Mahatma Gandhi Memorial Day
1 Post • 171 views
🙏🏻शहीद दिवस आज🙏🏻 ❤️संघर्ष, त्याग और असंख्य कुर्बानियों की देन है ❤️ हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है, आज के ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शहीद दिवस हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, जब राष्ट्र ने अपने सबसे बड़े मार्गदर्शक को खो दिया था। यह दिन केवल शोक का नहीं,बल्कि आत्ममंथन और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का अवसर है। 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। यह तिथि भारतीय इतिहास में एक गहरे घाव की तरह दर्ज है, जिसने स्वतंत्र भारत को पहली बार यह एहसास कराया कि आजादी की रक्षा भी उतनी ही कठिन है। जितनी उसे प्राप्त करना। आज के दिन शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना नहीं है, बल्कि उन सभी ज्ञात और अज्ञात वीरों को नमन करना है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता,एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज के इस विशेष दिन को मनाने के पीछे युवाओं को भी यह संदेश पहुंचाना है कि आज हम जिस आजाद भारत देश में है उसे आजादी दिलाने में कई कई लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।🙏🏻 #🕯️शहीद दिवस 🙏 #💐महात्मा गांधी की पुण्यतिथि💐 #🙏महात्मा गाँधी पुण्यतिथि 🪔 #महात्मा गाँधी पुण्यतिथि #राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन
16 likes
11 shares