया. 1262 किलो प्याज बेचने पर किसान को कुल 1262 रुपए मिले. किसान से हमाली के 125 रुपए, तुलाई के 38 रुपए, भराई के 25 रुपए, वाराई के 25 रुपए, मंडी तक लाने का किराया 500 रुपए और 25 बोरियों का खर्च 550 रुपए यानि 1263 रुपए का कुल खर्च हुआ और किसान को अपनी जेब से 1 रुपया अतिरिक्त देना पड़ा. #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
केंद्र सरकार ने LPG उपभोक्ताओं को सब्सिडी की पात्रता को लेकर SMS अलर्ट भेजने शुरू कर दिए हैं. अब टैक्स रिकॉर्ड के माध्यम से तेजी से गैस सब्सिडी की जांच की जा रही है. सरकार ने यह कदम ईरान वॉर की वजह से होर्मुज संकट के बीच लिया है. जिन लोगों की आय कम है, अब सिर्फ उन्हें ही सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी. केंद्र सरकार द्वारा भेजा जा रहे मैसेज का मुख्य उद्देश्य फर्जी लोगों को सब्सिडी का फायदा लेने से पूरी तरह से रोकना है और केवल जरूरतमंद लोगों तक सिलेंडर पहुंचाना है. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें. उन्होंने कहा- "मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे 1 साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें" #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
#📢बंगाल में आज से शुभेंदु सरकार🪑 बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देती हूं. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल और भारत के लिए सफलता और समृद्धि की भी कामना की. बांग्लादेश की पूर्व पीएम का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है. #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर ने
सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत तमाम पार्टियों पर निशाना साधा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बोलते हुए राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा कि बंगाल का रिजल्ट आया तो अखिलेश यादव बेहोश हो गए, वह 4 घंटे बेहोश रहे. अब इनको पता है कि इन्हें सत्ता में वापस आना नहीं है #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
चुनाव नतीजों में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीट जीती हैं. पहले ही चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती है. फिलहाल, इस चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. विजय ने 112 विधायकों का समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को सौंपा था. हालांकि, बहुमत न होने पर राज्यपाल ने उनसे कहा है कि 118 विधायकों के साथ दोबारा आइए. #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बंगाल चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ममता पर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि तृणमूल कांग्रेस की तरफ से उन्हें हावड़ा की शिबपुर सीट से टिकट देने से इसलिए इनकार कर दिया गया क्योंकि उन्होंने 5 करोड़ रुपये नहीं दिए. इसके अलावा मनोज ने यह भी साफ कर दिया कि अब पार्टी के साथ उनका चैप्टर खत्म हो गया है. #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
#📢बंगाल में BJP की प्रचंड जीत 🔥 असम और बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, बीजेपी
मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, कहा- "आज 4 मई का दिन है और नतीजे आए हैं लेकिन मैं आपको 4 जून 2024 का दिन याद कराना चाहता हूं, जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन और विश्वास दिया था, उसमें कहीं न कहीं कुछ कसक रह गई थी और आज जब प्रचंड बहुमत दी है तो 2024 की उस कसक को पूरा किया है" #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
मिडिल ईस्ट में बने तनाव के हालात के चलते पाकिस्तान उर्जा
संकट से जूझ रहा है. उसके पास कुछ ही वक्त का कच्चे तेल का स्टॉक बचा है. यह बात खुद पाकिस्तान ने स्वीकार की है. साथ ही कहा है कि उसके पास भारत की तरह रणनीतिक तेल भंडार नहीं है. दुनिया में तेल की कीमतें बढ़कर $126 प्रति बैरल पहुंच गई है. पाक में ईधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. इसमें 42.7 प्रतिशत का उछाल शामिल है. यहां कीमतें PKR 321.17 से बढ़कर PKR 458.41 हो गईं है. पेट्रोलियम मंत्री बोले- हमारे पास 5 से 7 दिन का तेल है. #📢 ताजा खबर 📰 #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट







![🗞️पॉलिटिकल अपडेट - mr zubairo "लोगों से अपील कि १ साल तक शादियों के g सोना न खरीदें" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) ম বব্ধ जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की किवे एक साल तक शादियों के f] सोना न खरीदें . उन्होंने कहा- " मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे 1 साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें" mr zubairo "लोगों से अपील कि १ साल तक शादियों के g सोना न खरीदें" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) ম বব্ধ जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की किवे एक साल तक शादियों के f] सोना न खरीदें . उन्होंने कहा- " मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे 1 साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें" - ShareChat 🗞️पॉलिटिकल अपडेट - mr zubairo "लोगों से अपील कि १ साल तक शादियों के g सोना न खरीदें" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) ম বব্ধ जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की किवे एक साल तक शादियों के f] सोना न खरीदें . उन्होंने कहा- " मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे 1 साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें" mr zubairo "लोगों से अपील कि १ साल तक शादियों के g सोना न खरीदें" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) ম বব্ধ जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की किवे एक साल तक शादियों के f] सोना न खरीदें . उन्होंने कहा- " मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे 1 साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें" - ShareChat](https://cdn4.sharechat.com/bd5223f_s1w/compressed_gm_40_img_819839_87a4394_1778432814115_sc.jpg?tenant=sc&referrer=user-profile-service%2FrequestType50&f=115_sc.jpg)





