Failed to fetch language order
T20 world cup 2026
1 Post • 110 views
Veer 🩶
373 views
टीम इंडिया आज से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का आगाज करने उतरेगी। वैसे टूर्नामेंट के पहले दिन आज तीन मैच खेले जाने हैं। सबसे पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में होगा, उसके बाद दूसरा मैच स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में होगा। फिर तीसरा मुकाबला भारत और यूएसए के बीच होगा। करोड़ों भारतीय फैंस को इस पल का इंतजार था। भारत ने 2024 में अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता था और इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में अपना तीसरा खिताब जीतने के इरादे से शुरूआत करेगी। किसी भी टीम ने आज तक अपने देश में टी20 विश्व कप खिताब नहीं जीता है। अमेरिका की टीम ने पिछले विश्व कप में कई बड़े उलटफेर किए थे, जिसमें पाकिस्तान को हराकर बाहर करना भी शामिल था। ऐसे में मोनांक पटेल (Monank Patel) की कप्तानी में उतरने वाली यूएसए टी20 टीम को कम आंकने की गलती भारत नहीं करेगा। #🇮🇳 ग्रेटेस्ट राइवलरी 🇵🇰 #🏆U19 WC: वर्ल्ड चैंपियन बना भारत #🏏भारत vs अमेरिका🔥 #🏆खेल जगत की अपडेट #🏏T20 विश्व कप 2026🏆
18 likes
14 shares