#📢 ताज़ा खबर 🗞️ प्रयागराज में भी लखनऊ की तर्ज पर नैनी में लगभग 12 लाख वर्ग फीट जमीन पर Lulu Group International का लुलु मॉल बनने की तैयारी है। जमीन अधिग्रहण के लिए प्रशासन नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इस परियोजना में करीब 1000 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद है।
वहीं झूंसी के कटका क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप के पास Shalimar Group टाउनशिप और अपार्टमेंट बनाएगा। रेलवे ने 70 हजार वर्ग मीटर जमीन 90 साल की लीज पर दी है। इसके लिए शालीमार ग्रुप 87 करोड़ रुपये रेलवे को देगा, साथ ही 7 करोड़ रुपये स्टांप शुल्क लगेगा। इस परियोजना में लगभग 2000 करोड़ रुपये निवेश का अनुमान है।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ सरोजनीनगर में बंद घरों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। गंगानगर अमौसी की एक महिला के घर 22 से 24 नवंबर के बीच ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पार कर दिए गए थे।
27 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोच लिया। उनके पास से करीब 1.45 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले सुनसान घरों की रेकी करते, फिर मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाते थे। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर, ₹2.12 लाख नकद, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक नीरज त्रिपाठी के अनुसार, उनकी बहन इलाज के कारण घर से बाहर थीं, तभी 23-24 फरवरी की रात वारदात हुई। पुलिस से जल्द खुलासे और सामान की बरामदगी की मांग की गई है।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ अप्रैल से 23 राज्यों में एसआईआर अभियान शुरू हो सकता है
नई दिल्ली: दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान शुरू होने की संभावना है।
चुनाव आयोग ने इन सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एसआईआर से जुड़ी सभी प्रारंभिक तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं।
आयोग का उद्देश्य है कि अप्रैल महीने में यह बड़ा अभियान बिना किसी रुकावट के शुरू किया जा सके।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ हाल ही में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ एक टीनएजर ड्राइवर Scorpio SUV में बैठकर सोशल मीडिया रील बनाने के लिए तेज़ रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। गलत साइड से लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए उसकी टक्कर 23 वर्षीय Sahil Dhaneshra से हो गई। इस भयानक दुर्घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।
रील, लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी या दूसरों की जान खतरे में डालना अपराध है।
तेज़ रफ्तार और गलत साइड ड्राइविंग एक पल में किसी परिवार की खुशियाँ छीन सकती है।
सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी दिखाएँ।
रील बाद में भी बन सकती है, लेकिन ज़िंदगी वापस नहीं आती।
सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ लखनऊ हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर क्यूआर-आधारित टिकट प्रणाली का उद्घाटन उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने किया। नई प्रणाली के तहत यात्री मोबाइल ऐप, TVM और काउंटर से क्यूआर टिकट ले सकते हैं और AFC गेट पर स्कैन कर प्रवेश-निकास कर सकते हैं। सभी स्टेशनों पर क्यूआर-समर्थित मशीनें और काउंटर उपलब्ध हैं। साथ ही, ‘एक राष्ट्र, एक कार्ड’ के तहत जल्द ही लखनऊ में NCMC सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे अन्य शहरों की एनसीएमसी-सक्षम मेट्रो में भी आसानी से यात्रा की जा सकेगी।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ लखनऊ: जानकीपुरम विस्तार, अलीगंज, फैजुल्लागंज, गोमती नगर, इंदिरा नगर से लेकर आलमबाग और ऐशबाग तक हालात बदतर हैं। पिछले सात दिनों से शहर के 400 से ज़्यादा इलाकों में घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था चरमरा गई है। नतीजा लोग अपने घरों में कचरा जमा करने को मजबूर हैं और दुर्गंध से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। 50% घरों से भी नहीं उठ रहा कचरा फैजुल्लागंज क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जा रहा है। सफाई एजेंसियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ 24 जनवरी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) ने 39 बोतलबंद पानी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी बिक्री और सप्लाई पर रोक लगा दी। आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के आदेश के अनुसार जांच में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। मिनरल वाटर, पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर और गैर-एल्कोहलिक पेय पदार्थों में गड़बड़ी की शिकायतों पर विभाग ने विभिन्न जिलों में अभियान चलाया। अधिकारियों को इनकी तत्काल बिक्री व सप्लाई रुकवाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ लखनऊ: रहीमाबाद और दिलावरनगर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 1106/18-1106/16 के पास दो युवतियां ट्रेन की चपेट में आ गई हैं। रेलवे ट्रैक के पास मिले क्षत-विक्षत शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में सूचना दी गई। पुलिस की जांच और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवतियों की पहचान रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मनकौटी निवासी के रूप में हुई है। मृतकों में 20 वर्षीय शशी पुत्री अशर्फी लाल और 20 वर्षीय नीतू पुत्री बुद्धा शामिल हैं।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ यूपी के आंवला कस्बे की सड़कों पर 9 युवतियां, जो जींस और टॉप में किसी शहरी युवती की तरह सज-धजकर खड़ी थीं, राहगीरों से भावनात्मक कहानियों के ज़रिये 100-200 रुपये की मदद मांग रही थीं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, युवतियों की चालें लड़खड़ा गईं। पुलिस ने जब पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी युवतियां गुजरात के अहमदाबाद जिले के बटवा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उर्मी (28), नीतू (25), कुसुम (25), अंजलि (21), सुनीता (26), रीना (20), मनीषा (20), पूनम (25), टीना (26)। इन सभी को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लिया गया और बाद में SDM कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने प्रत्येक को दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।














