#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯वास्तु दोष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-06.03.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली, मुहूर्त, कुंडली मिलान, राशि रत्न
वास्तुदोष संबंधी प्रामाणिक जानकारी परामर्श
प्रभावी समाधान सेवा आपके वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
हिंदू मान्यताओं के अनुसार अलग अलग तरह
के फूलों का पूजनादि में महत्व एवं परिचय
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आजदिनांक....................... 06.03.2026
कलियुग संवत्............................. .5127
विक्रम संवत्.................................2082
शक संवत्................................... 1947
संवत्सर............................... श्री सिद्धार्थी
अयन.......................................... उत्तर
गोल............................ ..............दक्षिण
ऋतु........................................... वसंत
मास..............................................चैत्र
पक्ष............................................ कृष्ण
तिथि....... तृतीया. सायं. 5.54 तक / चतुर्थी
वार..........................................शुक्रवार नक्षत्र............. हस्त. प्रातः 9.30 तक/ चित्रा
चंद्र राशि.....कन्या. रात्रि. 10.19 तक / तुला
योग............... गंड. प्रातः 7.05 तक / वृद्धि
करण............. विष्टि(भद्रा). सायं 5.54 तक
करण...... बव. उ.रात्रि. 6.31* तक / बालव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.51.05 पर
सूर्यास्त....................सायं. 06.34.36 पर
दिनमान-घं.मि.से....................11.43.31
रात्रिमान..............................12.15.30
चंद्रास्त.....................08.14.50 AM पर
चंद्रोदय................... 09.20.33 PM पर
राहुकाल....पूर्वा. 11.15 से 12.43 (अशुभ)
यमघंट... अपरा. 3.39 से 5.07 तक(अशुभ)
गुलिक.....प्रातः 8.19 से 9.47(शुभे त्याज्य)
अभिजित........मध्या.12.19 से 1.06(शुभ)
पंचक....................................... .नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास) ........... आज नहीं है
दिशाशूल............................ पश्चिम दिशा
दोष परिहार....... जौ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
________________________________
व्रत विशेष......चैत्री चतुर्थी(चंद्रो. 9.21 रात्रि)
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष................................. .नहीं है
दिन विशेष............... राष्ट्रीय पौषाक दिवस
दिन विशेष............. राष्ट्रीय स्प्रे टेनिंग दिवस
खगोलीय................................... नहीं है
विष्टि(भद्रा).......... उदयात् सायं. 5.54 तक
पंचक........................................ नहीं है
सर्वा.सि.योग............…................ .नहीं है
अमृत सि.योग............................. .नहीं है
सिद्ध रवियोग............................. .नहीं है
_________________________________
__अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
________________________________
दिनांक........................... 07.03.2026
तिथि............... .चैत्र कृष्णा चतुर्थी शनिवार
व्रत विशेष................................. .नहीं है
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष.................................. नहीं है
दिन विशेष................................ . नहीं है
खगोलीय................................... नहीं है
विष्टि(भद्रा)................................ .नहीं है
पंचक...................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग.......प्रातः 11.16 से रात्रि पर्यंत
अमृत सि.योग............................ . नहीं है
सिद्ध रवियोग............................. नहीं है
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________
अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है...
_________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
_________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
________________________________
💥🌄🌞🌞🕉️🌞 🌞🌄💥
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
________________________________
लग्न / ग्रह - राशि - अंश - कला - विकला
________________________________
लग्न ........कुम्भ 20°38' पूर्वभाद्रपद 1 से
सूर्य .........कुम्भ 21°15' पूर्वभाद्रपद 1 से
चन्द्र ................कन्या 21°57' हस्त 4 ठ
बुध *^ ...... कुम्भ 24°3' पूर्वभाद्रपद 2 सो
शुक्र ..........मीन 5°19' उत्तरभाद्रपद 1 दू
मंगल ^ .......कुम्भ 8°31' शतभिषा 1 गो
बृहस्पति * ...मिथुन 20°55' पुनर्वसु 1 के
शनि .........मीन 8°11' उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ........कुम्भ 14°38' शतभिषा 3 सी
केतु * ....सिंह 14°38' पूर्व फाल्गुनी 1 मो
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_______________________________
चंचल...............प्रातः 6.51 से 8.19 तक
लाभ................प्रातः 8.19 से 9.47 तक
अमृत.............प्रातः 9.47 से 11.15 तक
शुभ.............अपरा. 12.43 से 2.11 तक
चंचल............. .सायं. 5.07 से 6.35 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ...............रात्रि. 9.38 से 11.10 तक
शुभ...रात्रि. 12.42 AM से 2.14 AM तक
अमृत...रात्रि. 2.14 AM से 3.46 AM तक
चंचल...रात्रि. 3.46 AM से 5.18 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर....
