
➳ᴹᴿ᭄𝙎𝙞𝙙𝙙𝙝𝙖𝙧𝙩𝙝 𝙎𝙞𝙣𝙜𝙝💎
@official_siddharth_singh_hr13
ˣᵀᴼᴾ⌬𝙏𝙍𝙀𝙉𝘿𝙎 𝘾𝙍𝙀𝘼𝙏𝙊𝙍 ˣᵀᴼᴾ⌬
#🤯गैस विस्फोट से ढही इमारत, 13 की मौत 😮 रमजान महीने के पहले दिन पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट से इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, कई घायलरमजान महीने के पहले दिन पाकिस्तान के सबसे बड़े बंदरगाह वाले शरह में ज़ोरदार धमाका हुआ है. यह धमाका खाने पकाने के दौरान हुआ. धमाका इतना ज़ोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया.इस हादसे में अब तक 16 लोगों की जान चुकी है. मरनेवालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना पर दुख जताया है. राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है. #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
#📢यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP UP में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी, टाइप-8 बंगला अलॉट होने पर भी बोलीं मायावतीबहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने गठबंधन को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं को पूरी तरह भ्रामक और निराधार करार दिया है.मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे गठबंधन से जुड़ी 'उल्टी खबरों' पर ध्यान न दें और 'हाथी की मस्त चाल' चलते हुए चुनावी तैयारियों में जुट जाएं. #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
#⛈️दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम दिल्ली-एनसीआर में अचानक क्यों बदला मौसम, झमाझम बारिश से क्या फिर आएगी ठंड? जानें क्या बता रहा IMDभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, दिनभर हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. यह चेतावनी एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों पर भी लागू है.कई इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम फुहारों से सड़कें गीली नजर आईं. इस दौरान तेज ठंडी हंवाओं ने एक बार फिर कंपकंपी बढ़ा दी है. #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
#😢मशहूर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन:परिवार ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई थींजिसके बाद मंगलवार दोपहर मुंबई के अंधेरी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक्ट्रेस समय से कैंसर से जूझ रही थीं।2019 में उन्हें मल्टीपल मायलोमा डायग्नोज हुआ था। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान वे 17 दिन आइसोलेशन में रहीं। #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
#🤒सलमान खान के पिता की बिगड़ी तबीयत 😲 90 साल के सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान खानशोले फिल्म के लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि अचानक से तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
#📢ग्लोबल AI मंच पर भारत का शक्ति प्रदर्शन 💪 इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: ग्लोबल AI मंच पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, 100 से ज्यादा देशों से डेलिगेट दिल्ली पहुंचे!इंडिया AI इम्पैक्ट समिट ग्लोबल साउथ में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा AI समिट है, जो ग्लोबल एआई परिवर्तन (Global AI transformation) में भारत के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता हैसोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय "इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026" में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों व सरकार प्रमुखों के अलावा अलग-अलग देशों के 40-45 वरिष्ठ मंत्री भाग ले रहे हैं. #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
#🤯रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी रोहित शेट्टी के घर गोलियां बरसाने वाले शूटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, बिश्नोई गैंग से कनेक्शन आया सामनेपुलिस ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कथित शूटर सहित छह आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।31 जनवरी को जुहू स्थित आवास पर हुई इस सुनियोजित घटना की जांच मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल कर रही थी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साजिश के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
#😢मशहूर सिंगर गीता पटनायक का निधन ओडिया संगीत की फेमस गायिका गीता पटनायक का हुआ निधन, प्रोग्राम के दौरान आया था बेन स्ट्रोकओडिया संगीत की मशहूर आवाजों में से एक मानी जाने वाली दिग्गज गायिका गीता पटनायक का रविवार शाम को एक निजी अस्पताल में मस्तिष्क में स्ट्रोक आने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी है।73 वर्षीय गीता पटनायक गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बीमार पड़ गईं, जिसके बाद उन्हें शुरू में कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सा परीक्षणों से पुष्टि हुई कि उन्हें बेन स्ट्रोक हुआ था। #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
#🏭फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोग जिंदा जले 😨 राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहरामराजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या G1/118B में सोमवार सुबह भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई, जहां संचालित एक निजी औद्योगिक इकाई में अचानक आग भड़क उठी. सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष से रीको फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. चश्मदीदों के मुताबिक आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया. फैक्ट्री में केमिकल और ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण लपटें तेजी से फैलीं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में आठ श्रमिकों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो


