प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को बरेका में जनसभा स्थल से बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पहले दिन यह गैर वातानुकूलित प्रीमियम ट्रेन उद्घाटन स्पेशल बनकर जाएगी। बनारस स्टेशन पर इसका सजीव प्रसारण होगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम का पत्र आने के बाद स्टेशन पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह बनारस से चलने वाली दूसरी और वाराणसी से गुजरने वाली कुल छठी अमृत भारत ट्रेन होगी।
बनारस से हडपसर तक प्रतिदिन चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का रैक हफ्ते भर पहले ही बनारस स्टेशन पर पहुंच चुका है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का नम्बर और समय (22589/22590) जारी कर दिया है, लेकिन नियमित परिचालन की तिथि और किराया फिलहाल तय नहीं किया है। गाड़ी संख्या-22589 बनारस से शाम 6.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति होते हुए अगले दिन रात 12.10 बजे हडपसर पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या-22590 हडपसर से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करेगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल बोगियां होंगी। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस बनारस में होगा। अभी वाराणसी होकर बनारस-सियालदह, मालदा टाउन-गोमती नगर समेत पांच अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं। बता दें कि बनारस से पुणे जाने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी। अभी बनारस से ज्ञानगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को पुणे रवाना होती है, जबकि दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस यहां से गुजरती है।
आज पहुंचेगी एसपीजी की टीम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर एसपीजी शनिवार को आएगी। एसपीजी बाबतपुर एयरपोर्ट के अलावा बरेका स्थित कार्यक्रम स्थल, गेस्ट हाउस, हेलीपैड आदि का निरीक्षण करेगी। प्रधानमंत्री के काशी आगमन से प्रस्थान तक सुरक्षा प्रबंध का रोडमैप जांचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। बरेका में जनसभा करेंगे और वहीं गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस अफसरों के अनुसार सुरक्षा को लेकर एसपीजी भी शनिवार को पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर बैठक करेंगे। इसके अलावा
पंकज चौधरी ने तैयारियों को परखा
वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों, विशेषकर महिला मोर्चा के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक का दायित्व महत्वपूर्ण है, जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही विकसित भारत का संकल्प लिया और इस संकल्प को साकार करने के लिए देश की आधी आबादी की भागीदारी अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तो समाज सशक्त होता है और जब समाज सशक्त होता है, तो राष्ट्र मजबूत होता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से बिल लाया गया, लेकिन विपक्ष के कारण यह पारित नहीं हो सका। इस मुद्दे पर महिलाओं में आक्रोश है।
प्रदेश अध्यक्ष ने तीन तलाक बिल और पिछड़ा वर्ग आयोग को वैधानिक दर्जा देने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए महिलाओं, पिछड़ों और अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक उन्नति, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी तथा उनके अधिकारों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर चर्चा की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार की दोपहर दिल्ली से अचानक बनारस दौरे पर पहुंचे थे। अतिथियों का स्वागत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, धन्यवाद महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया। #भारतीय रेल
