बेगूसराय न्यूज़

1K Posts • 508K views
Jan-Kranti hindi news bulletin
18K views 5 days ago AI indicator
स्व रचित पद :- सदा पल पल याद आते रहो.... 🖋️प्रमोद कुमार सिन्हा, बाघी सदा दिल में रहो तुम , पल पल याद आते रहो , सब काम होता रहे मेरा , यंत्रवत मुझे सताते रहो , सदा दिल....... तुम्हारे सिवा याद ना रहे, दुःख में भी साथ तुम रहो , दुनिया को भूल जाऊँ मैं , दिल में तुम मुस्कुराते रहो, सदा दिल........ कोई क्षण तुम बिन ना गुज़रे, ध्यान में तुम ही तुम रहो, ना सुध रहे कहाँ पड़ा हूँ मैं , ह्रदय में तुम गुनगुनाते रहो , सदा दिल........ चाह नहीं मैं मुक्त हो जाऊँ , सेवा का याद दिलाते रहो , तुम्हारा ही सुनूं गीत मैं , पल पल सिर्फ जगाते रहो , सदा दिल........ मस्त हो जाऊँ अपने में ही , हौसला क्षण क्षण दिलाते रहो, जैसे पड़े हो हरवक्त तुम , राह पल पल मुझे दिखाते रहो , सदा दिल....... कैसे हो जाऊँ मैं जैसे तुम हो , कर्म कुशलता में लगाते रहो , सब भूल गया तेरा है सहारा , दास को हर पल बुलाते रहो , सदा दिल........ तुम्हारे सिबा नज़र ना जाये , नयनों में मेरे अश्क़ बहाते रहो , तड़प इतनी जगा दो ह्रदय में , मैं ना रहूँ तुम ही नज़र आते रहो, सदा दिल...... बार बार जन्मना बार बार मरना, इस जनम माधव में लगाते रहो , विनती सुन लो मेरे गुरुबर अब, अंक में अपने लगाते रहो , सदा दिल....... जनम जनम से तुम्हें तलाशा , चरणों में ही अब लगाते रहो , आशा निराशा से पड़े हो जाऊँ , प्रमोद को रस पिलाते रहो , वही आनन्द वही मस्ती हो , उसी आनन्द में सुलाते रहो , गुजर जाये ना वक़्त कभी , क्षण क्षण अमृत पिलाते रहो, सदा दिल...... समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai_jankranti_News #📚कविता-कहानी संग्रह
165 likes
234 shares
Jan-Kranti hindi news bulletin
567 views 13 days ago AI indicator
एलपीजी सिलेंडर की सुचारू एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा लगातार की जा रही समीक्षा जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर पूजा एचपी गैस एजेंसी के विरुद्ध ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है : जिलाधिकारी बेगूसराय,बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 30 मार्च, 2026)। बेगूसराय जिले में एलपीजी सिलेंडर की सुचारू एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण रूप से सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर पूजा एचपी गैस एजेंसी के विरुद्ध ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही, दुकान बंद पाए जाने के कारण आयुष भारत गैस ग्रामीण वितरक एवं रामदिरी इंडेन ग्रामीण वितरक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के लिए 09 अन्य गैस एजेंसियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक कुल 405 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 300 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। प्राप्त शिकायतों को तत्परता से संबंधित गैस एजेंसियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अग्रसारित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। दिनांक 29 मार्च 2026 को कुल 14,918 बुकिंग के विरुद्ध 10,550 एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 4,234 बुकिंग प्राप्त हो रही है, जबकि औसत वितरण 4,710 सिलेंडर प्रतिदिन किया जा रहा है, जो आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को दर्शाता है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस एजेंसियों की कार्य अवधि को 08 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है। इसके साथ ही डिलीवरी कर्मियों को सप्ताह के सभी सातों दिन कार्यरत रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी गैस वितरकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai_jankranti_News #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #moj_content
5 likes
8 shares
Jan-Kranti hindi news bulletin
535 views 13 days ago AI indicator
मैट्रिक परीक्षा में आशीष ने 458 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे पंचायत का किया नाम रौशन जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 30 मार्च, 2026)। जिले के राटन पंचायत वार्ड संख्या 2, ध्यानचक्की निवासी प्रकाश सहनी के पुत्र आशीष कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 458 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे पंचायत का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद आशीष ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। आशीष के माता-पिता, सरस्वती देवी और प्रकाश सहनी, आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। परिवार का गुजारा करने के लिए वे एक छोटी टोकरी में मछली बेचकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आशीष की इस उपलब्धि से पूरे राटन पंचायत में खुशी का माहौल है। पंचायत के उप मुखिया अजीत कुमार ने उसकी सफलता पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुनील सहनी और रंजीत महतो समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उसकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो विपरीत परिस्थितियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Begusarai_jankranti_News
11 likes
14 shares