*मंगलाकाली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया*
*औरैया।* जनपद में बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की। माँ मंगला काली मंदिर में चल रहे बाल विवाह को मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम अजय आनन्द वर्मा तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह की तैयारियों को रुकवा दिया। जांच के दौरान पता चला कि जिस किशोरी का विवाह कराया जा रहा था, उसकी उम्र करीब 13 वर्ष है, जबकि लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई गई। प्रशासन द्वारा जब दोनों पक्षों से उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मामले में जांच कर अभिभावकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग किशोरी का जीवन प्रभावित होने से बच गया, वहीं क्षेत्र में इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है। #📢 ताज़ा खबर 🗞️#theakashurfakki#🆕 ताजा अपडेट#औरैया न्यूज़#theakashurfakkibhaiya
*हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ भागवत कथा का भव्य समापन,*
https://dainik.bhaskar.com/DKWlurCgy1b
#theakashurfakki#औरैया न्यूज़#📢 ताज़ा खबर 🗞️#theakashurfakkibhaiya#🆕 ताजा अपडेट
नहर झाल में नहाने गये युवको में एक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी,याकूबपुर स्विमिंग पूल में नहाने आए थे युवक,बंद होने की वजह से नहर में नहाने गए थे युवक
#🆕 ताजा अपडेट#📢 ताज़ा खबर 🗞️#theakashurfakkibhaiya#औरैया न्यूज़#theakashurfakki