वॉशिंगटन में हुई हालिया फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस मामले में संदिग्ध व्यक्ति दक्षिणी कैलिफोर्निया का रहने वाला है और उसने कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है। इतना ही नहीं, वह इंजीनियर और वीडियो गेम डेवलपर के तौर पर भी काम कर चुका है।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तेजी से जांच में जुट गई हैं। आरोपी के बैकग्राउंड, उसके काम और संभावित कारणों को लेकर कई पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आना बाकी हैं और जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और व्यक्तिगत मानसिक स्थिति जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है। #अमेरिका
अयोध्या, संवाददाता। शहर में नकली रिफाइन्ड सोया ऑयल की बड़ी खेप पकड़ी गयी है। रिफाइन्ड बनाने वाली कम्पनी से अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस की टीम ने बुधवार की देर रात शहर की दो दुकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 3058 पैकेट रिफाइन्ड नकली पाए गये। जिसमें वजीरगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में 2980 पैकेट नकली रिफाइन्ड मिला है। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर में नकली रिफाइन्ड बेचने का कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। एक चर्चित रिफाइन्ड कम्पनी की तरह के पैकेट में नकली रिफाइन्ड इस तरह से बेचा जा रहा था कि ग्राहकों को इसका पता तक नहीं चल रहा था।
रिफाइन्ड कम्पनी के कार्यालय को जब इसकी सूचना मिली तो कम्पनी द्वारा अधिकृत दूसरी कम्पनी को जिले में नकली सामान की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद निगरानी करने वाली कम्पनी के जोनल हेड ने स्थानीय प्रतिनिधि के साथ पुलिस से सम्पर्क किया। जिसके बाद नगर कोतवाली के कई उपनिरीक्षक व फोर्स ने बेनीगंज परिक्रमा मार्ग स्थित एक दुकान पर छापा मारा। यहां के बिल बाउचर चेक होने के बाद इसके आधार पर टीम एक वजीरगंज स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान पर पहुंची। जहां उसे रिफाइन्ड की भारी मात्रा में नकली खेप बरामद हुई।प्रतापगढ़ निवासी गिरजा शंकर यादव ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसकी कम्पनी को रिफाइन्ड कम्पनी ने नकली सामान बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार दिया है। इसके लिए वह अपने जोनल हेड टोटन चक्रवर्ती व पुलिस की टीम के साथ बेनीगंज परिक्रमा मार्ग स्थित सुमित्रा किराना मार्ट पहुंचा। यहां पर इस कम्पनी का 78 पीस रिफाइन्ड सोया आयल नकली पाया गया। जिसे दो बोरियों के अंदर 37-37 पैकेट सील किया गया। इसके दुकानदार मनोज गुप्ता से जब पूछताछ की गई तो उसने मार्केट से सस्ते में लाकर इसे बचने के बारें में जानकारी दी। दूसरी सूचना पर जब वजीरगंज केवटहिया निकट शीतला मंदिर के गोदाम पर पहुंचा तो यहां तलाशी के दौरान 149 कार्टून में 20-20 पैकेट कुल 2980 पैकेट नकली रिफाइन्ड सोया ऑयल मिला। जिसमें 49 बोरियों में प्रत्येक में 60-60 पैकेट नकली रिफाइंड सोया ऑयल को सील मोहर किया गया। मौके पर मौजूद महिला ने अपने पति बृजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा इसका व्यवसाय किए जाने की जानकारी दी। मामले में कोतवाली नगर में कोपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63, ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 की धारा 104 व भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।नकली रिफाइन्ड की खेप मिलने पर खाद्य विभाग एक्टिव- शहर के थोक मार्केट में इतनी बड़ी मात्रा में नकली रिफाइन्ड की खेप मिलने के बाद अब खाद्य विभाग भी एक्टिव हो गया है। विभाग की कई टीमें इस तरह के सिंडीकेट की निगरानी में जुट गयी है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि मानिक चंद सिंह ने बताया कि दोनो दुकानों को लाईसेंस को निलम्बित किया जा रहा है। इन्होंने ग्रामीण में किसको रिफाइन्ड बेचा था, इसकी भी जांच हो रही है। इसके साथ इस तरह के अन्य सिंडीकेट की जांच करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। #अयोध्या