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
_______________________________
09.30 AM तक--हस्त-----4----------ठ
03.52 PM तक--चित्रा-----1---------पे
10.19 PM तक--चित्रा-----2---------पो
_______राशि कन्या - पाया रजत्______
________________________________
04.45 AM तक--चित्रा-----3---------रा
उपरांत रात्रि तक--चित्रा-----4---------री
_______राशि तुला - पाया रजत्______
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
___ 🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
हिंदू मान्यताओं के अनुसार अलग अलग तरह
के फूलों का पूजनादि में महत्व एवं परिचय
हिंदू धर्म में विभिन्न फूलों का विशेष महत्व माना गया है। जहां किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, आरती आदि खास कार्य बिना फूल के अधूरे माने जाते हैं, वहीं फूलों के संबंध में शारदा तिलक नामक पुस्तक में वर्णन मिलता है कि- 'दैवस्य मस्तकं कुर्यात्कुसुमोपहितं सदा' यानी 'देवता का मस्तक सदैव पुष्प से सुशोभित रहना चाहिए।'
वैसे तो किसी भी भगवान को कोई भी पुष्प या फूल चढ़ाया जा सकता है, लेकिन कुछ फूल देवी-देवताओं को विशेष प्रिय होते हैं। इन फूलों का वर्णन विभिन्न धर्मग्रंथों में मिलता है। अत: देवताओं को उनकी पसंद के फूल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं। आमतौर पर फूलों को हाथों में रखकर हाथों से भगवान को अर्पित किया जाता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। फूल चढ़ाने के लिए फूलों को किसी पवित्र पात्र में रखना चाहिए और इसी पात्र में से लेकर देवी-देवताओं को अर्पित करना चाहिए।
आइए जानते हैं किस देवता के पूजन में कौन से रंग का फूल चढ़ाना चाहिए
1.भगवानश्री गणेश- आचार भूषण ग्रंथ के अनुसार भगवान श्रीगणेश को तुलसीदल को छोड़कर सभी प्रकार के फूल चढाएं जा सकते हैं। पद्मपुराण आचाररत्न में भी लिखा है कि ‘न तुलस्या गणाधिपम’ अर्थात् तुलसी से गणेश जी की पूजा कभी न करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने की परंपरा है। गणेश जी को दूर्वा बहुत ही प्रिय है। दूर्वा के ऊपरी हिस्से पर तीन या पांच पत्तियां हों तो बहुत ही उत्तम है।
2. भगवान शिव- भगवान शंकर को धतूरे के फूल, हरसिंगार, व नागकेसर के सफेद पुष्प, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है। भगवान शिव को केवड़े(केतकी) का पुष्प नहीं चढ़ाया जाता है।
3. भगवान विष्णु- इन्हें कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प विशेष प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते है। कार्तिक मास में भगवान नारायण केतकी के फूलों से पूजा करने से विशेष रूप से प्रसन्न होते है । लेकिन विष्णु जी पर आक, धतूरा, शिरीष, सहजन, सेमल, कचनार और गूलर आदि नहीं चढ़ाये जाते हैं।
4. सूर्य नारायण- इनकी उपासना कुटज के पुष्पों से की जाती है। इसके अलावा कनेर, कमल, चंपा, पलाश, आक, अशोक आदि के पुष्प भी इन्हें प्रिय हैं।
5. भगवान श्री कृष्ण- अपने प्रिय पुष्पों का उल्लेख महाभारत में युधिष्ठिर से करते हुए श्री कृष्ण कहते हैं- मुझे कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं।
6. भगवती गौरी- शंकर भगवान को चढ़ने वाले पुष्प मां भगवती को भी प्रिय हैं। इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, चंपा के फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं।
7. लक्ष्मी जी- मां लक्ष्मी का सबसे अधिक प्रिय पुष्प कमल है। उन्हें पीला फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है। इन्हें लाल गुलाब का फूल भी काफी प्रिय है।
8. हनुमान जी- इनको लाल पुष्प बहुत प्रिय है। इसलिए इन पर लाल गुलाब, लाल गेंदा आदि
पुष्प चढ़ाए जा सकते है।
9. मां काली- इनको गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। मान्यता है कि इनको 108 लाल गुड़हल के फूल अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
10. मां दुर्गा- इनको लाल गुलाब या लाल अड़हुल के पुष्प चढ़ाना श्रेष्ठ है।
11. मां सरस्वती- विद्या की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए सफेद या पीले रंग का फूल चढ़ाए जाते हैं। सफेद गुलाब, सफेद कनेर या फिर पीले गेंदे के फूल से भी मां सरस्वती बहुत प्रसन्न होती हैं।
12. शनि देव- शनि देव को नीले लाजवंती के फूल चढ़ाने चाहिए, इसके अतिरिक्त कोई भी नीले या गहरे रंग के फूल चढ़ाने से शनि देव शीघ्र ही प्रसन्न होते है।
ध्यान रखें ये बातें-
1. शास्त्रों के अनुसार शिवजी को प्रिय बिल्व पत्र छह माह तक बासी नहीं माने जाते हैं। अत: इन्हें जल छिड़क कर पुन: शिवलिंग पर अर्पित किया जा सकता है।
2. कमल का फूल को लेकर मान्यता यह है कि यह फूल दस से पंद्रह दिन तक भी बासी नहीं होता।
3. चंपा की कली के अलावा किसी भी पुष्प की कली देवताओं को अर्पित नहीं की जानी चाहिए।
4. तुलसी के पत्तों को 11 दिनों तक बासी नहीं माना जाता है। इसकी पत्तियों पर हर रोज जल छिड़कर पुन: भगवान को अर्पित किया जा सकता है।
5. भगवान की पूजा कभी भी सूखे व बासी फूलों से न करें।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ समय बिताएँ। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप पर काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना संभव है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ रस्म के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। संभव है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक़ काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। आज आपको महसूस होगा कि आपका साथी आपसे कितना प्यार करता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से ख़ुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की ज़रूरत है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी उपयोग दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।
___________________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
______________________________