Top News.in
1K views
#🗞️घर लौटी पीवी सिंधु, शेयर की पोस्ट📲 पीवी सिंधु ने किया ट्वीट
पीवी सिंधु ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेंगलुरु अपने घर सही सलामत घर लौट गई हूं। पिछले कुछ दिन काफी तनावपूर्ण और अनिश्चितता वाले थे। लेकिन मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं वापस घर लौट गई हूं। मैं ग्राउंट टीम्स, दुबई ऑथोरिटीज, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिगरेशन और हर एक व्यक्ति का दिल से शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने मुश्किल समय में हमारा अच्छा ध्यान रखा। उनकी सहानुभूति और प्रोफेनलिज्म शब्दों से कई ज्यादा मायने रखता है। अब रेस्ट, रिसेट और अगले कदम को फिगर आउट करने का समय है।'
बता दें कि 1 मार्च को पीवी सिंधु जहां ठहरी हुई थीं, उनके पास में ही विस्फोट हुआ था। हालांकि इस विस्फोट से सिंधु और उनकी टीम को कोई चोट नहीं पहुंची थी।
भारत के लिए दो ओलंपिक मेडल जीत चुकी हैं सिंधु
पीवी सिंधु का नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में आता है। बता दें कि पीवी सिंधु ने भारत के लिए ओलंपिक में भी मेडल जीते हैं। उन्होंने कुल 2 ओलंपिक मेडल जीते हैं। 2016 के रियो ओलंपिक में सिंधु ने सिल्वर तो 2020 के टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली और एकमात्र भारतीय हैं। इसके अलावा ओलंपिक गेम्स में लगातार दो मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। 2017 में पीवी सिंधु ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की थी। वह नंबर 2 पर पहुंच गई थीं। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
10 likes
16 shares