इंसान 150 साल तक जिंदा रहेगा? व्लादिमीर पुतिन के प्लान पर रूसी वैज्ञानिकों ने शुरू किया काम
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 150 साल तक जीने और बुढ़ापा रोकने के कथित सपने को सच करने के लिए उनके देश के वैज्ञानिक एक विशेष एंटी-एजिंग जीन थेरेपी पर काम कर रहे हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग की बीते साल हुई एक चर्चा दुनिया में चर्चा का सबब बनी थी। दोनों नेता एक ऐसी दवा के बारे में कुछ बात कर रहे थे, जिससे इंसान 150 साल तक जी सकते हैं। इस बातचीत के कुछ महीनों के बाद अब पता चला है कि रूसी वैज्ञानिक बुढ़ापे को रोकने वाली 'दुनिया की पहली दवा' बना रहे हैं। यह रिसर्च सफल होती है तो इंसान की उम्र काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
रूसी विज्ञान और शिक्षा मंत्री डेनिस सेकिरिंस्की ने दावा किया है कि उनके देश के शोधकर्ता दुनिया की पहली जीन-थेरेपी दवा बनाने की राह पर हैं। यह दवा RAGE (रिसेप्टर फॉर एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंडप्रोडक्ट्स) जीन को ब्लॉक करने के लिए बनाई गई है। इस जीन के एक्टिवेट होने से कोशिकाओं का बुढ़ापा शुरू हो जाता है। यह ब्लॉक हो जाएगा तो कोशिकाओं का बूढ़ा होना रुक जाएगा।
दवा बनाने के क्षेत्र में काफी तरक्की'
डेनिस सेकिरिंस्की ने बुढ़ापा रोकने वाली दवा बनाने में तरक्की करने का दावा किया लेकिन उन्होंने इस महत्वपूर्ण दावे के लिए कोई ठोस सबूत नहीं दिया। क्रेमलिन से जुड़े टेक्नोक्रेट सेकिरिंस्की ने अपने बयान में कहा कि बुढ़ापे की जीन थेरेपी एक उम्मीद भरा क्षेत्र है और उम्मीद है कि इस क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी।
डेनिस सेकिरिंस्की का कहना है कि RAGE जीन एक रिसेप्टर है। इसके एक्टिवेट होने से कोशिकाओं का बुढ़ापा शुरू हो जाता है। इसके उलट इस जीन के ब्लॉक होने से कोशिकाओं की जवानी लंबे समय तक बनी रहती है। इसी सिद्धांत के आधार पर यह लक्ष्य तय किया गया है कि दुनिया की पहली जीन-थेरेपी दवा बनाकर इस रिसेप्टर को ब्लॉक किया जाए।
पुतिन खुद रख रहे नजर!
सेकिरिंस्की का कहना है कि इंसान की उम्र बढ़ाने से जुड़ा यह क्षेत्र आधुनिक जेनेटिक टेक्नोलॉजी पर निर्भर है और बुढ़ापे से लड़ने में सबसे उम्मीद भरे रास्तों में से एक है। यह काम इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी ऑफ एजिंग एंड मेडिसिन के एक्सपर्ट की ओर से किया जा रहा है। इसने लंबी उम्र की दवा के विकास पर हो रहे काम को रफ्तार दी है।
इससे पहले यह बात सामने आई थी कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैज्ञानिकों को बुढ़ापे से लड़ने पर रिसर्च की जानकारी सौंपने का आदेश दिया था। डेली मेल ने एक रूसी सूत्र के हवाले से कहा कि बड़े बॉस (पुतिन) ने एक काम सौंपा है और अधिकारी जल्दी से जल्दी हर मुमकिन तरीके से उसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पुतिन ने जिनपिंग से जताई थी इच्छा
बीते साल बीजिंग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के नेता शी जिनपिंग के बीच सीक्रेट बातचीत माइक में रिकॉर्ड हुई थी। पुतिन, शी जिनपिंग और किम जोंग उन द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड में चल रहे थे।
पुतिन को यह कहते सुना गया कि जैव प्रौद्योगिकी विकसित हो रही है। मानव अंगों का निरंतर प्रत्यारोपण हो सकता है। आप लंबे समय तक जिंदा रहेंगे। यहां तक कि अमरत्व हासिल कर सकते हैं। इस पर जिनपिंग ने जवाब दिया कि लोगों का अनुमान है कि इंसान 150 साल जिंदा रह सकते हैं।
#रूस