#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट फिरोजाबाद। शांति कमेटी की बैठक में एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने साफ कहा था कि कोई भी दस फीट से अधिक ऊंचा ताजिया और अलम नहीं बनाएगा। इस पर अमल हुआ या नहीं, यह जानने के लिए बुधवार शाम को खुद फीता लेकर निकले। कई जगह ताजियों और अलम की माप की। इस दौरान 10 फीट से ज्यादा ऊंचे ताजियों की ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए।
उनका फीते से ताजिये की ऊंचाई नापने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि बैठक में सभी ताजियेदारों, अलमदारों और मुर्हरम कमेटी के पदाधिकारियों को बुला कर स्पष्ट निर्देश दिये थे कि कोई भी 10 फीट से अधिक ऊंचा ताजिया और अलम नहीं बनाएगा।
इसी को ध्यान में रखते हुए और सुरक्षा की दृष्टि से ताजियों की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि पूर्व में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्हें सूचना मिल रही है कि कुछ जगहों पर निर्धारित से अधिक ऊंचे ताजिये बनाए जा रहे हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।
#AnujChaudhary #Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #😮तारातला गोदाम हादसा: 5 की मौत, दबे 60🗞️
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को उरई कोतवाली में तैनात सिपाही अरविंद पटेल को सस्पेंड कर दिया। अरविंद का कसूर सिर्फ इतना था कि बुधवार रात उन्हें एक महिला सिपाही ने किस कर लिया। महिला सिपाही के साथ अरविंद का अफेयर है। दोनों साथ काम करते हैं।
दोनों के बीच के ये निजी पल कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। जिसमें महिला सिपाही कुर्सी पर बैठे अरविंद को किस करती नजर आ रही है। अरविंद कुर्सी से उठकर महिला सिपाही से दूरी बनाने की कोशिश भी करता दिखा। सीसीटीवी सामने आने के बाद एसपी ने अरविंद पटेल को सस्पेंड कर दिया। जबकि महिला सिपाही को लेकर भी जांच बिठा दी है।
प्रयागराज के रहने वाले अरविंद पटेल 2018 बैच के सिपाही हैं। उनकी तैनाती उरई कोतवाली में है। अरविंद को मुंशी का काम दिया गया है। बुधवार की रात अरविंद की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में थी। वो कंट्रोल रूम में कंप्यूटर पर काम कर रहे थे। तभी एक ट्रेनी महिला कॉन्स्टेबल सिविल ड्रेस में कंट्रोल रूम में आई। आते ही कुर्सी पर बैठे अरविंद को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद अचानक किस करने लगी।
2 मिनट के वीडियो में देख सकते हैं कि महिला कॉन्स्टेबल की इस हरकत के बाद अरविंद काम छोड़कर कुर्सी से उठकर जाने लगा तो महिला उससे बातचीत कर रोकती है। इसके बाद मुंशी एक रजिस्टर फाइल के बीच से निकालकर ऊपर रखता है और फिर से कंप्यूटर पर काम करने का प्रयास करता है। इस दौरान कांस्टेबल फिर से उसके पास आकर वही हरकत दोहराती है।
इसी बीच, महिला कॉन्स्टेबल को किसी के आने की आहट सुनाई दी तो वह गेट की तरफ गई। बाहर कोई नजर नहीं आया तो वो फिर से कंट्रोल रूम में अरविंद के पास आ जाती है। इस दौरान अरविंद फाइलें रखने लगता है। तब महिला कंट्रोल रूम में मुंशी के पास आकर कुर्सी पर बैठ जाती है।
#UttarPradesh #jalaun #UPPolice
#🔴 क्राइम अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 बिहार अपडेट बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले की न्यायिक जांच गुरुवार से शुरू हो गई। राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गांव पहुंची और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना।
जांच आयोग की टीम ने भरत तिवारी की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों से विस्तृत बातचीत की और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने आयोग के समक्ष अपनी शिकायतें और पक्ष रखा।
जानकारी के अनुसार, आयोग ने परिजनों से पूरे मामले से संबंधित तथ्यों, आरोपों और घटनाक्रम का लिखित आवेदन भी मांगा है, ताकि जांच के दौरान सभी बिंदुओं को आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया जा सके।
न्यायिक जांच आयोग अब मामले से जुड़े सभी पक्षों, उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों की समीक्षा करेगा। जांच पूरी होने के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Bihar #Bhojpur #BharatTiwari #JudicialInquiry #EncounterCase #Newsgenix #JusticeVinodKumarSinha #PoliceInvestigation
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा भावुक बयान सामने आया है. आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी हत्या की दोषी साबित होती है, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे मामले में उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए. फिलहाल पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची थी. दोनों आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं.
#PuneMurderCase #SiyaGoyal #KetanAgarwal #CrimeNews #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🔴 क्राइम अपडेट #😮पुणे केतन मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे🗞️ #Newsgenix #Justice #Pune #IndiaNews
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️देश के रक्षा मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह की बीजेपी संगठन में एंट्री हो गई है। गुरुवार को लखनऊ में सदस्यता अभियान के तहत उन्हें पार्टी का 'फर्स्ट एक्टिव मेंबर' बनाया गया। इसके लिए नीरज सिंह ने सदस्यता फॉर्म भरा और निर्धारित शुल्क भी जमा कराया। उन्हें बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।
गौरतलब है कि राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह बीजेपी के विधायक हैं। बीजेपी अक्सर विपक्ष पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है, लेकिन पार्टी के भीतर भी ऐसे कई परिवार हैं, जिनके सदस्य विधायक, सांसद और मंत्री जैसे पदों पर हैं।
#UttarPradesh #RajnathSingh #NeerajSingh #PankajSingh #Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🔴 क्राइम अपडेट #😮पुणे केतन मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे🗞️ newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट अयोध्या राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसआईटी की शुरुआती जांच के आधार पर FIR दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तारी की गई. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.
#Ayodhya #RamMandir #RamTemple #UPPolice #AyodhyaNews #YogiAdityanath #BreakingNews #Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट अयोध्या के राम मंदिर दान से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण के बीच निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास महाराज का बयान चर्चा में है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि यदि मौजूदा विवाद में उनका नाम नहीं आया तो यह भगवान राम की कृपा है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि "राम जी ने कालिख लगने से बचा लिया, जबकि मुझे शुरू से ही हाशिए पर रखा गया।"
महंत दिनेंद्र दास का कहना है कि वे ट्रस्ट के ट्रस्टी जरूर हैं, लेकिन मंदिर प्रबंधन और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका सीमित रही। उन्होंने दावा किया कि मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले कुछ चुनिंदा लोगों के स्तर पर लिए जाते रहे, जबकि उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं दिया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि दान से जुड़े कथित प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है, लेकिन अब तक उनसे किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की गई है। उनके बयान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और संबंधित एजेंसियां तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं। ऐसे में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। राम मंदिर देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इससे जुड़ी हर गतिविधि पर लोगों की नजर बनी हुई है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित एजेंसियां इस मामले में क्या कदम उठाती हैं।
#Ayodhya #RamMandir #RamMandirTrust #AyodhyaNews #BreakingNews #Newsgenix












