#🗞️समझौता नहीं तो होर्मुज में आएगा तूफान🛳️ #अमेरिका-ईरान #ईरान और अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव
डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम का मकसद ईरानी जहाजों की आवाजाही रोकना है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वो जहाज जो ईरान को टोल चुका रहे हैं उन्हें पकड़ा जाए चाहे वो किसी भी देश के हैं। चीन जा रहे एक जहाज ने ट्रंप की चेतावनी को ताक पर रखते हुए होर्मुज पार कर लिया है और हमारी जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना ने उसे नहीं रोका है। लेकिन ट्रंप चाहते हैं कि होर्मुज खुलवाने के लिए दुनिया के देश आएं और ईरान से झगड़ा करें।
हालांकि दुनिया के ज्यादातर देशों ने ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया है। इसके बजाय अपने ऊर्जा कार्गो को सुरक्षित करने के लिए कई देश स्वतंत्र रूप से कदम उठा रहे हैं। जैसे भारत और चीन जैसे देश सीधे ईरानी लीडरशिप से बात कर रहे हैं। लेकिन इस नाकाबंदी के जरिए ट्रंप शायद कई अन्य देशों को भी मध्य-पूर्व संकट में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।