आवश्यक सूचना: कार्यकारिणी गठन की अधिकारिक घोषणा
जय भीम साथियों!
आज दिनांक 26/04/2026 को अंबेडकर चौपाल (बुडाक) में आयोजित ग्रामीण स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से समाज के हित में कार्य करने हेतु सुमित चौधरी की अध्यक्षता में 'बुडाक अंबेडकरवादी युवा संगठन' की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
इस संगठन के मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए निम्नलिखित टीम की घोषणा की जाती है:
मुख्य संरक्षक/मार्गदर्शक (Chief): सुमित चौधरी (Sumit Choudhary)
प्रमुख पदाधिकारी:
चेयरमैन: श्री मनोज भुकल
प्रधान (अध्यक्ष): श्री अश्वनी
उप-प्रधान + सचिव: श्री करण सिंह
कोषाध्यक्ष: श्री भूपेश कालिया
मीडिया प्रभारी: श्री विरेन्द्र कालिया
संगठन मंत्री: श्री अनूप नागर
कार्यकारिणी सदस्य: श्री कुलदीप (मेंबर)
संगठन के सक्रिय सदस्य (Core Team):
साहिल, सुनील बंधु, कुलदीप बोयत, सरवर कालिया, राहुल कालिया, विक्रम कालिया, दिनेश कालिया, अजय, हर्ष मेहरा, भूप सिंह, नरेंद्र कालिया, अनुराग और शामिल।
बैठक के मुख्य संकल्प:
सुमित चौधरी के मार्गदर्शन में पूरी टीम बाबा साहेब के मिशन को गाँव-गाँव तक पहुँचाएगी।
समाज की एकता, बच्चों की शिक्षा और युवाओं के अधिकारों के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।
आज की बैठक में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक निर्णय का हिस्सा बनने के लिए सभी साथियों का दिल से आभार।
"संगठित रहो, शिक्षित बनो, संघर्ष करो!"
निवेदक:
समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्य
बुडाक अंबेडकरवादी युवा संगठन
सुमित चौधरी ✊🏼
#Leadership
कुछ आखिरी पल । जब सब साथ छोड़ देते हैं तो किताबें और दोस्त 🫠 साथ रहते हैं। 🙃 #Aapnebhai
बुडाक (हिसार): गांव बुडाक में बुडाक अम्बेडकराइट यूथ द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रतिभा सम्मान
इस अवसर पर गांव के उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने परीक्षाओं में अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच राजकुमार और पूर्व सरपंच मेवा सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और छात्र नेताओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में शामिल रहे:
राजकुमार , कुलदीप मेंबर (पंचायत सदस्य)
यश राणा (जिलाध्यक्ष, DASFI हिसार)
सुरेंद्र बुड़किया
युवाओं का जोश और भागीदारी
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बुडाक अम्बेडकराइट यूथ के युवाओं की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर अश्वनी,
करन सिंह और सुमित चौधरी ( ग्रुप प्रधान ) ,
साहिल सिहाग, सरवर कलिया और मुकेश (टीनू) सचिन, मनोज भुक्कल, अनुराग, अभिषेक, अनूप, कमल, जोगिंद्र, अंकुश, हर्ष, नितिन , भविष्य और अन्य कई साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सारांश
वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। सरपंच राजकुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का नारा आज भी प्रासंगिक है। यश राणा (DASFI) ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रस्तुतकर्ता:
बुडाक अम्बेडकराइट यूथ
#Ambedkar jyanti #Ambedkar jayanti









